एक्सप्लोरर

Feng shui Tips: क्या आपके घर में भी है लाफिंग बुद्धा? रखने से पहले जान लें ये नियम वरना होगा नुकसान

Laughing Buddha Direction: फेंगशुई में लॉफिंग बुद्धा को सुख-शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. माना जाता है कि लॉफिंग बुद्धा घर में रखने से तरक्की होती है. इसे रखने के कुछ खास नियम हैं.

Feng Shui Laughing Buddha: फेंगशुई शास्त्र में कई ऐसी चीजें बताई गई हैं जो जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाती हैं. फेंगशुई आइटम्स को घर में रखने से सकारात्मकता का संचार होता है और जीवन में सौभाग्य आता है. फेंगशुई में कई ऐसी चीजें बताई गई हैं जो घर में मौजूद नकारात्मकता को खत्म करती हैं. इनमें से लाफिंग बुद्धा बहुत प्रसिद्ध है. घर में  लाफिंग बुद्धा रखने से घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है, काम में सफलता मिलती है और घर में खुशहाली आती है. हालांकि घर में लाफिंग बुद्धा रखने के कुछ खास नियम हैं. अगर इन नियमों का पालन ना किया गया तो फायदे की जगह नुकसान हो सकता है. आइए जानते हैं घर में लाफिंग बुद्धा रखने से जुड़े नियमों के बारे में.

लॉफिंग बुद्धा रखने के नियम 

लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति को लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसे मुख्य द्वार के सामने कम से कम 30 इंच की ऊंचाई पर लगाएं. इसे लगाते समय ध्यान रखें कि इसकी ऊंचाई 30 इंच से ज्यादा और साढ़े 32 इंच से कम ही होनी चाहिए. फेंगशुई शास्त्र के मुताबिक लाफिंग बुद्धा की मूर्ति की कम से कम आठ अंगुल की होनी चाहिए. इस बात का भी ध्यान रखें कि मुख्य द्वार के सामने रखी मूर्ति का चेहरा भी मुख्य द्वार की तरफ ही हो. दरवाजा खुलते ही सबसे पहले लाफिंग बुद्धा की मूर्ति दिखाई देनी चाहिए. लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति रसोई, डायनिंग रूम या बेडरूम में नही रखनी चाहिए. इससे घर में इसके नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं.

खुद से नहीं खरीदना चाहिए लाफिंग बुद्धा

लाफिंग बुद्धा से जुड़ी खास बात ये है कि इसे कभी भी अपने पैसों से नहीं खरीदना चाहिए. फेंगशुई शास्त्र के मुताबिक खुद के पैसों से खरीदे गए लाफिंग बुद्धा से कोई परिणाम नहीं मिलता है है. इसलिए इसे कभी भी खुद के पैसों से नहीं खरीदना चाहिए. गिफ्ट में लाफिंग बुद्धा मिलना बहुत शुभ होता है. फेंगशुई के अनुसार तोहफे में मिला लाफिंग बुद्धा घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आता है. ये घर से हर तरह की आर्थिक समस्याओं को दूर करता है.

ये भी पढ़ें

जीवन में चाहते हैं सकारात्मक बदलाव तो आजमाएं वास्तु के ये आसान टिप्स

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 5 November 2026: गुरुवार को मालव्य व बुधादित्य योग से 4 राशियों को बड़ा लाभ, धनु को सरकारी टेंडर और कन्या को विदेशी ऑर्डर!
Kal Ka Rashifal 5 November 2026: गुरुवार को मालव्य व बुधादित्य योग से 4 राशियों को बड़ा लाभ, धनु को सरकारी टेंडर और कन्या को विदेशी ऑर्डर!
राहुल गांधी की कुंडली में 12 नवंबर को क्या होने वाला है? समझिए मोदी को सीधी चुनौती का ज्योतिषीय कनेक्शन
मोदी को चुनौती, पंजाब में चुनावी अभियान… नवंबर में क्यों बदल रहे राहुल गांधी के तेवर?
Rama Ekadashi 2026: सुबह 11:03 बजे से लग गई एकादशी, फिर कल क्यों रखा जाएगा व्रत? आज ही कर लें ये तैयारी
रमा एकादशी की तिथि शुरू हो गई, लेकिन व्रत 5 नवंबर को होगा. जानें वजह
Hanuman Janmotsav 2026: प्रयागराज के बड़े हनुमान मंदिर में पांच दिन का उत्सव शुरू, दिवाली से पहले क्यों हो रहा विशेष आयोजन?
हनुमान जन्मोत्सव 2026: प्रयागराज के लेटे हनुमान मंदिर में 5 दिवसीय महापर्व शुरू, छोटी दिवाली से पहले क्यों सजता है दरबार?

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
दिल्ली में दिल दहलाने वाली घटना, स्कूल में 9 साल की बच्ची की मौत से हड़कंप
दिल्ली में दिल दहलाने वाली घटना, स्कूल में 9 साल की बच्ची की मौत से हड़कंप
Amazon Rainforest: क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
Embed widget