एक्सप्लोरर

राशिफल, 06 दिसंबर शुक्रवार: कुंभ राशि वाले किन चीजों पर रखें नियंत्रण? मेष से मीन तक, जानिए अपना दैनिक राशिफल

मकर राशि वाले अपने पार्टनर या बड़े क्लाइंट के साथ बात करते समय किन बातों का रखें विशेष ध्यान? कुंभ राशि वाले किस चीजों पर रखें नियंत्रण? मीन राशि वाले सिविल सर्विस में कार्यरत लोग अपने दिन को बेहतर बनाने के लिए क्या करें?

आज का राशिफल: आज (06 दिसंबर, शुक्रवार) के राशिफल में जानें वृश्चिक राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में आज का दिन कैसा रहेगा? मकर राशि वाले अपने पार्टनर या बड़े क्लाइंट के साथ बात करते समय किन बातों का रखें विशेष ध्यान? कुंभ राशि वाले किस चीजों पर रखें नियंत्रण? मीन राशि वाले सिविल सर्विस में कार्यरत लोग अपने दिन को बेहतर बनाने के लिए क्या करें? इनके अलावा जानें अन्य सभी राशियों के जातकों का कैसा रहने वाला है आज का दिन.

मेष राशि (Aries Horoscope) –  आज के दिन की शुरुआत किसी गरीब की मदद से प्रारम्भ करें इससे आपको दिनभर कार्य करने की ऊर्जा मिलेगी. कर्मक्षेत्र की बात करें तो आज का दिन चुनौतियों भरा हो सकता है. कई कार्य एक साथ करने पड़ सकते हैं. यदि आप व्यापार करते हैं तो आज मुनाफा कमाने की प्रबल संभावनाएं बनी हुई है. वहीं स्वास्थ्य को लेकर ध्यान रखने वाली बात यह है कि आज पेट में जलन हो सकती है, इसलिए हल्का और सुपाच्य भोजन करना ही स्वास्थ्यवर्धक रहेगा. परिवार में अपने बड़े भाई या बहन से लाभ मिलने की उम्मीद है. वहीं समाजिक स्तर पर भी बड़े भाई तुल्य लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा.

वृषभ राशि (Taurus Horoscope) – आज सारा ध्यान करियर पर लगा कर रखना होगा. साथ ही अपने काम की गुणवत्ता को भी बढ़ाते हुए करियर में झंडे गाड़ने होंगे. आज आपको ऑफिस में सहयोगियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. वहीं दूसरी ओर यदि आप अपना कोई काम करते हैं तो उसमें निवेश के लिए पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है. सेहत को लेकर सजग रहना होगा कोई भी काम ऐसा न करें जिससे आपको पीठ में दर्द हो जाए. ग्रहों की स्थिति बैकपेन देने वाली बनी है.आज थोड़ा पर्मार्थ भी करना चाहिए किसी दिव्यांग की मदद करें. वहीं किसी मित्र को आपकी सलाह की आवश्यकता पड़े तो निराश न करें.

मिथुन राशि (Gemini Horoscope) – आज मन धर्म और कर्म दोनों में ही लगा कर रखना होगा, यदि कोई मंदिर जा सकें तो बहुत ही शुभ रहेगा. गुरु की कृपा आप है और यहीं कृपा सही निर्णय लेने में आपका मार्गदर्शन करेंगे. वहीं करियर की बात करें तो जो लोग नौकरी के लिए प्रयासरत हैं उन्हें अपने मित्रों से बात करनी चाहिए आज की ग्रहीय स्थिति को देखते हुए आपको उनसे लाभ मिल सकता है. बात अगर सेहत की करें तो आज आपको पुराने रोग परेशान कर सकते हैं. परिवार और समाज की ओर से आज आपका दिन सामान्य रहेगा यदि कहीं धार्मिक कार्य के लिए न्योता आता है तो उसमें जरूर जाना चाहिए.

कर्क राशि (Cancer Horoscope) – आज मन किसी अज्ञात भय में रहेगा. भविष्य को लेकर मन नकारात्मक विचारों का आकलन कर सकता है लेकिन आपको इस ओर अधिक सोच-विचार करने से बचना चाहिए. जो लोग शोधपरक कार्य में लगें हैं उनको आज अपने शोध में अधिक गंभीरता रखनी होगी. कोई नई शुरुआत करने जा रहें हों तो उसे कल के लिए टाल देना चाहिए. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपको स्वछ्ता का बहुत ध्यान रखना होगा यदि बाहर भोजन करें तो हाईजेनिक का ध्यान रखें. मां के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है. वहीं दूसरी ओर यदि प्रोपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है तो उस ओर कुछ पॉजिटिव सूचना मिल सकती है.

सिंह राशि (Leo Horoscope) –  बड़े निवेशों में धन लगाने के लिए आज कहीं से ऑफर आ सकता है, पर बिना विचार या किसी की सलाह के धन निवेश नहीं करना है. जो लोग पार्टनरशिप में कारोबार कर रहें हैं, उन्हें पार्टनर का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. विदेशी कंपनियों में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन से संबंधित शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है. विद्यार्थियों को आज बिल्कुल समय बर्बाद नहीं करना चाहिए. हेल्थ को लेकर आज आपको पेट संबंधित रोगों से सचेत रहना चाहिए और ध्यान रहें बासी भोजन के सेवन से भी बचना चाहिए. आज के दिन परिवार और मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं.

कन्या राशि (Virgo Horoscope) – इन राशि वालों के लिए आज के दिन मन में कांपटिशन की भावना अधिक रहेगी. दिन को प्लान कर ले सभी कार्य नियमबद्ध और सरलता हो पूर्ण हो जाएं. घर और ऑफिस दोनों का ताल-मेल बना कर चलना होगा. करियर की बात करें तो फाईनेंस से संबंधित जो लोग कार्य करते हैं उनके लिए दिन लाभ लेकर आने वाला है. वहीं दूसरी ओर जो लोग रिक्वरी का कार्य करते हैं तो उनके लिए दिन भागा-दौड़ी वाला हो सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से कान से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है ऐसी स्थिति में डॉक्टर की सलाह अवश्य लें. अनावश्यक सुख सुविधा वाली वस्तुओं को खरीदने के लिए लोन लेने से बचना चाहिए.

तुला राशि (Libra Horoscope) –  आज मन में आ रहें विचारों को महत्व दें. बुद्धि प्रखर है इसलिए इसका सही दिशा में प्रयोग करें. आज कुछ ऐसा प्लान करना होगा जिसमें ज्ञान के आस-पास बने रहने का मौका प्राप्त हो. रोजगार के क्षेत्र की बात करें तो आज छोटी-छोटी चीजों से सीखना होगा. आज ऑफिस में कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है जिसमें आपको पूरी तैयारी के साथ जाना चाहिए. सेहत को देखते हुए आज के दिन मानसिक तनाव से दूर रहना चाहिए, यदि हाई बी.पी की समस्या है तो अधिक सचेत रहें. संतान पर ध्यान दें उसके साथ समय व्यतीत करें. आज बच्चों को चॉकलेट बाँटना चाहिए उनकी प्रसन्नता और शुभता आपको लाभ देंगी.

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope) –  आज के दिन आपका लक आपके लिए बहुत काम आने वाला है जिससे आपको सफलता भी हाथ लगेगी. आपका स्वभाव निडर है लेकिन निडरता और दुस्साहस के अंतर को समझ कर चलना होगा. स्वभाव में जितनी सौम्यता होगी आप उतने आज काम बनेगें. कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन कोई नया प्रोजेक्ट या कार्य करने का अवसर प्राप्त हो तो उसे हाथ से जाने न दें. खुदरा व्यापारियों को अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ऑफर निकालने चाहिए. स्वास्थ्य की बात करें तो खांसी, जुखाम से अलर्ट रहने की आवश्यकता है. गर्म पानी का ही सेवन करें. आज के ग्रहों की स्थिति घर में मां का स्वास्थ्य खराब कर सकती है.

धनु राशि (Sagittarius Horoscope) –  आज आपको समाजिक एक्टीविटी में अधिक फोकस करना होगा. जितना नेटवर्क बढ़ेगा उतना ही आपको लाभ मिलने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी. ऑफिस की बात करें तो आज के दिन सहकर्मियों से ताल-मेल बन कर चलना होगा. जो लोग कंपटीशन की तैयारी कर रहें है उन्हें पुराने पूछे गये सवालों को हक करना चाहिए, साथ ही यदि कोई फॉर्म आदि भरना चाहते हैं तो उसके लिए दिन उपयुक्त है. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपको हाथों की केयर करनी चाहिए चोट लगने की आशंका है. परिवार में छोटे-भाई बहनों का मार्गदर्शन करना पड़ सकता है, हो सकें तो उनके साथ समय व्यतीत करें.

मकर राशि (Capricorn Horoscope) – आज के दिन आपकी सौम्य वाणी लाभ दिलाने में सहायक साबित होगी. अपनी मानसिकता को एक कुशल व्यापारी की भांति बना कर रखना होगा. करियर की बात करें तो आज उन लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जो लोग सेल्स से संबंधित कार्य करते हैं. अपने पार्टनर व बड़े क्लाइंट के साथ बोलते समय बातों की गंभीरता पर ध्यान देना चाहिए एक गलत बात डील कैन्सल कर सकती है. वहीं सेहत में आंखों की केयर करनी चाहिए यदि बहुत दिनों से चेकअप नहीं कराया हो तो करा सकते हैं. समाज की बात करें तो आज किसी परिचित के यहां से शुभ कार्य में सम्मलित होने का निमंत्रण आ सकता है.

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope) –  आज आपको आलस्य बिल्कुल नहीं करना है पिछले सभी पेंडिंग कार्यों को आज ही खत्म करने का टार्गेट सेट करना होगा. हो सकता है मन में अधिक विचार आएं जो आपको लक्ष्य से भटका दें, इसलिए दिन की शुरुआत में ही दिन भर के कामों की योजना बना लें. कर्मक्षेत्र को देखते हुए आज का दिन दूसरों से कंपटीशन रहेगा. जिन लोगों का आज परीक्षा फल आने वाला है उनको शुभ समाचार मिल सकता है. हेल्थ की बात करें तो आज के दिन बेवजह के तनावों से दूर रहना चाहिए. वात संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं. यदि कोई परिचित बीमार है तो उसे मिलने जाना चाहिए यदि ऐसा संभव न हो तो फोन पर ही हाल-चाल अवश्य लें.

मीन राशि (Pisces Horoscope) – इस राशि के लोगों को आज के दिन आउटिंग करने से बचना चाहिए. वहीं सभी प्रकार के दुर्घटना संबंधित बातों पर भी सचेत रहना होगा. आज के कर्मक्षेत्र की बात करें तो जो लोग विदेशी कंपनियों में जॉब के लिए एप्लाई करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन शुभ है. सिविल सर्विस में कार्यरत लोग अपने उच्चाधिकारीयों से ताल-मेल बना कर चलें उनकी बातों को गंभीरता से न लेना आपको बड़ी मुश्किलों में डाल सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको यूरिन इंफेक्शन संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. परिवार में आज संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Weekly Rashifal 10-16 August 2026: मीन राशि के लिए धीमा रहेगा समय, धन और रिश्ते संभालें
मीन राशि के लिए धीमा रहेगा समय, धन और रिश्ते संभालें
Makar Weekly Rashifal 10-16 August 2026: मकर राशि के अच्छे दिन शुरू, नौकरी-व्यापार में मिलेगा लाभ
मकर राशि के अच्छे दिन शुरू, नौकरी-व्यापार में मिलेगा लाभ
Dhanu Weekly Rashifal 10-16 August 2026: धनु राशि के लिए चुनौती भरा सप्ताह, धन और सेहत संभालें
धनु राशि के लिए चुनौती भरा सप्ताह, धन और सेहत संभालें
Vrishchik Weekly Rashifal 10-16 August 2026: वृश्चिक राशि को अभी करना होगा इंतजार, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
वृश्चिक राशि को अभी करना होगा इंतजार, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget