एक्सप्लोरर

Garuda Purana: ऐसी स्त्रियां कहलाती हैं सुलक्षणा, पुरुष के लिए होती हैं भाग्यशाली

Garuda Purana: पति-पत्नी का रिश्ता बेहद खूबसूरत होता है, जोकि प्यार और विश्वास पर टिका होता है. गरुड़ पुराण में बताया गया है कि, कैसी स्त्रियां अपने पति के लिए भाग्याशाली साबित होती हैं.

Garuda Purana, Lord Vishnu Niti: पति-पत्नी एक रथ के दो पहिए होते हैं. खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए यह बहुत जरूरी है कि पति-पत्नी में तालमेल बना रहे. यदि इनमें से किसी एक में अवगुण हुआ तो जीवन की गाड़ी बिल्कुल नहीं चल सकेगी. पति के जीवन में पत्नी को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. यही कारण है कि शास्त्रों में पत्नी को अर्धांगिनी यानी पति का आधा अंग कहा गया है, जिसके बिना पति अधूरा है.

गरुण पुराण के एक श्लोक में बताया गया है कि किन गुणों वाली पत्नी पुरुष के लिए भाग्यशाली साबित होती है. गरुड़ पुराण के श्लोक के अनुसार, 'सा भार्या या गृहे दक्षा सा भार्या या प्रियंवदा। सा भार्या या पतिप्राणा सा भार्या या पतिव्रता।।' गरुड़ पुराण के इस श्लोक में स्त्री के चार गुणों गृहे दक्षा, प्रियंवदा, पतिप्राणा और पतिव्रता के बारे में बताया गया है, जोकि हर स्त्री में अवश्य होने चाहिए. ऐसे गुण वाली पत्नी सुलक्षणा कहलाती है और जिस पुरुष को ऐसी पत्नी मिलती है वह पति भाग्यशाली होता है. जानते हैं इन गुणों के अर्थ के बारे में.

 

  • गृह दक्षा- गृह दक्षा का मतलब होता है, ऐसी स्त्री जोकि गृह यानी घर के काम में दक्ष हो. जैसे भोजन पकाना, साफ-सफाई, घर को सजाना-संवारना, कपड़े-बर्तन, अतिथि-सत्कार, परिवार की जिम्मेदारी निभाना, सीमित संसाधनों में गृहस्‍थी चलाना आदि कामों में निपुण हो. ऐसी स्त्री पति के लिए तो भाग्यशाली होती ही है. साथ ही ऐसी स्त्री को अपने पति और परिवार से भी खूब प्रेम मिलता है.
  • प्रियवंदा- प्रियंवदा का मतलब होता है, मधुर बोलने वाली. जो स्त्री पति से बात करते समय मधुर और संयमित भाषा का प्रयोग करे वह स्त्री अपने पति से खूब प्रेम पाती है.
  • पतिप्राणा- पतिप्राणा को पतिपरायणा स्‍त्री भी कहा जाता है. ऐसी स्त्रियां पति द्वारा कही बातों का पालन करती हैं. यह कभी ऐसी बात नहीं करती, जिससे पति का मन दुखी हो. इसलिए ऐसी स्त्री पर उनके पति भी प्यार लुटाते हैं और सम्मान देते हैं.
  • पतिव्रता- पतिव्रता स्त्री ऐसी स्त्री कहलाती है जोकि अपने पति के अलावा किसी पराए पुरुष के बारे में कभी मन में गलत विचार नहीं लाती. विवाह के बाद जो अपने तन-मन को केवल पति पर ही समर्पित कर दे, ऐसे गुणों वाली पत्नी को ही शास्त्रों में पतिव्रता कहा गया है.  गरुड़ पुराण में भी कहा गया है कि, ऐसे पति बहुत भाग्यशाली होते हैं, जिनकी पत्नी केवल अपने पति से ही प्रेम करती है.

ये भी पढ़ें: Garuda Purana: मृत्यु आने से पहले शरीर को हो जाता है आभास, गरुड़ पुराण में भगवान बताते हैं रहस्यमयी संकेत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 13 August 2026: गुरुवार को गुरु-चंद्रमा का महासंयोग, मकर और तुला राशि वाले रहें बेहद सावधान, सेहत और करियर में आ सकती हैं अड़चनें!
कल का राशिफल 13 अगस्त 2026, गुरुवार को गुरु-चंद्रमा का महासंयोग, मकर और तुला राशि वाले रहें बेहद सावधान, सेहत और करियर में आ सकती हैं अड़चनें!
Guru Uday 2026: आज सूर्य ग्रहण के दिन गुरु हुए उदित, 4 राशियों का होगा भाग्योदय
आज सूर्य ग्रहण के दिन गुरु हुए उदित, 4 राशियों का होगा भाग्योदय
Solar Eclipse 2026: 12 अगस्त, फ्लाइट से कैसा दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण?
12 अगस्त को फ्लाइट में हैं? 30,000 फीट ऊपर अचानक छाएगा अंधेरा, खिड़की से दिख सकता है पूर्ण सूर्य ग्रहण
Aaj Ka Rashifal 12 August 2026: अमावस्या पर सूर्य ग्रहण, इन 6 राशियों को धन-करियर में रहना होगा बेहद सावधान
Aaj Ka Rashifal 12 August 2026: सावन अमावस्या पर साल का बड़ा सूर्य ग्रहण, जानें 12 राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव!

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget