एक्सप्लोरर

Horoscope February 2022 : वृश्चिक राशि के सभी संकट दूर करेंगे संकट मोचन हनुमान, किसी अपने का आश्वासन देगा मानसिक शांति

Scorpio Monthly Horoscope : वृश्चिक राशि वालों के लिए शिक्षा, जॉब, करियर आदि के लिए फरवरी का महीना कैसा रहेगा, आइए जानते हैं वृश्चिक राशि का मासिक राशिफल.

Scorpio Monthly Horoscope : इस माह आपको सबसे अधिक अपने स्वभाव पर ध्यान रखना होगा. मन में काम करने की इच्छा कम और इधर-उधर की यात्रा करने के विचार अधिक रहेगा. वाणी से भी बहुत संतुलित रखना है किसी को भी क्रोध में अपशब्द कहना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है, खासकर बड़े बुजुर्ग के प्रश्नों का प्रतिउत्तर क्रोध में न दें. इस दौरान मन में कुछ असुरक्षा की भावना रहेगी, ऐसे में हनुमान जी को स्मरण करते हुए अपने काम में लगे रहेंगे तो सभी संकट दूर हो जाएंगे. संभव हो तो हनुमान जी को मीठे का भोग अवश्य लगाएं. माह मध्य के बाद धैर्य का परिचय देना होगा, क्योंकि ग्रहों की स्थितियां कार्य अटका सकती हैं. किसी अपने का आश्वासन राहत पहुंचाएगी.

आर्थिक एवं करियर- जो लोग नौकरीपेशा से जुड़े हैं, वह समय पर ऑफिस जाएं और मन लगाकर काम करें. अनावश्यक रूप से ऑफिस की पॉलिटिक्स में नहीं पड़ना चाहिए, और एक बात विशेष तौर पर ध्यान रखनी चाहिए कि किसी की भी बुराई अपने मुंह से कतई न करें, क्योंकि इस माह नकारात्मक ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार चल रही है कि वह आपको किसी षड्यंत्र में अनावश्यक रूप से फंसा दें. तो वाणी जितनी शुद्ध रखेंगे उतना विवादों से दूर रहेंगे. आपकी छवि एक परिश्रमी,  मेहनती और ईमानदार कर्मी की है इस छवि को बनाए रखें. जो लोग व्यापार करते हैं उनके लिए बहुत अच्छा समय है बस ध्यान यह रखना है कि किसी भी प्रकार से सरकारी चोरी न हो. यह समय कानूनी रूप से बचने का भी है बस विधिवत काम करते चलिए चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. 

स्वास्थ्य- इस माह वृश्चिक वालों को सेहत के मामले में यूरिन इन्फेक्शन जैसी समस्याओं से बचकर रहने की सलाह है. छोटी-छोटी परेशानियां मानसिक पीड़ा उत्पन्न कर सकती है. स्वास्थ्य लाभ के लिए आपको आलस्य से दूरी बनाए रखनी होगी मन में किसी प्रकार की आशक्ति होना या किसी की अति, स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है. खानपान हो या अन्य चीजें सभी को बैलेंस करके चलना होगा. बहुत अधिक तला-चिकनाई युक्त भोजन से बचें, वहीं जो लोग मांसाहार भोजन का सेवन करते हैं उनको भी इससे समय बचना चाहिए. मादक पदार्थ का सेवन करने वालों को नकारात्मक विचार घेर सकते हैं, ऐसे में किसी डॉक्टर की मदद से इसे छोड़ने का प्रयास करें. 

परिवार एवं समाज- सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का मौका मिलेगा. बसंत पंचमी के दिन किसी जरूरतमंद बच्चे की पढ़ाई का भार उठा सकें तो अच्छा रहेगा. घर में यदि सभी लोग कहीं बाहर यात्रा पर जाएं तो लॉक ठीक से चेक करें या किसी सिक्योरिटी को जिम्मेदारी सौंप के जाए. लम्बे समय से रिश्तों में चली आ रही खटास अब मिठास में परिवर्तित होती नजर आ रही है. बड़े भाई के साथ समय व्यतीत करें, यदि शहर से बाहर हैं, तो फोन पर हाल चाल लेते रहें. माह के अंत तक मामा के घर से कोई अप्रिय समाचार मिलने की आशंका है. बच्चों पर विशेष ध्यान देना होगा बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है. 

यह भी पढ़ें:
Astrology : इन राशि वालों पर रहती है धन की देवी लक्ष्मी जी की विशेष कृपा, जीवन में नहीं रहती है किसी भी चीज की कमी

मंगलवार के व्रत से मिलता है साहस और पुरुषार्थ, मंगलवार को व्रत करने का क्या है तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Rashifal 31 July 2026: मीन राशि वाले 12वें चंद्रमा और ग्रहण दोष से रहें बेहद सावधान, नए संपर्कों से हो सकती है हानि
Meen Rashifal 31 July 2026: मीन राशि वाले 12वें चंद्रमा और ग्रहण दोष से रहें बेहद सावधान, नए संपर्कों से हो सकती है हानि
Kumbh Rashifal 31 July 2026: कुंभ राशि में ही रहेंगे चंद्रमा, विदेश से मिलेगा बड़ा इन्वेस्टमेंट प्रपोजल
Kumbh Rashifal 31 July 2026: कुंभ राशि में ही रहेंगे चंद्रमा, विदेश से मिलेगा बड़ा इन्वेस्टमेंट प्रपोजल
Makar Rashifal 31 July 2026: मकर राशि वालों को 2रे चंद्रमा से होगा बड़ा वित्तीय लाभ, बिजनेस में स्ट्रेटजी होगी सफल
Makar Rashifal 31 July 2026: मकर राशि वालों को 2रे चंद्रमा से होगा बड़ा वित्तीय लाभ, बिजनेस में स्ट्रेटजी होगी सफल
Vrishchik Rashifal 31 July 2026: वृश्चिक राशि वाले 4ठे चंद्रमा और ग्रहण दोष से रहें सावधान, मां की सेहत व खर्चों पर रखें ध्यान
Vrishchik Rashifal 31 July 2026: वृश्चिक राशि वाले 4ठे चंद्रमा और ग्रहण दोष से रहें सावधान, मां की सेहत व खर्चों पर रखें ध्यान

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी एंटी पेपर लीक बिल पास, अमित शाह ने क्या कहा?
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी एंटी पेपर लीक बिल पास, अमित शाह ने क्या कहा?
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
Embed widget