एक्सप्लोरर

Horoscope 25 May 2022: मेष, तुला, मीन राशि वालों को आज हो सकती है ये परेशानी, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 25 May 2022, Aaj Ka Rashifal in Hindi: कर्क, तुला और मकर राशि वालों के लिए 25 मई 2022 का दिन महत्वपूर्ण है. सभी राशियों का जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi).

Horoscope Today 25 May 2022, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope : पंचांग के अनुसार आज 25 मई 2022 बुधवार को ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की दशमी की तिथि है. आज का दिन विशेष है. आज चंद्रमा मीन राशि में गोचर कर रहा है. आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है. आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल-

मेष- आज के दिन रिश्ते नातों के बहुत सजोकर रखना होगा, खुशियां छोटी हो या बड़ी सभी के साथ शेयर करें. परिश्रम और परफार्मेंस को देखते हुए बॉस भी आपकी पीठ थप थपाएंगे. थोक व्यापारी पैसे के लेन-देन में चूक न हो इसके लिए पारदर्शिता अपनाएं. किसी भी विषय पर निर्णय लेने से पहले व्यापारिक पार्टनर के साथ बातचीत कर लेना बेहतर होगा. युवाओं को कोई भी बड़ा काम पूरी प्लानिंग के साथ करने की सलाह है, अन्यथा बनता काम बिगड़ सकता है. हेल्थ को लेकर गला खराब हो सकता है. सर्दी-जुकाम होने की आशंका है. फ्री समय पर घर के बड़ों के साथ कुछ देर समय व्यतीत करें.

वृष- आज वृष राशि वाले दिमागी तौर पर सजग रहे. वर्तमान समय में आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. अचानक बड़ा खर्च सामने आएंगे इसलिए बचत को और मजबूती देने की जरूरत है. ऑफिशियल बातों को किसी बाहरी व्यक्ति से शेयर नहीं करना चाहिए. बड़े कारोबारियों के लिए आज अच्छे लाभ का दिन है, रुके हुए व्यापार को भी गति मिलेगी. सेहत को लेकर परिस्थितियां अनुकूल हैं, लेकिन रात में गरिष्ठ भोजन करने से बचना चाहिए, तो वहीं दूसरी ओर वाहन दुर्घटना से सचेत रहना है. मांगलिक कार्य पूरा हो सकता है, यदि कोई धार्मिक यात्रा का प्लान बने से अवश्य जाए. अपनों से पसंदीदा उपहार मिल सकता है. 

मिथुन- आज के दिन जहां एक ओर निवेश मैच्योर होकर आर्थिक रूप से ग्रोथ बढ़ाएगा तो वहीं दूसरी ओर कर्ज संबंधित मामलों में भी कुछ राहत मिलेगी. बॉस और उच्चाधिकारियों के साथ काम को लेकर मीटिंग होने की आशंका है, ऐसे में कामकाज पूरा रखें. कारोबारियों के लिए चुनौतियों और जोखिम भरे काम परेशानी का कारण बन सकते हैं. सोने या धातु का कारोबार करने वालों के लिए लाभ का दिन है. युवाओं को परिस्थिति के अनुसार कुछ समझौता करना पड़ सकता है. इंफेक्शन को लेकर परेशान हो सकते है. मकान और भूमि की खरीद की प्लानिंग कर रहे हैं तो निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल है.

कर्क- आज के दिन किसी भी सूरत में धैर्य न खोएं, क्योंकि एकाग्र मन से किए गए काम में सफलता सुनिश्चित है. शोधपरक कार्य में लगे लोगों को सफलता मिल सकती है, सैन्य विभाग में नौकरी करने वालों को काम का बोझ बढ़ सकता है. अनाज के व्यापारियों का कारोबार में कुछ धीमापन रहेगा, जो समय के साथ तेजी से बढ़ेगा. युवाओं को सफलता पाने के लिए मेहनत को अपना हथियार बनाना होगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. कहीं यात्रा पर निकल रहे हैं तो सामान की सुरक्षा का बेहद ध्यान दें. परिवार में पुराने विवादों को दूर करने का मौका मिलेगा. मतभेद को खत्म कर स्थिति पुनः ठीक करनी चाहिए.

सिंह- आज के दिन नकारात्मक विचारों को पीछे धकेल कर आगे बढ़ना होगा, ऐसे में खुद को मुखर बनाने का प्रयास करें. किसी भी काम में हाथ डालने से पहले गहराइयों को जान लेना चाहिए. विरोधी आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच  सकते हैं. ऑफिस में सहकर्मियों के साथ विवाद में न ही उलझे तो बेहतर होगा. लोहे के कारोबारियों को बहुत अच्छा मुनाफा होगा. अभिभावकों को युवाओं पर अंकुश लगाकर रखना होगा. सेहत को लेकर कमजोरी और थकान कम होने की आशंका है, इससे स्वास्थ्य में गिरावट आएगी. अधिक थकान महसूस हो तो डॉक्टर से संपर्क करें. परिवार की ओर से शुभ समाचार मिलने की संभावना है.

कन्या- आज के दिन सर्वप्रथम खुद के काम को महत्व दें, हर बात पर खुद को हारा हुआ महसूस नहीं करना चाहिए. मनपसंद कार्यों को पेंडिंग न रखें. किसी भी बड़े काम के लिए किस टीम वर्क की आवश्यकता है. दवा के कारोबारियों को सरकारी दस्तावेज मजबूत रखने चाहिए, अन्यथा कानूनी कार्यवाही की चपेट में आ सकते हैं. युवा वर्ग बुद्धि के देवता श्री गणेश जी की पूजा अर्चना करना चाहिए. सेहत के देखते हुए मन शांत रखें, क्योंकि इसका संबंध आपके स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है. घर से संबंधित मामलों में कठोर निर्णय करते समय सभी के तथ्यों जानन लेना चाहिए.

तुला- आज के दिन तुला राशि वाले मान सम्मान पर किसी भी तरीके की आंच न आने दें. ऑफिस में अनुशासन का पूरी तरह पालन करना होगा. काम के बोझ से बढ़ रहे तनाव को धैर्य से निपटाएं. व्यापारिक फैसले करते हुए कोई जल्दबाजी न दिखाएं, क्योंकि ऐसा करना भविष्य में नुकसानदेह हो सकता है. अनाज के व्यापारियों के लिए दिन बहुत मुनाफे वाला रहेगा. कपड़ों के व्यापार में स्टॉक को बढ़ाना होगा. युवाओं पर कामकाज बढ़ेगा. अच्छे स्वास्थ्य के लिए दिन अनुकूल चल रहा है. मां की सेवा का मौका हाथ से बिल्कुल जाने न दें. बहन की बातों का बुरा नहीं मानना चाहिए.

वृश्चिक- आज के दिन परिस्थिति आपके अनुकूल है. ऑफिशियल स्थितियों को कमजोर नजर आ रही है, तो वहीं विरोधी सक्रिय हो सकते हैं. विदेश में नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा चल रहा है. कारोबार में बदलाव करने का विचार है तो अभी कुछ समय तक रुकना चाहिए. जल्द ही परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी. हेल्थ में सिर दर्द या तनाव महसूस हो रहा है तो डॉक्टर की सलाह से निवारण करें. पहले से बीमार हैं तो दवा में बदलाव न करें. घर में किसी छोटे सदस्य के विशेष दिन पर उन्हें उपहार जरूर दें. पारिवारिक विवाद की स्थिति में धैर्य रखें, और हल्के-फुल्के माहौल में समाधान खोजना सार्थक होगा. 

धनु- आज के दिन विवादों से दूर रहते हुए किसी की भी अनायास चुगली करने से बचें. शत्रु पक्ष आपकी कमियों को उजागर कर लाभ उठाने का प्रयास करेंगे. ऑफिशियल स्थितियों को बात करें तो कार्यभार अधिक रहेगा, तो वहीं दूसरी ओर व्यापारी बड़े पैसे के लेन-देन में चूक कर सकते हैं, ऐसे में रिचेक अवश्य कर लें. विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में बेहतर परिणाम लाने के लिए लिखित तौर पर परिश्रम बढ़ाएं. युवाओं को माता पिता की सेवा करने का मौका हाथ से जाने न दें. हेल्थ में आज कानों इंफेक्शन होने की आशंका है. जीवनसाथी से किन्हीं बातों को लेकर विवाद हो सकता है.

मकर- आज के दिन बचत को लेकर प्लानिंग करनी होगी. लेखन कला से जुड़े लोगों के लिए समय बेहद ही उपयुक्त रहने वाला है यदि किसी लेख की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज से श्रीगणेश कर देना चाहिए. ऑफिस में टीम का सहयोग प्राप्त होगा. व्यापारिक मामलों में आपको सफलता के लिए कुछ स्वार्थी होना पड़ सकता है. अभिभावक बच्चों पर ध्यान दें वर्तमान समय में आप जैसा उन्हें सिखाएंगे वह जल्दी सीख जाएंगे. सिर दर्द और आंखों में जलन जैसी समस्या रहेगी. परिवार पर बेवजह क्रोध और तीखी वाणी का प्रयोग न करें लगातार ऐसा करना रिश्तों में खटास पैदा कर सकता है. 

कुम्भ- आज के दिन अनुभव आपके व्यक्तित्व को और चमका सकता है, तो वहीं दूसरी ओर अच्छे व्यवहार के चलते आपसे सभी प्रसन्न रहेंगे. ऑफिशियल कार्यों को ध्यान में रखते हुए सभी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को अपनी देखरेख में ही सम्पन्न करना चाहिए. बिजली का कार्य करने वाले अच्छा लाभ कमाएंगे. मेडिकल से संबंधित व्यापारियों को मुनाफे के लिए तैयार रहना होगा. युवाओं का अनुशासित व्यवहार काफी अच्छे परिणाम भी दे सकता है.अस्थमा के रोगी लापरवाही बिल्कुल न बरतें. परिवार पर अपने विचारों को थोपने का प्रयास न करें. यदि घर से संबंधित कोई बड़ा निर्णय लेने जा रहे हो तो सभी की राय बेहद जरूरी है. 

मीन- आज के दिन बिना आक्रोश दिखाएं मौन रहने का प्रयास करना चाहिए. धैर्य न खोएं और परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करना होगा. नौकरी से जुड़े लोगों को अपना जोश बढ़ाए रखना होगा. किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलने के बाद सहकर्मियों के साथ पार्टी कर सकते हैं. कारोबारियों को अपने संबंधों को मजबूत बनाने का प्रयास करना चाहिए. युवा वर्ग अपनी जिम्मेदारियों के चलते बहुत व्यस्त रहेंगे. अधिक तनाव लेने से बचें, अन्यथा जल्दबाजी में गलत निर्णय ले सकते हैं. स्वास्थ्य को लेकर थकान और शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस कर सकते हैं. ननिहाल पक्ष से शोक समाचार मिलने की संभावना है. 

Weekly Horoscope : मेष, वृषभ और मीन राशि वालों पर है इस हफ्ते खतरा, जानें साप्ताहिक राशिफल

Shani Dev : जून में 'शनि' की उल्टी चाल इन राशियों पर पड़ने जा रही है भारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 3 June 2026: बुधवार को विभुवन संकष्टी चतुर्थी पर इन राशियों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, जानें अपना राशिफल
Kal Ka Rashifal 3 June 2026: बुधवार को विभुवन संकष्टी चतुर्थी पर इन राशियों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, जानें अपना राशिफल
Vastu Tips: सूखी तुलसी को फेंकने की भूल न करें! जानिए इससे जुड़े 5 खास चमत्कारी उपाय
सूखी तुलसी को फेंकने की भूल न करें! जानिए इससे जुड़े 5 खास चमत्कारी उपाय
जून में जॉब स्विच करेंगे? ये 3 गलतियां करियर को पहुंचा सकती हैं नुकसान
सावधान! जून 2026 में करियर बदलने वाले न करें ये 3 गलतियां, वरना डूब सकता है भविष्य
Aaj Ka Rashifal: आज 2 जून को बदलेगी इन 5 राशियों की किस्मत, क्या आपकी राशि में है 'राजयोग'? जानें सटीक राशिफल
आज 2 जून को बदलेगी इन 5 राशियों की किस्मत, क्या आपकी राशि में है 'राजयोग'? जानें सटीक 'आज का राशिफल'

वीडियोज

Breaking | Attack on Lebanon: Trump की Netanyahu से नाराजगी खुलकर आई सामने | Hormuz | Latest Update
'मां बहन' में दिखेगा Madhuri Dixit का नया अंदाज, बोलीं- किरदार देखकर हो जाएंगे हैरान
2026 Royal Enfield Guerrilla 450 Apex Review | Auto Live #royalenfield
'हस्तिनापुर के वीर' में भीष्म पितामह का नया रूप दिखाएंगे Manish Wadhwa, बोले- ऐसा किरदार ठुकराना मुश्किल था
Twisha Sharma Death Murder Case: कोर्ट में आज आमने-सामने होंगे गिरिबाला और समर्थ | CBI | Giribala Singh |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Ro Khanna: अमेरिका में हिंदुओं पर हमले, नफरत बर्दाश्त नहीं! US संसद में लाया गया प्रस्ताव, इकट्ठे हो गए 32 MP
अमेरिका में हिंदुओं पर हमले, नफरत बर्दाश्त नहीं! US संसद में लाया गया प्रस्ताव, इकट्ठे हो गए 32 MP
'हम क्यों फाजिल कहें', CM योगी ने बदल दिया यूपी के फाजिलनगर का नाम, अब यह कहा जाएगा
'हम क्यों फाजिल कहें', CM योगी ने बदल दिया यूपी के फाजिलनगर का नाम, अब यह कहा जाएगा
'तृणमूलाइजेशन नहीं...', बंगाल BJP चीफ ने ममता के बागियों को दिखाया रेड फ्लैग, एंट्री का दरवाजा बंद!
'तृणमूलाइजेशन नहीं...', बंगाल BJP चीफ ने ममता के बागियों को दिखाया रेड फ्लैग, एंट्री का दरवाजा बंद!
पीवी सिंधु का दावा उनकी वजह से आरसीबी टीम की हुई जीत, फैंस को कहा- जरा हिसाब लगाइए
पीवी सिंधु का दावा उनकी वजह से आरसीबी टीम की हुई जीत, फैंस को कहा- जरा हिसाब लगाइए
100 करोड़ की मालकिन हैं सुष्मिता सेन, एक्टिंग नहीं…हीरों के बिजनेस से भी करती हैं करोड़ों की कमाई
100 करोड़ की मालकिन हैं सुष्मिता, एक्टिंग नहीं…हीरों के बिजनेस से कमाती हैं करोड़ों
Explained: गांधी की आग, नेहरू का गुलाब और विजय का सूट... पढ़िए नेताओं के कुर्ते-पायजामे में छिपी 105 साल पुरानी सियासी दास्तान
गांधी की आग, नेहरू का गुलाब और विजय का सूट! नेताओं के कुर्ते-पायजामे की पुरानी सियासी दास्तान
'...तो तुम जेल में होते', ट्रंप की फटकार के बाद नेतन्याहू ने पीछे खींचे कदम, लेबनान पर हमला नहीं करेगा इजरायल
'...तो तुम जेल में होते', ट्रंप की फटकार के बाद नेतन्याहू ने पीछे खींचे कदम, लेबनान पर रोके हमले
ChatGPT को भूल जाइए, OpenAI का नया AI महामारियों से लड़ने की करेगा तैयारी
ChatGPT को भूल जाइए, OpenAI का नया AI महामारियों से लड़ने की करेगा तैयारी
Embed widget