एक्सप्लोरर

Dream Interpretation: सपने में इन देवी-देवताओं के दर्शन हों तो बहुत लकी हैं आप, जानें इन सपनों के मतलब

Dream Meaning: अक्सर लोग सोते समय सपने देखते हैं. स्वप्न शास्त्र के अनुसार इन सपनों का हमारी जिंदगी से गहरा संबंध होता है. कुछ सपने जीवन में आने वाले अच्छे और बुरे दिनों के संकेत देते हैं.

Swapna Shastra In Hindi: स्वप्न शास्त्र में हर एक सपने का कोई ना कोई मतलब बताया गया है. स्वप्न शास्त्र में हर सपने के बारे में विस्तार से बताया गया है. यह सपने हमें भविष्य में घटित होने वाले घटनाओं के संकेत देते हैं. कई बार सपने में कोई मंदिर दिखाई देता है या फिर किसी भगवान के दर्शन होते हैं. सपने में आप किस देवी-देवता को देखते हैं, इसके भी अलग-अलग मायने हैं. आइए जानते हैं कि सपने में किस देवी-देवता को देखने क्या मतलब होता है.

सपने में मां दुर्गा का आना

स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने में मां दुर्गा को देखना बहुत ही शुभ माना जाता है. सपने में आकर मां दुर्गा इस बात का संकेत देती हैं कि आपके जीवन के सभी कष्ट जल्द ही दूर होने वाले हैं. अगर आपने सपने में मां दुर्गा को लाल वस्त्र में मुस्कुराते हुए देखा है तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में जल्द सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं. अगर सपने में मां दुर्गा शेर पर सवार दिखती हैं तो इसका मतलब है कि आपकी सारी समस्याएं जल्द ही समाप्त होने वाली हैं. वहीं अगर आप सपने में मां दुर्गा का क्रोधित रूप देखते हैं तो यह संकेत देता है कि आपसे कोई बड़ी गलती हो गई है, और आपको माता रानी से क्षमा मांगनी चाहिए.

सपने में शिवलिंग देखना

स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने में शिवलिंग देखना बहुत शुभ माना जाता है. इसका मतलब है कि आपके ऊपर भोलेनाथ की आशीर्वाद रहने वाला है. शिवलिंग का सपना बताता है कि आपको आपके बुरे कर्मों का फल मिल चुका है और भगवान शिव की कृपा से आपके सारी दिक्कतें अब खत्म होने वाली हैं. शिवलिंग का सपना तरक्की और उन्नति का संकेत देता है.

सपने में भगवान राम को देखना

अगर आप अपने सपने में भगवान राम को देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपको अपने जीवन में तरक्की के नए-नए अवसर प्राप्त होने वाले हैं. सपने में भगवान श्री राम का दिखाई देने का एक मतलब यह भी है कि आपको अपने कर्तव्यों को सही ढंग से निभाना चाहिए और हमेशा लोगों के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार ही करना चाहिए. 

भगवान कृष्ण और विष्णु के दर्शन होना

अगर आप सपने में भगवान कृष्ण को देखते हैं तो इसका अर्थ माना जाता है कि आपके जीवन में जल्द ही किसी खास व्यक्ति का आगमन होने वाला है जिसके साथ आपके प्रेम संबंधों की शुरुआत होगी. प्रेम के अलावा आपकी किसी से मित्रता भी शुरू हो सकती है. वह व्यक्ति आपके लिए बहुत भाग्यशाली साबित होगा.  यह सपना प्रेम संबंध में सफलता प्राप्त होने का संकेत देता है. वहीं सपने में भगवान विष्णु को देखने का मतलब है कि आपको अपने कार्यों में सफलता मिलने वाली है. 

ये भी पढ़ें

जन्माष्टमी पर अपनी राशि के अनुसार इस तरह करें बाल-गोपाल का श्रृंगार, बरसेगी कृपा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 4 July 2026: प्रीति योग और चतुर्थी का दुर्लभ संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मेष से मीन तक पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 4 July 2026: चतुर्थी, प्रीति योग और शनि कृपा से कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
Meen Rashifal 4 july 2026: मीन राशि वालों का चमकेगा भाग्य, शनिवार को चन्द्रमा कराएगा बंपर मुनाफा
Meen Rashifal 4 july 2026: मीन राशि वालों का चमकेगा भाग्य, शनिवार को चन्द्रमा कराएगा बंपर मुनाफा
Vrishchik Rashifal 4 July 2026: वृश्चिक राशि वाले आज रहें बेहद सावधान, चंद्रमा-राहु का ग्रहण दोष बढ़ा सकता है मुश्किलें
Vrishchik Rashifal 4 July 2026: वृश्चिक राशि वाले आज रहें बेहद सावधान, चंद्रमा-राहु का ग्रहण दोष बढ़ा सकता है मुश्किलें
Tula Rashifal 4 July 2026: तुला राशि वालों के लिए धन लाभ का शनिवार, ई-कॉमर्स और विदेशी व्यापार से होगा तगड़ा मुनाफा
Tula Rashifal 4 July 2026: तुला राशि वालों के लिए धन लाभ का शनिवार, ई-कॉमर्स और विदेशी व्यापार से होगा तगड़ा मुनाफा

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
UP Weather Today: यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
Explained: क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, पेट्रोलियम मंत्री के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या इंतजार करूं'?
क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, सरकार के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या सब्र करूं'?
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
Embed widget