एक्सप्लोरर

Garuda Purana: गरुड़ पुराण की इन बातों से सुधर जाएगी बुरी दशा, जीवन बनेगा बेहतर

Garuda Purana: गरुड़ पुराण के नीति-नियम और शिक्षा को जीवन में अमल कर आप परेशानियों को दूर कर सकते हैं. इसमें बताई बातों का पालन करने से जीवन की बुरी दिशा और दशा सुधर जाती है और जीवन बेहतर बनता है.

Garuda Purana Lord Vishnu Niti in Hindi: ज्ञान, भक्ति और सद्कर्मों पर आधारित 18 महापुराणों में एक गरुड़ पुराण में ऐसी कई बातों का उल्लेख मिलता है, जिससे जीवन की रूपरेखा सुधर जाती है और इससे व्यक्ति का जीवन बेहतर बनता है.

वैसे तो आमतौर पर लोग गरुड़ पुराण का पाठ तब सुनते हैं, जब घर पर किसी परिजन की मृत्यु हो जाती है. लेकिन गरुड़ पुराण के आचारखंड नीतिसार में नीति-नियम से जुड़ी ऐसी कई बातें बताई गई हैं, जो आपके दैनिक जीवन में बहुत काम आ सकती हैं.

गरुड़ पुराण हिंदू धर्म का ऐसा ग्रंथ है जो धर्म पूर्ण कार्य करने और पुण्य कर्म करने के लिए प्रेरित करता है. गरुड़ पुराण में बताए अनुसार मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति तमाम कष्टों से दूर रहते हैं. जानते हैं गरुड़ पुराण में बताए उन बातों के बारे में जिससे आपके जीवन की दशा बेहतर होगी और आप परेशानियों से मुक्त रहेंगे.

  • गरुड़ पुराण में एकादशी व्रत की महिमा का बखान किया गया है. इसमें बताया गया है कि, जो लोग पूरी श्रद्धा, भक्ति, निष्ठा और विधि-विधान से एकादशी का व्रत रखते हैं, उनका जीवन खुशियों से भर जाता है और कष्ट अपने आप दूर हो जाते हैं. ऐसे लोग जीवन में तो सुख भोगते ही हैं और साथ ही इन्हें अंत में मोक्ष की प्राप्ति होती है.
  • गरुड़ पुराण में मन और तन के स्वस्छ रहने की बात कही गई है. इसमें कहा गया है कि, व्यक्ति को प्रतिदिन स्नान करना चाहिए और साफ कपड़े पहनने चाहिए. जो लोग ऐसा करते हैं, उनसे मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं और घर बरकत बनी रहती है. 
  • एकादशी व्रत के साथ ही गरुड़ पुराण में तुलसी की महिमा का भी बखान किया गया है. गरुड़ पुराण के अनुसार, प्रतिदिन स्नान कर तुलसी की जड़ में जल देने से विपत्तियां दूर रहती है.  
  • हर व्यक्ति को वेद-पुराण या धार्मिक ग्रंथों का पाठ करना चाहिए. क्योंकि व्यक्ति को अपने धर्म से संबंधित ज्ञान जरूर होना चाहिए और ज्ञान प्राप्त कर अन्य लोगों को भी बताना चाहिए. ऐसे लोगों से भगवान बहुत प्रसन्न होते हैं. वहीं जो लोग धर्म, धार्मिक ग्रंथ या देवी-देवताओं का अपमान करते हैं, उन्हें जीवनभर पछताना पड़ता है और ऐसे लोग नरक का कष्ट भोगते हैं.

ये भी पढ़ें: Garuda Purana: मां लक्ष्मी की चाहिए कृपा तो आज से ही इन 2 बातों पर करें अमल, बदल जाएगी तकदीर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Budh Margi 2026: मार्गी बुध का 12 राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव, जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
Budh Margi 2026: मार्गी बुध का 12 राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव, जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
Kanwar Yatra 2026: क्या है जल चढ़ाने की सही धार्मिक विधि? एक छोटी सी भूल से भी अधूरी मानी जा सकती है यात्रा
Kanwar Yatra 2026: क्या है जल चढ़ाने की सही धार्मिक विधि? एक छोटी सी भूल से भी अधूरी मानी जा सकती है यात्रा
Aaj Ka Rashifal 23 july 2026: राहुकाल से पहले कर लें ये काम, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, पढ़ें आज का राशिफल
आज का राशिफल 23 जुलाई 2026: नौकरी, पैसा और रिश्तों में आज किस राशि को मिलेगी सबसे बड़ी खुशखबरी?
Aaj ka Meen Rashifal 23 July 2026: विवाद और तनाव से रहें सावधान, नौकरी में बढ़ेंगी चुनौतियां, धैर्य से ही बनेगी बात
विवाद और तनाव से रहें सावधान, नौकरी में बढ़ेंगी चुनौतियां, धैर्य से ही बनेगी बात

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget