एक्सप्लोरर

Horoscope 20 May 2022: मिथुन, कन्या, मीन राशि वाले न करें ये काम, सभी राशियों का जानें राशिफल

Horoscope Today 20 May 2022, Aaj Ka Rashifal in Hindi: मेष, सिंह और तुला राशि वालों के लिए 20 मई 2022 का दिन महत्वपूर्ण है. सभी 12 राशियों का जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi).

Horoscope Today 20 May 2022, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope: पंचांग के अनुसार आज 20 मई 2022 शुक्रवार को ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी की तिथि है. आज का दिन विशेष है. आज चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा है. आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है. आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल- 

मेष- आज के दिन पल पल मनस पटल पर विचारों का आगमन आता जाता रहेगा. भाग्य के सहयोग से कार्य बनेंगे. अपनी लग्जीरियस को बढ़ाने के लिए किसी से उधार न लें. ऑफिशियल कार्यों पर पैनी निगाह बना कर रखें, तो वहीं दूसरी ओर बॉस के साथ टूर पर जाने का मौका प्राप्त होगा. व्यापारियों को वर्तमान समय को देखते हुए जोखिम भरे कार्यों व संपत्ति में निवेश करने से बचना चाहिए. गर्भवती महिलाएं अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें, मामूली समस्या होने पर भी अनदेखा करना मुश्किलों में डाल सकता है. परिवार के साथ कोई मनोरंजन वाले कार्य या गेम खेल सकते हैं. नये रिश्ते की बात चल सकती है.

वृष- आज के दिन मानसिक स्थिति सकारात्मक बनाकर रखें. संबंधों में तना तनी ठीक नहीं हैं. ऑफिशियल कार्यों में रूची रहेगी, उच्चाधिकारी सार्वजनिक रूप से आपकी तारीफ कर सकते हैं. जो व्यापारी अपने खाताबही को अपडेट नहीं करते हैं, उनको यह लापरवाही महंगी पड़ेगी. युवा वर्ग विषयों की गहराई पर ध्यान दें. विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई के साथ साथ मनोरंजन भी करते रहें. स्वास्थ्य की दृष्टि से धारदार चीजें व अग्नि संबंधित कार्य करते समय आज आपको अलर्ट रहने की सलाह है. माता के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट होने की आशंका है. संयुक्त परिवार में रहने वालों के बीच मिठास बनी रहेगी.

Lakshmi Ji: शुक्रवार को लक्ष्मी जी को ऐसे करें प्रसन्न, दूर होगी धन की कमी, आएगी सुख-समृद्धि

मिथुन- आज के दिन सभी परिस्थिति में सौम्य व्यवहार रखना चाहिए, ध्यान रहें किसी के साथ तालमेल न बिगड़ जाए. ऑफिस में सहकर्मियों के साथ कंपटीशन देखने को मिलेगा. व्यापारियों को पहचान बनाने के लिए कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके लिए आज तैयार रहना चाहिए. युवा वर्ग सारे कार्य अपनी ज़िम्मेदारी पर करें, क्योंकि सिर्फ कार्य पूरा नहीं करना है बल्कि उससे सीखना भी है. सेहत को देखते हुए आज मानसिक चिंताओं से मुक्त रहना चाहिए, ऐसे में मनोरंजन को अपना साथी बनाए. पारिवारिक स्थितियाँ अच्छी रहेगी जिससे घर का वातावरण और अच्छा होगा. संतान की संगति पर पैनी निगाह बनाकर रखना होगा.

कर्क-  आज के दिन अच्छे अवसर हाथ लगेंगे. आजीविका के क्षेत्र में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नए लोगों के संपर्क में कार्य करने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है.  कंपनी की ओर से अच्छे ऑफर मिल सकते हैं, जिससे सैलरी में बढ़ोत्तरी होगी. पैतृक व्यापार से जुड़े लोगों को सभी की मेहनत से अच्छा मुनाफा हाथ लगेगा. व्यापार में यदि नुकसान हो रहा हो तो एक बार प्लानिंग के अनुसार काम करना चाहिए. विद्यार्थी वर्ग शिक्षा को लेकर सक्रिय रहेंगे, तो वहीं दूसरी ओर युवा वर्ग कला में अपना अच्छा नाम कमाने वाले हैं. जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, आज हेल्थ को लेकर अलर्ट रहने की सलाह दें.

सिंह- आज के दिन मौन रहते हुए सिर्फ श्रोता बनना होगा. विदेशी कंपनियों में जॉब कर रहे लोगों की ऑफिशियल जिम्मेदारियां बढ़ सकती है, साथ ही टेलीकम्युनिकेशन में कार्यरत लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. कपड़ों का व्यापार करने वाले व्यापारियों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है. विद्यार्थियों के पढ़ाई में जो समस्याएं आ रहीं थी उसका समाधान होता दिखाई दे रहा है. स्वास्थ्य में लापरवाही इस समय हानिकारक साबित हो सकती है लाइफस्टाइल में सुधार करें, और अपना बिगड़ा रूटीन भी ठीक रखें. अपनों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा, घूमने की प्लानिंग बन सकती है.

Virgo : कन्या राशि बरसेगी लक्ष्मी जी की कृपा, बस कर लें ये आसान उपाय

कन्या- आज के दिन खर्चों की लिस्ट आर्थिक रूप से कुछ कमजोर कर सकती है. इंजीनियर पेशा से जुड़े लोगों को बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा. पारिवारिक मतभेद के चलते यदि पैतृक कारोबार में घाटे का सामना करना पड़ रहा है, तो आपसी दूरियों को कम करने का रास्ता ढूंढें. स्वास्थ्य की दृष्टि से इस राशि के छोटे बच्चों को लेकर सचेत रहना होगा, छोटी सी परेशानी बड़े परिणाम को जन्म दे सकती है. जिनके विवाह में विलम्ब हो रहा है वह संपर्कों में तलाशना शुरु कर देनी चाहिए, अच्छा रिश्ता मिल सकता है. सपरिवार देवी की उपासना करें उन्हें मीठे का भोग लगाएं.

तुला- आज के दिन सभी के साथ मित्रवत व्यवहार करना होगा. ध्यान रहें आप जैसा व्यवहार दूसरों के साथ करेंगे वैसा ही आपको भी मिलेगा. ऑफिस की गुप्त बातों को किसी के साथ शेयर न करें. जो लोग लोहे का व्यापार करते हैं उनको अच्छा मुनाफ़ा हाथ लग सकता है. विद्यार्थियों को अभ्यास के समय विशेष ध्यान रखना होगा जिनकी परिक्षाएं चल रही है, उनको लिख-लिख कर याद करना चाहिए. सेहत में आज पीठ के दर्द को लेकर परेशान होना पड़ सकता है. आज अनावश्यक रूप से खरीदारी न करें, अन्यथा बाद में दिक्कत हो सकती है. पारिवारिक वातावरण प्रफुल्लित रहेगा. 

वृश्चिक- आज के दिन दिमाग में नकारात्मक ग्रहों का प्रभाव अपनी ओर आकर्षित करेगा, जिसके फलस्वरूप सही और गलत की तुलना कर पाने में कमजोर पड़ सकते हैं. ऑफिशियल स्थितियों की बात की जाए तो थोड़ी मुश्किलें का सामना करना पड़ सकता है. काम करने की इच्छा तो है लेकिन कार्य कैसे पूरा किया जाए इसके लिए दिमाग कुछ कम साथ देगा. व्यापारी वर्ग पैसे का लेन-देन कैश लेने के बजाए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन ही करें. हेल्थ को लेकर आज धारदार चीजों का इस्तेमाल सजग होकर करें, अन्यथा वह नुकसान पहुंचा सकते हैं. छोटी से छोटी खुशी परिवार के लोगों के साथ बांटना आपको प्रसन्नता से भर देगा. 

Broom Vastu Tips : झाड़ू को लेकर कर रहे हैं ये गलती तो बिगड़ सकता है घर का वास्तु, नाराज हो सकती हैं लक्ष्मी जी

धनु- आज के दिन  मन में बहुत सारे विचार एक साथ आएँगे. प्रशंसा और चापलूसी में अंतर करने की आवश्यकता है. ऑफिशियल कार्य भार अधिक रहेगा, साथ ही लोग आज आप पर काफी हद तक निर्भर रहेंगे.  जो लोग खाद्य पदार्थों का व्यापार  करते हैं उनको मुनाफे के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ेगा. मेहनत के अनुपात में लाभ प्राप्त न होने से मन खिन्न भी रह सकता है. हेल्थ में शुगर के रोगियों को ध्यान देने की आवश्यकता है, तो वहीं दूसरी ओर कमजोरी जैसी दिक्कत भी हो सकती है. पारिवारिक वातावरण प्रफुल्लित रहेगा. घर से संबंधित पुराने कर्ज खत्म होना शुरू होते दिखाई दे रहे हैं.  

मकर- आज के दिन जीवन में आ रहे संकट और चुनौतियों को पराजित करते हुए आपको विजय श्री का आशीर्वाद प्राप्त करना है. दरअसल आपका आत्मबल ही आपको उन्नति के मार्ग में ले जाएगा. कारोबार के सिलसिले में जो लोग कई दिनों से परेशान चल रहे हैं उनको कोई उम्मीद की किरण अवश्य मिलेगी तब तक धैर्य का दामन न छोड़े. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा सुख-सुविधाओं में समय व्यर्थ हो सकता है. बीमार चल रहे लोगों को लेकर भी अलर्ट रहना होगा. जिन लोगों की शुगर की दवाई चल रही है वह लापरवाही न करें. घनिष्ठ मित्रों का पूर्ण समर्पण रहेगा जिसको लेकर मानसिक शांति प्राप्त होगी.

कुम्भ- आज के दिन स्वयं में प्रसन्नता को महसूस करेंगे. ऑफिशियल स्थितियों की बात करें तो कार्यों में टेक्नॉलजी का प्रयोग करना लाभकारी रहेगा, साथ ही नेटवर्किंग से जुड़े लोगों के लिये दिन नये अवसर लेकर आएगा. जो लोग फाइनेंस कंपनियों में काम करते हैं उनके टारगेट पूरे होंगे. यदि आप पेशे से डॉक्टर है तो दूसरों के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें. जितना हो सके लोगों की मदद करें. नियमों का पालन करते हुए युवा वर्ग बेवजह घर से बाहर न निकले. सेहत में छोटी सी भी गिरावट को गंभीरता से लें. परिवार से दूर रहने वालों को घर की चिंता परेशान कर सकती है.

मीन- आज के दिन किसी भी भौतिक वस्तु को लेकर अत्यधिक मोह करना आपके लिए नकारात्मक साबित होगा, लगाव होना ठीक बात है लेकिन उसके लिए परेशान होना ठीक नहीं. सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखें. आजीविका के क्षेत्र में संघर्ष बने रहने की आशंका है. कारोबार की परियोजनाएं सुचारू रूप से अपनी गति से आगे बढ़ेंगे, आपको अत्यधिक परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, चिंता मुक्त रहें. हेल्थ की बात करें तो मांसपेशियों में दर्द हो सकता है. वहीं दूसरी ओर मन का विचलन भी आपके स्वास्थ्य में गिरावट करेगा. दूसरों के विवाद से दूर रहें, क्योंकि आज विवाद बढ़ते-बढ़ते भयानक रूप ले सकता है.

इस राशि की 'सास' होती हैं बहुत ही तेजतर्रार, डांट से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

Aaj Ka Panchang 20 May 2022 : लक्ष्मी जी को आज प्रसन्न करने का है दिन, ये है आज की तिथि, नक्षत्र और राहुकाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Love Horoscope Weekly: इस हफ्ते किसकी चमकेगी लव लाइफ, किसके रिश्ते में आएगा ट्विस्ट? पढ़ें 12 राशियों का पूरा हाल
साप्ताहिक लव राशिफल (30 मार्च 2026 से 05 अप्रैल 2026): इस हफ्ते किसकी चमकेगी लव लाइफ, किसके रिश्ते में आएगा ट्विस्ट? पढ़ें 12 राशियों का पूरा हाल
टैरो साप्ताहिक राशिफल 29 मार्च से 4 अप्रैल: कुछ के लिए खुशखबरी, तो कुछ के लिए परेशानी! जानिए अपनी राशि का हाल?
टैरो साप्ताहिक राशिफल 29 मार्च से 4 अप्रैल: कुछ के लिए खुशखबरी, तो कुछ के लिए परेशानी! जानिए अपनी राशि का हाल?
Mulank 2 Predictions: मूलांक 2 वालों के लिए अप्रैल का महीना इमोशनल उतार-चढ़ाव और नए अवसर से भरा! जानें उपाय?
Mulank 2 Predictions: मूलांक 2 वालों के लिए अप्रैल का महीना इमोशनल उतार-चढ़ाव और नए अवसर से भरा! जानें उपाय?
Tarot Prediction 29 March 2026: जानें रविवार का टैरो कार्ड से अपनी किस्मत और भाग्यांक
Tarot Prediction 29 March 2026: जानें रविवार का टैरो कार्ड से अपनी किस्मत और भाग्यांक

वीडियोज

Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Gujrat News: धमाके से सिहर उठा पूरा इलाका, सिलेंडर फटने से हड़कंप! | Fire News | Rajkot News
Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
'रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी', भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड
'रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी', भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
Video: वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
UGC fake university list 2026: फर्जी विश्वविद्यालय से सावधान, यूजीसी की सख्त चेतावनी, इस संस्थान में दाखिला न लें
फर्जी विश्वविद्यालय से सावधान, यूजीसी की सख्त चेतावनी, इस संस्थान में दाखिला न लें
Embed widget