एक्सप्लोरर

Garuda Purana: भटकती आत्मा को मुक्ति दिलाने का ये है मार्ग, गरुड़ पुराण में बताए गए हैं उपाय

Garuda Purana: जिन लोगों की मौत अकाल मृत्यु या आत्महत्या के कारण होती है, उनकी आत्मा भटकती रहती है.गरुड़ पुराण में कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताया गया है, जिससे आत्मा को मोक्ष प्राप्त होता है.

Garuda Purana Lord Vishnu Niti in Hindi: मृत्यु अटल सत्य है और जिस व्यक्ति का जन्म धरती पर हुआ है नियति के अनुसार उसकी मत्यु भी निश्चित है. लेकिन जिनकी मृत्यु प्राकृतिक रूप से होती है, उनकी आत्मा को सद्गति प्राप्त नहीं होती है.

ऐसे लोग जिनकी अकाल मृत्यु होती है या फिर ऐसे लोग जो आत्महत्या करते हैं उनकी आत्मा भटकती रहती है. क्योंकि शास्त्रों में जीवन के प्रति किए गए अपराध को भगवान का अपमान करना बताया गया है. इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि, जो लोग किसी भी समस्या के कारण यह सोचकर आत्महत्या करते हैं या जीवन को खतरे में डालते हैं कि उन्हें जीवन मे चल रही समस्याओं की हलचल से छुटकारा मिल जाएगा तो उनकी यह सोच बिल्कुल गलत है.

बीच लोक में रहती है ऐसी आत्माएं

गरुड़ पुराण में बताया गया है कि, जो लोग आत्महत्या करने या किसी भी तरह से जीवन को खतरे में डालने का अपराध करते हैं, मृत्यु के बाद ऐसी आत्मा को शांति नहीं मिलती है. इतनी ही नहीं ऐसे लोगों की आत्मा एक बुरी दशा में पहुंचती है. उसे ना ही नरक मिलता है और ना ही स्वर्ग. ऐसे लोगों की आत्मा बीच लोक में रह जाती है.

गरुड़ पुराण के अनुसार, बीच लोक का अर्थ यह होता है कि, अकाल मृत्यु या आत्महत्या करने वालों की आत्मा को तब तक दूसरे शरीर में जन्म नहीं मिलता जब तक वह प्रभु द्वारा निर्धारित अपने समय चक्र को पूरा नहीं कर ले.

प्रेत बनकर भटकती है ऐसी आत्मा

गरुड़ पुराण में यह भी कहा गया है कि, जिनकी अकाल मृत्यु होती है उनकी कई इच्छाएं अधूरी रह जाती है. वहीं आत्महत्या करने वालों की भी कोई इच्छा अधूरी रह जाती है, जिस कारण वह अपने जीवन को खत्म करने का निर्णय लेते हैं. इन्हीं कारणों से ऐसे लोगों की आत्मा को न तो तुंरत मोक्ष मिलता है और न ही नया शरीर. ऐसी आत्मा भूत, प्रेत या पिशाच योनि के रूप में भटकती रहती है.

गरुड़ पुराण में बताए गए है मोक्ष के मार्ग

अकाल मृत्यु या आत्महत्या से जिनकी मौत होती है. ऐसे लोगों की आत्मा के भटकाव को मुक्ति व मोक्ष दिलाने के लिए गरुड़ पुराण में कुछ उपायों के बारे में बताया गया है. इन उपायों को करने से मृतक की आत्मा को शांति मिलती है.

गरुड़ पुराण के अनुसार मृतक के निमित्त तर्पण, दान, पुण्य, गीता का पाठ और पिंड दान करना चाहिए. इन कार्यों को लगभग 3 सालों तक जरूर करें. अगर मृतक की कोई इच्छा अधूरी रह गई तो उसे जरूर पूरी करें. इससे आत्मा को संतुष्टि मिल जाती है और वह नए शरीर को धारण करने में सक्षम हो जाती है.

ये भी पढ़ें: Chaturmas 2023: इस साल खास होगा चातुर्मास, बनेंगे 44 सर्वार्थ सिद्धि, 5 पुष्य नक्षत्र और 9 अमृत सिद्धि जैसे योग के शुभ संयोग

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 16 अगस्त 2026, वृषभ और मीन राशि वालों को मिलेगा बंपर धन, धनु को अटका पैसा; जानें मेष से मीन का भाग्य
टैरो राशिफल 16 अगस्त 2026: वृषभ और मीन राशि वालों को मिलेगा बंपर धन, धनु को अटका पैसा; जानें मेष से मीन का भाग्य
Kal Ka Rashifal 16 August 2026: कल रविवार को 3 राशियों को मिलेगा बंपर धन लाभ, मकर और वृश्चिक राशि वाले रहें बेहद सावधान
Kal Ka Rashifal 16 August 2026: साध्य और सर्वाअमृत योग से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, जानिए कल का राशिफल
Meen Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगा मीन राशि का दांपत्य व व्यापार, जानें करियर व लव राशिफल!
Meen Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगा मीन राशि का दांपत्य व व्यापार, जानें करियर व लव राशिफल!
Kumbh Rashifal Today 15 August 2026: अष्टम चंद्र से अचानक लाभ, दूर होंगे सारे कष्ट!, जानें करियर व लव राशिफल!
Kumbh Rashifal Today 15 August 2026: अष्टम चंद्र से अचानक लाभ, दूर होंगे सारे कष्ट!, जानें करियर व लव राशिफल!

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget