एक्सप्लोरर

Garuda Purana: स्त्री या पुरुष, जो भी करते हैं ये काम उनसे रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी

Garuda Purana: स्त्री हो या पुरुष सभी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं. लेकिन गरुड़ पुराण में कुछ ऐसे कामों के बारे में बताया गया है, जिन्हें करने वालों से देवी लक्ष्मी रूष्ट हो जाती हैं.

Garuda Purana Lord Vishnu Niti in Hindi: हिंदू धर्म में लक्ष्मी जी को धन की देवी माना गया है. मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन में धन की कमी नहीं होती है और घर सुख-समृद्धि व संपत्ति से भर जाता है. इसलिए हर कोई मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहता है.

लेकिन आपके द्वारा किए जाने-अनजाने में कुछ कामों से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और आपका घर भी त्याग देती हैं. गरुड़ पुराण के एक श्लोक में ऐसे कामों के बारे में बताया गया है, जिसे हर व्यक्ति को फिर चाहे वह स्त्री हो या पुरुष किसी को भी नहीं करने चाहिए. जानते हैं इस कामों के बारे में.

कुचैलिनं दन्तमलोपधारिणं ब्रह्वाशिनं निष्ठुरवाक्यभाषिणम्।
सूर्योदये ह्यस्तमयेपि शायिनं विमुञ्चति श्रीरपि चक्रपाणिम्।।

इस श्लोक का अर्थ है कि, मैले वस्त्र पहनने, दांतों को गंदा रखने वाले, अधिक भोजन करने वाले, कठोर बोलने वाले और सूर्यास्त के समय सोने वाले अगर स्वयं भगवान विष्णु भी हों तो मां लक्ष्मी उन्हें त्याग देती है. अगर आप चाहते हैं कि आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे तो इन पांच कामों को बिल्कुल न करें. जानते हैं इन कामों के बारे में विस्तार से..

  • मैले वस्त्र पहनना: गरुड़ पुराण के अनुसार, जो लोग गंदे या मैले वस्त्र पहनते हैं मां लक्ष्मी उनपर कभी अपनी कृपा नहीं बरसाती. व्यक्ति को साफ-सुथरे कपड़े पहनना इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि साफ-सुथरे कपड़े पहनने से लोग आपसे मिलना-जुलना पसंद करेंगे और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, जिससे आपकी तरक्की होगी. वहीं गंदे व मैले कपड़े पहनने वालों से लोग दूरी बना लेते हैं. लोग आपसे मिलना-जुलना या आपसे किसी तरह का संबंध रखना भी पसंद नहीं करते हैं. इसलिए प्रतिदिन स्नान करें और साफ व सुगंधित कपड़े ही पहनें.
  • दांत गंदे रखना: जिनके दांत गंदे होते हैं, मां लक्ष्मी उनका भी त्याग कर देती है. इतना ही नहीं गंदे दांत का सीधा अर्थ आपके खराब स्वास्थ्य से भी जुड़ा होता है. गंदे दांत को लेकर ऐसा कहा जाता है कि, जो लोग अपने दांतों की सफाई अच्छे से नहीं करते वो किसी भी काम को पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से नहीं करते. साथ ही ऐसे लोग आलसी स्वभाव के होते हैं.
  • कठोर बोलने वाले: निष्ठुर या कठोर बोलेन वाले, किसी भी बात पर चीखने-चिल्लाने वाले, अपने से कमजोर के साथ क्रूरता दिखाने वाले और दया भाव न रखने वालों से भी मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं. अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा चाहते हैं तो वाणी में मधुरता और स्वभाव में दयाभाव रखें.
  • अधिक भोजन करना: भूख से अधिक भोजन करने वालों से भी मां लक्ष्मी कभी प्रसन्न नहीं रहती हैं. स्वास्थ्य के लिहाज से भी इसे ठीक नहीं माना जाता है. साथ ही ऐसे लोग तरक्की भी नहीं कर पाते हैं. क्योंकि मोटा शरीर परिश्रम करने से रोकता है और ऐसे शरीर को कई तरह की बीमारियां जकड़ लेती है. देवी लक्ष्मी ऐसे लोगों पर अपनी कृपा बरसाती है, जो मेहनती व परिश्रमी होते हैं. इसलिए भोजन उतना ही करें, जितनी भूख हो.
  • सूर्यास्त के समय सोने वाले: जिस तरह सुबह सूर्यास्त के बाद देर तक नहीं सोना चाहिए और इस समय योग-ध्यान व पूजा-पाठ करना चाहिए. ठीक इसी तरह से सूर्यास्त के समय भी सोना वर्जित माना गया है. सूर्यास्त के समय भी हल्का व्यायाम या टहलना चाहिए, पूजा-पाठ करना चाहिए. इसलिए सूर्यास्त के समय न सोएं. सूर्यास्त के समय सोने वालों के घर मां लक्ष्मी कभी वास नहीं करती हैं.

ये भी पढ़ें: Garuda Purana: मृतक के अगले जन्म के लिए जरूरी है पिंडदान, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Vishnu Sahasranama: विष्णु सहस्रनाम का पाठ क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें इसके अद्भुत लाभ
विष्णु सहस्रनाम का पाठ क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें इसके अद्भुत लाभ
Aaj ka Meen Rashifal 10 July 2026: व्यापार में रिकॉर्डतोड़ सफलता के योग, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, बढ़ेगा मान-सम्मान
व्यापार में रिकॉर्डतोड़ सफलता के योग, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, बढ़ेगा मान-सम्मान
Aaj ka Kumbh Rashifal 10 July 2026: व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ, करियर में आएगा बड़ा अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी खुशियां
व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ, करियर में आएगा बड़ा अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी खुशियां

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget