एक्सप्लोरर

Chawal Ke Totke: चावल के टोटके से दूर होती है तंगी! धन-धान्य के लिए करें ये उपाय

Astro Tips: ज्योतिष शास्त्र में आर्थिक तंगी दूर करने के लिए चावल के उपाय कारगर माने जाते हैं. चावल के इन टोटकों से धन प्राप्ति के योग बनना भी शुरू हो जाते हैं. जानते हैं चावल के टोटकों के बारे में.

Remedies Of Rice: धन की देवी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं. इसमें चावल के टोटके और उपाय बहुत लाभकारी होते हैं. पूजा-पाठ में भी चावल का प्रयोग बहुत शुभ माना गया है. चावल को अक्षत भी कहा जाता है और अक्षत का अर्थ होता है अखंडित. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जीवन में कई बार ग्रह संबंधी बाधाओं के कारण धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे में इन समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए चावल के कुछ उपायों को आजमाकर ग्रह को मजबूत किया जा सकता है.

चावल के इन टोटकों से धन प्राप्ति के योग बनना भी शुरु हो जाते हैं. चावल के उपाय करने से हर तरह की समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है.चलिए जानते हैं चावल से जुड़े इन टोटकों के बारे में.

चावल के लाभकारी टोटके

  • पूर्णिमा के दिन चावल की खीर बनाएं और चंद्र देव को इसका भोग लगाएं. ऐसा करने से चंद्र देव प्रसन्न होंगे और धन समेत कई लाभ मिलेंगे.
  • गुरुवार के दिन मीठे पीले चावल केसर डाल कर बनाएं. ऐसा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं. माता लक्ष्मी की कृपा से धन की कमी नहीं होती.
  • अगर आपके पास रुपया आता है,पर टिकता नहीं, तो एक लाल कपड़े में चावल के 7 साबुत दाने लपेट कर अपने पर्स में  रख लें. इससे आपके पास धन ठहरने लगेगा.
  • रोज सुबह उठकर एक मुट्ठी चावल किसी सरोवर या तालाब में  बहाएं, जहां पर मछलियां हों. इसके बाद अपने ईष्‍ट देव को याद करें और अपने कष्‍टों के निवारण हेतु प्रार्थना करें. ऐसा करने से धन की प्राप्‍ति होगी.
  • घर में सुख-समृद्धि बनी रहे इसके लिए घर की महिला सदस्य से शुक्रवार के दिन किसी अन्य महिला को दान में चावल दिलवाएं. ऐसा करना शुभ माना जाता है.
  • अगर आप पितृ दोष को दूर करना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन पके हुए चावल और कड़ी का भंडारा करें.शनि दोष से बचने के लिए चावल में काला तिल मिलाकर दान करें. वहीं सूर्य दोष दूर करने के लिए चावल में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर इसे सूर्य देव को समर्पित करें.

ये भी पढ़ें

शनि के प्रकोप से बचाता है शमी का पेड़, घर में लगाते ही बरसती है कृपा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab: तिरुपति दर्शन पर जा रहे हैं? चक्रवात अर्नब के बीच घाट रोड पर सावधानी, जानें क्या है स्थिति
तिरुपति दर्शन पर जा रहे हैं? चक्रवात अर्नब के बीच घाट रोड पर सावधानी, जानें क्या है स्थिति
टैरो राशिफल 28 अक्टूबर 2026: कुंभ को अटका हुआ धन और मान-सम्मान, सिंह को भाग्य का साथ; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 28 अक्टूबर 2026: कुंभ को अटका हुआ धन और मान-सम्मान, सिंह को भाग्य का साथ; जानें 12 राशियों का भाग्य
Israel Election 2026: क्या ढह जाएगा नेतन्याहू का अभेद्य किला? इजरायल की कुंडली में बड़े उलटफेर के संकेत!
नेतन्याहू के लिए सत्ता बचाना कठिन! इजरायल और प्रधानमंत्री की कुंडली में क्या संकेत?
Kal Ka Rashifal 28 October 2026: बुधवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों को बड़ा लाभ, वृषभ को पदोन्नति और कर्क का होगा बड़ा सौदा!
Kal Ka Rashifal 28 October 2026: बुधवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों को बड़ा लाभ, वृषभ को पदोन्नति और कर्क का होगा बड़ा सौदा!

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra Vidhan Parishad Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget