एक्सप्लोरर

Diwali 2023: आज मनाई जा रही है दिवाली, शनि और राहु-केतु की शांति के लिए जलाएं इस तेल का दीपक

Lakshmi Puja 2023: हिंदू धर्म में दिवाली खास महत्व होता है. घर के चारों ओर दीपकों की सजावट की जाती है. आइए जानते हैं किस दीपक को किस आसन पर विराजमान करना चाहिए.

Diwali Puja 2023: आज 12 नवंबर को दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है. दीपक की उत्पत्ति सूर्य के अंश से हुई है. पौराणिक मतों में अग्नि के तीन रूपों की व्याख्या की गई है. आकाश में सूर्य, अंतरिक्ष में विद्युत तथा पृथ्वी पर अग्नि. ‘सूर्यांश, संभवोदीपः’ श्लोक की यह पंक्ति सूर्य के अंश से दीपक की उत्पत्ति होने की पुष्टि करती है. प्राचीन काल से ही भारतीय परंपरा के अनुसार किसी भी शुभ कार्य के प्रारंभ में दीपक को प्रज्जवलित करना अतिशुभ तथा मांगलिक माना गया है. 

मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए दीपक के भिन्न-भिन्न प्रकार और उद्देश्य बताए गए है. अलग- अलग उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए विभिन्न तेलों तथा घी से दीपक प्रज्जवलित किया जाता है. जिसका विभिन्न संहिताओं में वर्णन भी है.

किस तेल का दीपक जलाना शुभ

व्यापार में वृद्धि तथा मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए सायंकाल के समय घी का दीपक प्रज्जवलित करना शुभ रहता है. शत्रुओं से अपनी रक्षा के लिए तथा सूर्य संबंधी उत्पन्न कष्टों से मुक्ति के लिए सरसों के तेल का दीपक प्रज्जवलित करना चाहिए. शनि देव को प्रसन्न करने के लिए, न्याय पाने के लिए तथा स्वस्थ रहने के लिए तिल के तेल का दीपक प्रज्जवलित करना चाहिए. सौभाग्य प्राप्ति के लिए घी का दीपक प्रज्जवलित करना चाहिए. अलसी के तेल का दीपक प्रज्जवलित करने से राहु तथा केतु की शांति होती है.

किस दीपक को किस आसन पर करें विराजमान  

धातुओं के दीपकों में अगर आप सोने का दीपक प्रज्वलित करते हैं तो ध्यान रखें, दीपक में गाय का शुद्ध घी हो, इसे पूर्व दिशा की ओर प्रज्जवलित करें. दीपक को गेहूं के आसन पर रखकर चारों ओर कमल अथवा गुलाब की पंखुड़ियां सजाएं. इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होगी, धन वृद्धि के साथ-साथ सुख-शांति भी बढ़ेगी. अगर दीपक चांदी का है तो चावलों के आसन पर रखकर ऐसा ही करें. तांबे के दीपक को मसूर के आसन पर रखकर लाल फूलों की पंखुड़ियों से सज्जित करें. 

कांसे के दीपक को चने की दाल के आसन पर रखकर चारों ओर पीले रंग के फूल, लौहे के दीपक को उड़द की दाल के आसन पर रखकर नीले या काले रंग के फूल से सज्जित करें. इनमें तेल भरकर तांबे के दीपक को दक्षिण दिशा में, कांसे के दीपक को उत्तर दिशा में तथा लौहे के दीपक को पूर्व दिशा में प्रज्जवलित करें. इससे मनोबल में वृद्धि, अनिष्ट की समाप्ति, धन की स्थिरता होगी, आपदा-दुर्घटना से बचाव होगा. 

मिट्टी के दीपक को तुलसी के पौधे के पास रखकर तथा आटे के चैमुखे दीपक को चैराहे पर रखकर शुद्ध घी से जलाएं तो बुरी शक्तियों के दुष्प्रभावों का नाश होगा. चहुंमुखी लाभों की प्राप्ति होगी. पूजा के समय प्रज्जवलित किया गया दीपक रात भर प्रज्जवलित रहना चाहिए. दीपावली की रात्रि को इससे दरिद्रता समाप्त होने के साथ घर में वैभव, सम्पदा, खुशियों की भी वृद्धि होगी.

ये भी पढ़ें

इस दिवाली लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त करने के लिए करें झाड़ू के ये खास उपाय, खुशियों से भर जाएगा घर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mithun Rashifal 17 August 2026: 4थे चंद्रमा से मिथुन राशि वाले घरेलू अशांति व लेन-देन में बरतें सावधानी, जॉब फ्रॉड से रहें सतर्क
Mithun Rashifal 17 August 2026: 4थे चंद्रमा से मिथुन राशि वाले घरेलू अशांति व लेन-देन में बरतें सावधानी, जॉब फ्रॉड से रहें सतर्क
Mesh Rashifal 17 August 2026: मेष राशि वालों को 6ठे चंद्रमा व शुभ योग से शेयर मार्केट में होगा फायदा, बिजनेस में मिलेगी नई सफलता
Mesh Rashifal 17 August 2026: मेष राशि वालों को 6ठे चंद्रमा व शुभ योग से शेयर मार्केट में होगा फायदा, बिजनेस में मिलेगी नई सफलता
Rashifal 17 August 2026: सावन सोमवार पर इन 7 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, मेष से मीन तक राशिफल देखें
सावन सोमवार पर इन 7 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Tarot Card Rashifal 17 August 2026: सिंह राशि को भूमि-संपत्ति विवाद की चिंता, धनु के खर्चों में आएगी कमी; जानें अपने कार्ड्स का इशारा
Tarot Card Rashifal 17 August 2026: सिंह राशि को भूमि-संपत्ति विवाद की चिंता, धनु के खर्चों में आएगी कमी; जानें अपने कार्ड्स का इशारा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget