एक्सप्लोरर

Horoscope Today 14 August 2022: कर्क, तुला मीन राशि वाले न करें ये काम, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 14 August 2022, Daily Rashifal in Hindi: 14 अगस्त 2022, रविवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए खास है. जानते हैं आपका आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal).

Horoscope Today 14 August 2022, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि समेत सभी 12 राशियों के लिए कैसा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal In Hindi) -

मेष राशि (Aries): मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा, क्योंकि आपको किसी कोट कचहरी से संबंधित मामले में अधिकारियों को रिश्वत देनी होगी, तभी फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. आपके घर किसी पूजा पाठ, भजन, कीर्तन आदि का आयोजन हो सकता है. जीवनसाथी से आप संतान के कैरियर से संबंधित कुछ समस्याओं पर बातचीत कर सकते हैं, जिनका समाधान आप मिलकर खोजने में कामयाब रहेंगे. आपको किसी बड़े लाभ के चक्कर मे गलत तरीका अपनाने बचना होगा.

वृषभ राशि (Taurus): वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन  धन कमाने के नए नए स्त्रोत लेकर आएगा.  आप व्यापार में किसी भी नए मौके को अपने हाथ से जाने नहीं देंगे. व्यवसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और आपको अच्छी पद प्राप्ति हो सकती है. जीवन साथी आपकी प्रत्येक काम में हर संभव मदद करती नजर आएंगी. पिताजी को यदि कोई स्वास्थ्य समस्या थी, तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है. आपको साझेदारी में किसी बिजनेस करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके साथ धोखा हो सकता है.

मिथुन राशि (Gemini): मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आयेगा. आपको व्यापार मे समर्थन मिलने से आपकी प्रसंन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा. यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें अपने जरूरी कागजात संभाल कर ले जाएं, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने की संभावना बनती दिख रही है. आपका कोई परिजन आपके घर दावत पर आ सकता हैं. विद्यार्थी किसी परीक्षा में सफलता पाकर अपने मित्रों के साथ छोटी मोटी पार्टी कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer): कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन प्रसंन्नता दिलाने वाला रहेगा. आप अपनी सूझबूझ से किसी भी कार्य को करेंगे, तो उसमें अत्यधिक लाभ आसानी से कमा पाएंगे. जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें उनके द्धारा किये गये कार्यों के लिए अधिकारियों से शाबाशी मिल सकती है. आपको पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है. आपको किसी संपत्ति का सौदा करते समय सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा करने की पूरी कोशिश कर सकता है. आप अपने से ज्यादा दुसरो के कार्य में ध्यान लगाएंगे तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा.

सिंह राशि (Leo): सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा. आपको आपका उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है, जो आपकी प्रसंन्नता का कारण बनेगा. छोटे बच्चे भी आपसे कुछ फरमाइशे कर सकते हैं, जिन्हें आप पूरी करने में सफल रहेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र मे अधिकारी आपके काम से नाखुश हो सकते हैं. आपको अपनी बुद्धि का प्रयोग करके शत्रुओं की चालों को समझना होगा. आपके परिजनो द्वारा अपनी प्रशंसा सुनकर आपका मन प्रसन्न चित्त हो उठेगा.

कन्या राशि (Virgo): कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम संपत्ति के संकेत लेकर आ रहा है. आपकी किसी पैतृक संपत्ति से संबंधित विवाद मे आपको जीत मिल सकती है, जिसके कारण आप किसी नई संपत्ति के मालिक भी बन सकते हैं. आप अपनी एनर्जी का पूरा फायदा उठाएंगे. नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा, जिसके कारण वह थोड़ा परेशान हो सकते हैं और स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा. माता जी को आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में लेकर जा सकते हैं.

तुला राशि (Libra): तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है. आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है. बिजनेस कर रहे लोग आमदनी के कई स्रोतों से धन कमाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आपकी अपने लोगों के प्रति निकटता बढ़ेगी. विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा तो मिलेगा, लेकिन उन्हें फिर भी अपनी शिक्षा में अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता होगी. आपको लोगों की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio): वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है. आपको किसी भी रुपए पैसे के लेनदेन को अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही करना बेहतर रहेगा. आपको अपनी तुलना किसी से नहीं करनी है, नहीं तो आप इस चक्कर में काफी धन व्यय करेंगे, जो आपकी परेशानी का कारण बन सकता है. भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और घर से संबंधित किसी भी निर्णय को बहुत ही सावधानी के साथ लेना होगा, नहीं तो बाद में उसके लिए आप को खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है.

धनु राशि (Sagittarius): धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आपको कैरियर में  किसी नये मुकाम पर पहुंचने का मौका मिलेगा. भाई बहनों से चल रहे लड़ाई झगड़े को आप माफी मांग कर सुलझा सकते हैं. सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके काम से जाना जाएगा और उनके कार्यों की सराहना होगी, जिससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी नौकरी में कार्यरत लोगों को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है. आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मिल सकता है.

मकर राशि (Capricorn): मकर राशि के जातक की सेहत आज नरम गरम रहेगी, इसलिए उन्हें सावधान रहना होगा. आपको अपने किसी भी रोग को छोटा नहीं समझना है, नहीं तो वह कोई विकट रूप धारण कर सकता है. आपके खर्चे अत्यधिक रहेंगे, लेकिन आप मन मुताबिक लाभ कमा कर उन्हें पूरा करने में सफल रहेंगे. आप अपने परिवार के सदस्यों की मदद से किसी नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी. आपकी दैनिक सुख सुविधाओं के साधनों में भी वृद्धि होगी.

कुंभ राशि (Aquarius): कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहेगा. आपको धन का निवेश पिता जी से सलाह ले कर करना बेहतर रहेगा. यदि आपको व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी. आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी. परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलने से आप किसी भी समस्या से आसानी से बाहर निकल पाएंगे. आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नही तो वह बाद में आपके लिए परेशानी बन सकता है, इसलिए सावधान रहें.

मीन राशि (Pisces): मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशहाली लेकर आएगा. आपको नई नौकरी की प्राप्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा, जो लोग व्यवसाय करते हैं, उन्हें भी अपने साथियों का पूरा साथ मिलेगा और अपने बड़े से बड़े आर्डर को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे. माता जी से आपका किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, जिसमें आपको चुप रहना बेहतर रहेगा. विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी में पूरी मेहनत से लगे रहेंगे और सफलता हासिल करेंगे.

Astrology: शनि और गुरु वक्री हैं, इन 6 राशियों को रखना होगा विशेष ध्यान, हो सकती है बड़ी हानि

Sun Transit 2022: सिंह राशि वालों की खुल जाएगी किस्मत, चमक उठेगा भाग्य, बनने जा रहा है 'राजयोग'

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Rashifal: टैरो राशिफल 25 जुलाई 2026, तुला राशि वालों के पदोन्नति योग, कर्क राशि वाले भूलकर भी न करें ये 1 गलती! जानें मेष से मीन का भाग्य
टैरो राशिफल 25 जुलाई 2026 (देवशयनी एकादशी): तुला राशि वालों के पदोन्नति योग, कर्क राशि वाले भूलकर भी न करें ये 1 गलती! जानें मेष से मीन का भाग्य
Aaj Ka Meen Rashifal 25 July 2026: ब्रह्म योग से धन लाभ के योग, करियर और बिजनेस में मिलेगी सफलता
ब्रह्म योग से धन लाभ के योग, करियर और बिजनेस में मिलेगी सफलता
Aaj Ka Kumbh Rashifal 25 July 2026: खर्चों पर रखें नियंत्रण, करियर में प्लानिंग और बुजुर्गों का आशीर्वाद दिलाएगा सफलता
खर्चों पर रखें नियंत्रण, करियर में प्लानिंग और बुजुर्गों का आशीर्वाद दिलाएगा सफलता
Aaj Ka Makar Rashifal 25 July 2026: मेहनत दिलाएगी सफलता, बिजनेस और करियर में बढ़ेगा लाभ
मेहनत दिलाएगी सफलता, बिजनेस और करियर में बढ़ेगा लाभ

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget