एक्सप्लोरर

Palmistry: धन के मामले में होते हैं बहुत भाग्यशाली जिनके हाथ में होती हैं ये रेखाएं

Hast Rekha Shastra: हस्तरेखा शास्त्री डा. अनीष व्यास के अनुसार व्यक्ति के हाथ में कुछ ऐसे चिह्न और रेखाएं होती हैं जो राजयोग का संकेत देती हैं. ऐसे व्यक्ति का जीवन ऐश्वर्य से भर हुआ होता है.

Palmistry, Palm Reading: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, मनुष्य की हथेली पर कई तरह की रेखाएं और आकृतियां बनी होती हैं. इन्हीं रेखाओं का अध्ययन करके किसी भी व्यक्ति के भाग्य, सेहत, विवाह, संतान और सुख-सुविधा के बारे में पता लगाया जा सकता है. व्यक्ति के हाथ पर बनी हर रेखा उसके भविष्य, वर्तमान तथा भूत से संबंधित रहस्यों को अपने में समाहित किए हुए है. हाथ में कुछ ऐसी भी रेखाएं होती हैं जो व्यक्ति के करियर और वैवाहिक जीवन के बारे में दर्शाती हैं. आज हम आपको हथेली की कुछ ऐसी ही रेखा के बारे में बताने जा रहे हैं, जो प्रेम विवाह, धन की कोठरी और विदेश यात्रा के संकेत देती हैं. 

धन की कोठरी, यह सवाल हस्तरेखा में विश्वास रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति का होता है. सामान्य स्थितियों में भी हाथ में इस कोठरी को लेकर बहुत चर्चाएं होती हैं. हाथ में यह कोठरी भाग्य रेखा, मस्तिष्क रेखा और स्वास्थ्य रेखा से मिलकर बनती है. इन तीनों रेखाओं से मिलकर बनने वाले इस त्रिकोण को धन की कोठरी कहा जाता है. माना जाता है कि ऐसे लोग जीवन में अत्यधिक धन एकत्र कर लेते हैं. प्राचीन ग्रंथों में इस त्रिभुज को धनी माना गया है. यह त्रिभुज इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शनि रेखा, बुध रेखा और मस्तिष्क रेखा से मिलकर बना है. शनि धन और रहस्य का कारक है. बुध व्यापार, गुप्त विद्याओं का कारक है.

बुद्धि यानी मस्तिष्क रेखा बुद्धि का कारक है. ऐसे में यदि बुध और शनि पर्वत अच्छी स्थिति में हैं, बुद्धिमान हो और वह इन सभी गुणों को व्यापार में लगाता है तो वह धनी होता है. हालांकि इसका दूसरा पक्ष भी है. ऐसे व्यक्ति अति इंद्रिय होता है. बुध पर्वत अच्छा होने पर ऐसा व्यक्ति रहस्यमयी विद्याओं का धनी होता है. ऐसे व्यक्ति के पास वैज्ञानिकता का गुण आ जाता है. 

जिन हाथों में तीनों रेखाओं से मिलकर त्रिभुज है तो यह शुभ है, लेकिन यदि इनमें से कोई एक रेखा टूटी ना हो अथवा त्रिभुज टूटा हुआ नहीं होना चाहिए. यह त्रिभुज यानी धन की कोठरी बंद होनी चाहिए. इस त्रिभुज से व्यक्ति धनवान तो होता है, साथ ही वह रहस्यमयी विद्याओं का धनी भी होता है. लेकिन यदि त्रिभुज के अंदर क्रॉस का निशान बन गया जो तो व्यक्ति का सारा धन नष्ट हो जाता है. हालांकि विद्याएं नष्ट नहीं होती. त्रिभुज में कोई दोष नहीं होने की स्थिति में शुभ परिणाम मिलता है.

हस्तरेखा शास्त्र में चंद्र पर्वत को बेहद ही खास माना जाता है. यदि किसी जातक के हाथ में चंद्र पर्वत से कोई यात्रा रेखा निकलकर पूरी हथेली को पार करते हुए गुरु पर्वत तक पहुंचती है, तो ऐसे व्यक्ति के जीवन में लंबी यात्रा के योग होते हैं. कहा जता है कि ये लोग एक देश से दूसरे देश की यात्रा करते हैं.

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, किसी जातक के हाथ में चंद्र पर्वत से कोई रेखा निकलकर बुध पर्वत तक जाती है, तो ऐसे व्यक्ति को यात्रा से धन की प्राप्ति होती है, लेकिन जब किसी जातक की हथेली में चंद्र क्षेत्र पर बनी यात्रा रेखा पर कोई क्रॉस का निशान बन जाता है, तो ऐसे में विदेश यात्रा में बाधा आती है. साथ ही किसी न किसी कारण से विदेश यात्रा टालनी पड़ती है.

अगर किसी जातक के चंद्र पर्वत से कोई यात्रा रेखा निकलकर हृदय रेखा से मिल जाती है. तो ऐसे में व्यक्ति के जीवन में प्रेम संबंध बनते हैं और वह उनमें सफलता भी प्राप्त करता है, यानि ऐसे व्यक्ति का प्रेम विवाह में बदल जाता है. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी के हाथ में दो हृदय रेखाएं हैं और एक रेखा चंद्र पर्वत की ओर जा रही है, तो ये स्थिति भी सुखी वैवाहिक योग बनाती है. यदि किसी व्यक्ति के हाथ की सबसे छोटी उंगली के नीचे मौजूद बुध पर्वत से निकली हुई रेखा अनामिका उंगली के नीचे पहुंचती है, तो ऐसे लोगों को जीवन में एक बार विदेश घूमने का मौका जरुर मिलता है.

Chanakya Niti: मनुष्य जीवन का सबसे कड़वा सच है ये, अपनाने वालों को मिलती है सफलता, जानें चाणक्य नीति

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 4 August: कल मंगलवार को हनुमान जी की कृपा से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा ऑफर!
Kal Ka Rashifal 4 August 2026: कल मंगलवार को हनुमान जी की कृपा से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा ऑफर!
Hariyali Amavasya 2026: सूर्य ग्रहण और रक्षाबंधन चंद्र ग्रहण, भारत में सूतक लगेगा या नहीं?
सूर्य ग्रहण और रक्षाबंधन चंद्र ग्रहण, भारत में सूतक लगेगा या नहीं?
Aaj Ka Rashifal 3 August 2026: सावन का पहला सोमवार आज, सुकर्मा योग से इन 6 राशियों के खुल सकते हैं भाग्य के द्वार
Aaj Ka Rashifal 3 August 2026: सावन के पहले सोमवार पर सुकर्मा योग, इन 6 राशियों पर बरसेगी शिव कृपा
Tarot Card Rashifal 3 August 2026: कन्या राशि की बढ़ेगी संपत्ति, मीन का धार्मिक कामों में लगेगा मन, जानें अपने कार्ड्स का गुप्त इशारा
Tarot Card Rashifal 3 August 2026: कन्या राशि की बढ़ेगी संपत्ति, मीन का धार्मिक कामों में लगेगा मन; जानें अपने कार्ड्स का गुप्त इशारा

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget