एक्सप्लोरर

Devshayani Ekadashi 2025: देवशयनी एकादशी पर व्रत करने से पहले इन नियमों को जान लें, मिलेगा विष्णु जी का आशीर्वाद!

Shayani Ekadashi 2025: रविवार 6 जुलाई को देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. इस मौके पर ज्योतिषाताचार्य ने लोगों को कुछ ऐसे कार्यों को करने की सलाह दी है, जिसे करने से व्रत का फल कई गुना फलित होता है.

Shayani Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है. इस बार देवशयनी एकादशी 6 जुलाई 2025 रविवार के दिन है. देवशयनी एकादशी के दिन व्रत रखने की परंपरा है, ऐसे में ये व्रत आषाढ़ शुक्ल एकादशी को रखा जाएगा. इस दिन से ही भगवान श्री विष्णु 4 महीने के लिए योग निद्रा में चले जाएंगे.

इस दिन का धार्मिक महत्व काफी अधिक होता है. ज्योतिषाचार्य पंडित सुरेश श्रीमाली ने इस दिन को लेकर कुछ खास नियम भी बताए हैं, जिसका पालन करने से आपको शुभ फल की प्राप्ति होने के साथ विष्णु जी की भी कृपा मिलती है.

देवशयनी एकादशी महत्व और पौराणिक कथा
6 जुलाई 2025 को देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन व्रत करने से आपके जन्मों-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि एकादशी का दिन भगवान श्री कृष्ण को काफी प्रिय है. इस एकादशी से लेकर अगले 4 महीने तक भगवान श्री विष्णु क्षीरसागर में ध्यान योग निद्रा में सोते हैं.

इस एकादशी के पीछे एक पौराणिक कहानी ये है कि, प्राचीन समय में रघुवंश के एक राजा थे जिनका नाम महाराजा मांधाता था. महाराज मंधाता को उनकी प्रजा काफी पसंद करती थी, क्योंकि वो हर किसी की सहायता करते थे. महाराज मांधाता के राज्य में तीन साल से वर्षा नहीं हुई थी, तब राजा को ऐसा लगा कि मेरे पाप के चलते राज्य की प्रजा को सूखे का सामना करना पड़ रहा है.

देवशयनी एकादशी व्रत पौराणिक कथा
इस समस्या से निकलने के लिए महाराजा मांधाता वन की ओर निकल पड़े. वन में उनकी मुलाकात अंगिरा ऋषि से हुई. अंगिरा ऋषि ब्रह्मा जी के पुत्र थे. उन्होंने महाराज को सलाह देते हुए कहा कि आप पूरे परिवार और प्रजा समेत देवशयनी एकादशी का व्रत कीजिए.

इसके बाद राज ने अंगिरा ऋषि की बातों का पालन करते हुए पूरे परिवार और प्रजा के साथ देवशयनी एकादशी का उपवास रखा नियमबद्ध तरीके से पूजा पाठ भी किया. जिसके बाद राजा मांधाता के राज्य में वर्षा हुई. राजा और प्रजा दोनों खुश हुए.

देवशयनी एकादशी के मौके पर महाराष्ट्र के पंढरपुर में हजारों श्रद्धालु भगवान श्री हरि विट्ठल के दर्शन करने के लिए जाते हैं.

देवशयनी एकादशी के मौके पर इन नियमों को जान लें. 

  • एकादशी के मौके पर हम सभी को व्रत अवश्य रखना चाहिए.
  • भगवान का नाम जप कीजिए.
  • इस दिन दान-धर्म करने का भी विशेष महत्व है.
  • भगवान के मंत्र का उच्चारण करें.
  • धार्मिक कथाएं और भजन को सुनें.
  • देवशयनी के दिन कम से कम एक बार तो हनुमान चालीसा का पाठ करना ही चाहिए.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

अंकुर अग्निहोत्री (Ankur Agnihotri)

Astrology & Religion Content Writer

अंकुर अग्निहोत्री ABP Live के Astro & Religion सेक्शन से जुड़े डिजिटल पत्रकार हैं, जो दैनिक राशिफल, व्रत-त्योहार, ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय विषयों पर सरल, तथ्य-आधारित और उपयोगी लेखन करते हैं. उनका कंटेंट विशेष रूप से उन पाठकों के लिए तैयार होता है जो ज्योतिष और धर्म को आसान भाषा में समझना चाहते हैं.

अंकुर पिछले 2+ वर्षों से ABP Live (abplive.com) में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और ज्योतिष, अंक शास्त्र, वास्तु शास्त्र, शकुन अपशकुन शास्त्र, हस्तरेखा, स्वप्न शास्त्र, चाइनीच ज्योतिष आदि पर आर्टिकल्स प्रकाशित करते हैं.

उनका काम हाई-फ्रीक्वेंसी कंटेंट प्रोडक्शन, ट्रेंड-आधारित स्टोरी चयन और यूजर-इंटेंट आधारित लेखन पर केंद्रित है, जिससे उनके लेख लगातार अच्छा डिजिटल एंगेजमेंट प्राप्त करते हैं. इसके अतिरिक्त अंकुर अग्निहोत्री निम्नलिखित विषयों पर भी लेखन करते हैं:

  • दैनिक और साप्ताहिक राशिफल
  • ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय प्रभाव
  • व्रत-त्योहार और धार्मिक तिथियां

वे अपने लेखों में जानकारी प्रस्तुत करते समय, पंचांग आधारित तिथि, नक्षत्र और योग का संदर्भ लेते हैं. सामान्य ज्योतिषीय सिद्धांतों (ग्रह-स्थिति, गोचर प्रभाव) का उपयोग करते हैं और पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं और प्रचलित स्रोतों के आधार पर जानकारी देते हैं. अंकुर ABP Live जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ जुड़े हैं और Astro सेक्शन में नियमित रूप से कंटेंट प्रकाशित करते हैं.

उनके लेख धार्मिक मान्यताओं, पारंपरिक ज्योतिषीय सिद्धांतों और सामान्य स्रोतों पर आधारित होते हैं. वे किसी भी प्रकार के निश्चित या गारंटीड परिणाम का दावा नहीं करते और पाठकों को जानकारी को मार्गदर्शन के रूप में लेने की सलाह देते हैं. इन्होने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.

अंकुर का फोकस ज्योतिष और धर्म को सरल, व्यावहारिक और समझने योग्य रूप में प्रस्तुत करना है, ताकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी हर वर्ग के पाठकों तक पहुंच सके.

Personal Interests की बात करें तो अंकुर को अंक शास्त्र, वैदिक ज्योतिष, वास्तु और स्वप्न शास्त्र में रुचि. साथ ही साहित्य और फिल्में देखने का शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
आज का कन्या राशिफल 17 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, प्रतिद्वंद्वियों से सतर्कता, बजट में अनपेक्षित खर्चे व ऑफिस में धैर्य की परीक्षा
आज का कन्या राशिफल 17 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, प्रतिद्वंद्वियों से सतर्कता, बजट में अनपेक्षित खर्चे व ऑफिस में धैर्य की परीक्षा
आज का सिंह राशिफल 17 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से प्रतिभा का परचम, प्रॉपर्टी व वाहन की समस्याएं खत्म, कार्यस्थल पर बड़ी जिम्मेदारी या उच्च पद प्राप्ति
आज का सिंह राशिफल 17 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से प्रतिभा का परचम, प्रॉपर्टी व वाहन की समस्याएं खत्म, कार्यस्थल पर बड़ी जिम्मेदारी या उच्च पद प्राप्ति
आज का मिथुन राशिफल 17 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से मेहनत के दम पर व्यवसाय का विस्तार, सरकारी टेंडर का शुभ समाचार, करियर में नए कीर्तिमान
आज का मिथुन राशिफल 17 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से मेहनत के दम पर व्यवसाय का विस्तार, सरकारी टेंडर का शुभ समाचार, करियर में नए कीर्तिमान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'हिंदुस्तान की सरकार...', आधी रात हिरासत से छूटने के बाद नेहा बोरा का पहला बयान
'हिंदुस्तान की सरकार...', आधी रात हिरासत से छूटने के बाद नेहा बोरा का पहला बयान
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget