एक्सप्लोरर

Aries Weekly Horoscope: मेष राशि वालों की हो सकती है आय में वृद्धि, बढ़ते वजन के प्रति रहना होगा अलर्ट

Aries Weekly Horoscope: मेष राशि वालों के लिए ये सप्ताह (24 जनवरी 2022 से 30 जनवरी 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Aries Weekly Horoscope: मेष राशि वालों को अपने भीतर इस सप्ताह आत्मबल में कमी महसूस हो सकती है, इसको बनाए रखने के लिए अपने विचारों में सकारात्मकता बनाए रखें. मन में आध्यात्मिक चेतना का प्रस्फुटन होगा, जिससे धार्मिक कार्यो और किताबों को पढ़ने में मन लगेगा. सभी क्षेत्रों में मान-सम्मान पाएंगे, जिसको लेकर आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. स्वभाव में तेजी आएगी, जिससे प्रत्येक परिस्थिति को समझदारी से निकाल पाएंगे. इस सप्ताह आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े तो समझदारी के साथ उनका समाधान ढूंढ़ें, जिद्द में लिए गए निर्णय आपके लिए हानिकारक साबित होंगे.

आर्थिक एवं करियर- इस सप्ताह ऑफिस में पदोन्नति के लिए अच्छा समय चल रहा है. अच्छे काम की तारीफ ऑफिस स्टाफ में होगी और बॉस भी प्रसन्न रहेंगे जिससे आय में वृद्धि की सम्भावनाएं भी दिख रहीं हैं. सहयोगियों के साथ थोड़ी-बहुत खटपट की आशंका है, अतः कोशिश करें कि आपके मुंह से किसी के प्रति कटु वचन न निकलें. जिस संस्थान में पहले से आप काम कर रहें है, उससे अच्छी जगह से आपके लिए बुलावा आ सकता है जिसके चलते नौकरी स्विच करने की सोच सकते हैं. व्यापारिय़ों को यह सप्ताह अच्छी प्रगति दिलाने वाला है, व्यवसाय अच्छी गति पकड़ेगा. बड़े व्यावसायिक प्रस्ताव आ सकते हैं, जिनको भुनाकर काम में जी-तोड़ मेहनत करने की आवश्यकता है.

स्वास्थ्य- मेष राशि वालों के लिए इस सप्ताह सलाह है कि वे अपने खानपान  में सावधानी बरतें. बेवजह अधिक खाना और आवश्यकता से अधिक भोजन आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित होगा. क्वालिटी फूड खाएं. अधिक फास्ट फूड के सेवन से वजन में बढ़ोतरी हो रही है जिसके लिए आपको अब सतर्क हो जाना चाहिए. वजन घटाने के लिए अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करें. संक्रमण को लेकर सचेत रहें, फैलता कोरोना आपको गिरफ्त में ले सकता है, अतः इसकी सुरक्षा से संबंधित सभी प्रकार के नियमों का कठोरता के साथ पालन करें. मास्क पहनें. बेवजह घर से बाहर न जाएं और समय-समय पर हाथ को धोते रहें. अपनी स्वच्छता पर ध्यान दें.
 
परिवार एवं समाज- मेष राशि वालों को इस सप्ताह सामाजिक क्षेत्र में लोगों से अपार सहयोग मिलेगा. आपके द्वारा समाज के लिए किए गए अच्छे कार्यों की तारीफ होगी जिससे आपके यश में बढ़ोत्तरी होने की संभावना हैं. अपनो को भी समय देना होगा, जिससे परिजनों और आपके मन को सुकून का एहसास होगा और मन में प्रसन्नता के संचार में बढ़ोत्तरी होगी. घर हो या बाहर आपकी लोकप्रियता बढ़ती नजर आ रही है, जिससे लोगों आपको पसंद करने लगेंगे. घर और दुकान दोनों ही जगह भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि का समय है. ग्रहीय स्थितियां आपको सुख दिलाने के मूड में हैं. भाई बहनों की ओर से सुख मिलेगा, उनके द्वारा मिलने वाला सपोर्ट आपमें एनर्जी को बढ़ाएगा.

यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal 22 August 2026: टैरो कार्ड्स अलर्ट, भूलकर भी निवेश न करें वृश्चिक राशि के लोग, कर्क वाले स्वभाव के चिड़चिड़ेपन से बचाएं रिश्ते!
Tarot Card Rashifal 22 August 2026: टैरो कार्ड्स अलर्ट, भूलकर भी निवेश न करें वृश्चिक राशि के लोग, कर्क वाले स्वभाव के चिड़चिड़ेपन से बचाएं रिश्ते!
राहुल गांधी का विरोध, राजस्थान में CJP से मारपीट... क्या 28 अगस्त तक और भड़केगी राजनीति?
बुध गोचर के बाद भड़केगी राजनीति? 28 अगस्त तक बड़े टकराव का संकेत
Kal Ka Rashifal 22 August 2026: कल शनिवार को इन राशियों पर मेहरबान होंगे शनिदेव; बिजनेस में बंपर मुनाफा, नौकरी में बड़े बदलाव के संकेत!
Kal Ka Rashifal 22 August 2026: कल शनिवार को इन राशियों पर मेहरबान होंगे शनिदेव; बिजनेस में बंपर मुनाफा, नौकरी में बड़े बदलाव के संकेत!
आज की तारीख में दो बार 3, ठीक 7 दिन बाद ग्रहण वाली राखी, जन्मांक 3, 6 और 9 वाले पढ़ लें संकेत
आज की तारीख में दो बार 3, ठीक 7 दिन बाद ग्रहण वाली राखी, जन्मांक 3, 6 और 9 वाले पढ़ लें संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget