एक्सप्लोरर

राशिफल 15 मार्च, शुक्रवार: कर्क राशि वालों को राहु देगा तरक्की, विदेश से जुड़े काम 2020 तक होंगे पूरे, जानें अपनी किस्मत

आज (15 मार्च, शुक्रवार) के राशिफल में जानें धनु राशि वालों की कैसे चमकेगी किस्मत? मकर राशि वाले किसका रखें विशेष ध्यान? अन्य सभी राशियों का भी हाल बता रहे हैं गुरूजी पवन सिन्हा. जानें आपकी राशि क्या कहती है-

ऩई दिल्ली: आज (15 मार्च, शुक्रवार) के राशिफल में जानें धनु राशि वालों की कैसे चमकेगी किस्मत? मकर राशि वाले किसका रखें विशेष ध्यान? अन्य सभी राशियों का भी हाल बता रहे हैं गुरूजी पवन सिन्हा. जानें आपकी राशि क्या कहती है-

मेष संभलकर चलें. दिन अच्छा है. गुस्सा परेशानी में डाल सकता है. यात्रा पर सतर्क रहें. अनाज का दान जरूरतमंद को करें.

वृषभ अच्छा दिन है. आगे बढ़ें. मेहनत से काम करें. काम सफल होंगे. स्वास्थ्य का ध्यान रखे. 5 फलों का दान करें.

मिथुन समय ठीक है. आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. घर में वाद-विवाद से बचें. मूड पर कंट्रोल रखें. ऊं गं गणपताये नम: का जाप करें.

कर्क समय बुरा नहीं है. धनलाभ होगा. रुका हुआ धन वापस मिलेगा. जल्दबाजी में किसी पर शक ना करें. दूध का दान करें. ऊं नम: शिवाय का जाप करें.

मेष राशि मिथुन राशि में राहु के प्रवेश से फायदा होगा. लाभ मिलेगा. सितंबर 2020 के पहल प्रमोशन होगा. रुके हुए काम बनेंगे. भाग्य पक्ष मजबूत बनेगा. स्वास्थ्य और गलत फैसलों के कारण बाधाएं होंगी. किसी की निंदा या बुराई ना करें. शनिवार के दिन जौ या जौ के आटे का दान करें. पीठ, पेट और फेफड़े की दिक्कत होने पर सावधानी रखें.

वृषभ राशि राहु के परिवर्तन से उन्नति मिलेगी. धन खर्च होगा. बैंक बैलेंस में सितंबर तक कमी आएगी. खर्च किए धन से आगे फायदा मिलेगा. सेहत का विशेष ध्यान रखें. बिजली, पानी, ठंड से जुड़ी परेशानियों में विशेष ध्यान रखें. सेहत खराब होने के लक्षणों पर ध्यान दें. लक्षण दिखने पर शिव जी या मां दुर्गा की उपासना करें. परिवार या प्रतिष्ठा से जुड़े फैसलों का निर्णय लें. वाणी के प्रयोग पर विशेष ध्यान दें. सफेद और सफेद कपड़े अधिक से अधिक पहनें. दाहिनी कलाई में पीला धागा जरूर बांधें. शनिवार को काले कपड़े में भोजन सामग्री दान करें.

मिथुन राशि विशेष ध्यान दें. सितंबर 2020 तक काफी चुनौतियां मिलेंगी. रिश्तों से संबंधित चुनौतियां भी मिल सकती हैं. धन पर ज्यादा ध्यान ना दें. काम लगातार करें. सीनियर और ग्राहक गुस्सा ना हों इस बात का ख्याल रखें. किसी काम में देरी ना होने दें. खाना सादा खाएं. शिव जी की उपासना रोज करें. मन को ज्यादा से ज्यादा शांत रखें. सत्संग में बैठें, नई-नई बातें सीखें.

कर्क राशि राहु तरक्की देगा. परेशानियों से बचाएगा. विदेश से जुड़े काम 2020 तक पूरे होंगे. उन्नति होगी. जमकर मेहनत करनी होगी. जहां जरूरत हो वहीं पर धन खर्च करें. प्रतिष्ठा मिलेगी. हंसी मजाक, यात्रा करें. परेशान लोगों की मदद करें. वाणी, सेहत का ध्यान रखें. परेशानी होने पर मां काली, मां बगुलामुखी या शिव जी की उपासना करें.

सिंह राशि लाभ मिलेगा. भाई-बहन की वजह से फायदा मिलेगा. संबंध और स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें. धन और प्रमोशन मिलेगा. सूर्य के सामने खड़े होकर पानी में शहद मिलाकर पीएं. ऊं नम: शिवाय का जाप करें.

कन्या राशि मिला-जुला नतीजा होगा. परेशानियों के बाद फायदा मिलेगा. लाभ के लिए नए रास्ते खुलेंगे. दोस्त, रिश्तेदार मदद करेंगे. 2020 तक बिना गुस्सा किए काम करें. नए रिश्ते भी जुड़ेंगे.

तुला राशि सकारात्मक होने पर फायदा मिलेगा. लोगों की मदद करने से लाभ मिलेगा. मां की इज्जत करने से फायदा होगा. 18 महीने के भीतर कुछ अच्छा मिलेगा. सकारात्मक ना होने पर नुकसान होगा. पैसा, प्रतिष्ठा और पिता की ओर से नुकसान हो सकता है. व्यवहार परिवर्तन करने से फायदा होगा. मां दुर्गा की उपासना करें.

वृश्चिक राशि राहु का परिवर्तन शुभ है. जमकर मेहनत करें. प्रमोशन मिलेगा. परिवार और प्रतिष्ठा में परेशानियां आ सकती हैं. बहुत मेहनत के बाद लाभ मिलेगा. अपनी फील्ड का ज्ञान प्राप्त करें. सभी से सकारात्मक व्यवहार करें. क्रोध पर नियंत्रण करने से फायदा मिलेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले लोगों को फायदा होगा. मां काली की उपासना करें. बड़ी बीमारी से पीड़ित लोगों की मदद करें.

धनु राशि परेशानियां खत्म होंगी. आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे. लाभ होगा. नौकरी और व्यवसाय में बदलाव हो सकता है. परिवर्तन में दोस्तों और रिश्तेदारों की अहम भूमिका होगी. बहुत मेहनत के लिए तैयार रहें. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. परहेज करें, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. हड्डियों और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. तिल से बनी चीजों का दान करें. तिल के तेल का भी दान कर सकते हैं.

मकर राशि अच्छा साबित होगा. रुके हुए मंगल काम हो सकते हैं. कुंडली को मजबूती मिलेगी. नौकरी में अच्छा परिवर्तन हो सकता है. विदेश जाने को मिल सकता है. समय बहुत अच्छा है. गुस्सा ना करें. अपने लोगों पर शक ना करें. शिव जी का अभिषेक रोज करें. शनिवार को बच्चों में चॉकलेट बांटें.

कुंभ राशि खूब मेहनत करनी होगी. प्रतियोगी परीक्षाओं में खासी मेहनत करनी होगी. सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के लोगों को भी खूब मेहनत करनी होगी. काम बिगड़ सकते हैं. मंगल कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं. नीले-काले रंग के कपड़े ना पहनें. सफेद, पीले और हरे रंग के कपड़े पहनें. मांसाहार और नशा ना करें. शुक्रवार को नमक ना खाएं. शुक्रवार को नमकीन चीजों का दान करें.

मीन राशि घर परिवार में परेशानी हो सकती है. मन शांत रखें. गुस्सा करने पर परेशानियां हो सकती हैं. बहन, भाई, माता, पिता और दोस्त दूर हो सकते हैं. व्यवसाय और व्यापार में समय ठीक है. 43 दिनों तक नीले रंग का फूल जल में बहाएं. परेशानियां होने पर उपाय करें. खुलकर हंसें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 12 अक्टूबर 2026: वृश्चिक को बंपर धन लाभ, सिंह को मिलेगा अटका हुआ पैसा; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 12 अक्टूबर 2026: वृश्चिक को बंपर धन लाभ, सिंह को मिलेगा अटका हुआ पैसा; जानें 12 राशियों का भाग्य
Kal Ka Rashifal 12 October 2026: सोमवार को विष्कुम्भ योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, कन्या को टैक्स विवाद से राहत और धनु को स्कॉलरशिप!
Kal Ka Rashifal 12 October 2026: सोमवार को विष्कुम्भ योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, कन्या को टैक्स विवाद से राहत और धनु को स्कॉलरशिप!
आज का कन्या राशिफल 11 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद, इंटीरियर डिजाइनिंग में बेहतरीन नतीजे, धन संबंधी शुभ समाचार
आज का कन्या राशिफल 11 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद, इंटीरियर डिजाइनिंग में बेहतरीन नतीजे, धन संबंधी शुभ समाचार
आज का सिंह राशिफल 11 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से वस्त्र व अनाज का संचय, फैशन-लक्जरी बिजनेस में बंपर प्रॉफिट
आज का सिंह राशिफल 11 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से वस्त्र व अनाज का संचय, फैशन-लक्जरी बिजनेस में बंपर प्रॉफिट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget