एक्सप्लोरर

Taurus Weekly Horoscope: वृष राशि वालों को पिता या पिता तुल्य व्यक्ति का सानिध्य दिलाएगा सफलता, मन में सकारात्मक ऊर्जा करेगी बूस्ट अप

Taurus Weekly Horoscope : वृष राशि वालों के लिए ये सप्ताह ( 14 फरवरी 2022 से 20 फरवरी 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Taurus Weekly Horoscope : वृष राशि वालों का दिमाग इस सप्ताह क्रियात्मक रूप से नए नए  आइडिया लेकर आने वाला है. जिसके चलते इस राशि के व्यक्ति एक्टिव नजर आएंगे. मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा. जिससे काम को लेकर तेजी और बूस्ट अप रहेंगे. इस बार संपर्क  बढ़ाने चाहिए, तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहें क्योंकि नए संपर्कों को बनाने में यह सहायक सिद्ध होंगे. निगेटिव सोच वाले लोग से सजग रहें,  इस समय वह लाभ दिखाकर दिमाग हाईजैक करने के फिराक में है. आत्मविश्वास से पूर्ण नजर आएंगे. जिससे पूर्व समय में बिगड़े हुए कामों को सही करने में भी मदद मिलेगी. काम करने के तरीके और नए रास्ते प्रशस्त होंगे. जिनमें चलकर सफलता प्राप्त करना सरल हो जाएगा.

आर्थिक एवं करियर- वृष राशि वाले ऑफिस में अपने मान-सम्मान और प्रशंसा के लिए तैयार रहें. पूर्व समय में आपके द्वारा किए गए कामों के अच्छे फल मिलने का समय अब आ गया है. बॉस से प्रशंसा भी मिलेगी. टारगेट बेस्ड लोगों को कार्य पूर्ति होगी. सहयोगियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, जिससे संस्थान को समय कार्य पूरा करके देने में सफल होंगे. टेक्नोलॉजी के माध्यम से काम को करने के तरीके में तेजी दिखाई देगी. कला जगत से जुड़े लोगों को नए मौके मिलेंगे. जिससे वे सफलता भी प्राप्त करेंगे. ऑफिस में इधर की बातें उधर करने से बचें. नौकरी से संबंधित शुभ सूचना प्राप्त होगी. पैतृक व्यापार में रुके हुए कार्य बन सकते हैं. अतः इस व्यापार को सीरियसली लेते हुए पूरे परिश्रम के साथ इस पर फोकस करें. कपड़ों के व्यापारियों को लाभ होगा, निवेश करने की प्लानिंग करें रहें हैं तो यह सप्ताह अच्छे फल देगा. लोन लेने वालों को इस बार रुक जाना चाहिए, क्योंकि जहां एक ओर ग्रह कर्ज बढ़ाने के फिराक में तो वहीं जिस वजह से आप कर्ज ले रहें हैं, वह पूरा होने में भी संदेह रहेगा.

स्वास्थ्य - वृष राशि वालों को इस सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह है. पेट में जलन की समस्या परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए खानपान में हल्का भोजन को महत्व दें. कब्ज की समस्या हो सकती है. हृदय रोगी सचेत रहें. मौसम का बदलाव कन्जेशन की समस्या भी दे सकता है. अग्नि दुर्घटना को लेकर अलर्ट रहें, खासकर महिलाएं किचन में काम करते समय सतर्क रहें. जिनका हालही में ऑपरेशन हुआ है, उन्हें साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इंफेक्शन होने के आसार हैं.

परिवार एवं समाज- वृष राशि वाले इस सप्ताह परिवार में अहंकार को बीच में न आने दें. अपने बातचीत के तरीके में मधुरता रखें. दांपत्य जीवन से जुड़े लोगों को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए. अपनों के साथ सामंजस्य बना  कर चलें, अन्यथा सदस्यों के बीच अकेला महसूस करेंगे. यदि किसी काम को लेकर निर्णय लेने में असमर्थ हैं तो घर के बड़ों के साथ बात-चीत करें, इससे जरूर ही आपकी समस्याओं का हल मिल जाएगा. कोई बात मन में चुभ रही हो तो मित्रों से बातों को साझा करके मन को हल्का कर सकते हैं. पिता व पिता तुल्य का सानिध्य प्राप्त होगा. जिनसे मिलने वाली सलाह आपकी उन्नति में रामबाण का काम करेगी.

Astrology : क्रोध पर काबू नहीं कर पाते हैं जिनकी होती है 'राशि', इस आदत के कारण उठानी पड़ती हैं बड़ी परेशानियां

Shani Dev : शनि नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं, शनि देव अब 2023 तक 'धनिष्ठा' नक्षत्र में करेंगे गोचर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 11 अगस्त 2026 कन्या, तुला और मीन राशि वालों पर बरसेगा पैसा, वहीं कर्क वाले फिजूलखर्ची से रहें सतर्क!
टैरो राशिफल 11 अगस्त 2026 कन्या, तुला और मीन राशि वालों पर बरसेगा पैसा, वहीं कर्क वाले फिजूलखर्ची से रहें सतर्क!
12 अगस्त की रात सूर्य ग्रहण और अमावस्या का दुर्लभ संयोग, भारत में दिखेगा नहीं फिर भी इन 4 राशियों को क्यों रहना होगा सावधान?
12 अगस्त की रात सूर्य ग्रहण, अमावस्या बढ़ाएगी असर! इन 4 राशियों की नौकरी, पैसा और रिश्ते पर संकट
रांची में बवाल, सड़कों पर लाठियां...क्या पहले ही भारत की कुंडली ने लिख दी थी 10 अगस्त की पूरी पटकथा?
रांची में जो हुआ, उसकी आशंका पहले बता दी थी! भारत की कुंडली के ये संकेत हुए सच
सावन सोमवार और कमजोर चंद्रमा का रहस्य: जानें महादेव के मस्तक पर विराजे 'सोम' का ज्योतिषीय कनेक्शन
Sawan Somwar 2026: क्या आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है? जानें महादेव और 'सोम' का गहरा ज्योतिषीय कनेक्शन

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget