एक्सप्लोरर

Chankaya Niti: पैसा कमाने ही नहीं, बचाने के कौशल से भी बढ़ेगी संपन्नता, जानिए छह अचूक तरीके

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के मुताबिक धन अर्जन ही नहीं, संचय भी संपन्नता की पहली सीढ़ी है. इसलिए धन कमाने के तरीके और संचय की विधि सही हो तो इंसान कभी गरीब नहीं हो सकता.

Chanakya Niti: जब तक मनुष्य के पास पर्याप्त धन रहता है, तब तक भाई, बहन, दोस्त, सगे-संबंधी सभी साथ खड़े नजर आते हैं, लेकिन धन खत्म होते ही सब साथ छोड़ देते हैं. आचार्य चाणक्य के मुताबिक जब किसी को कष्ट या क्लेश देकर कोई धन अर्जित किया जाता है तो वह पूरी तरह अस्थायी होता है, ऐसा धन इंसान के रिश्ते-नाते और सगे संबंधी सबसे दूर कर देता है. धन कमाने का तरीका और संचय का तरीका सही हो तो इंसान कभी आर्थिक तंगी नहीं झेलता. चाणक्य की छह नीतियों को समझने से कभी गरीबी नहीं आ सकती.

पाप की कमाई से दूर रहें
चाणक्य नीति के 15वें अध्याय के मुताबिक यदि धन कमाने के लिए गलत रास्ता अपनाया है तो वह स्थायी नहीं होगा, ऐसा धन दस साल से ज्यादा नहीं टिक सकता. वह सूद समेत नष्ट हो जाता है, इसलिए हर मनुष्य को धन कमाने के लिए सही रास्ते पर चलना चाहिए, क्योंकि गलत तरीके से कमाया धन 11वें साल में खुद नष्ट हो जाएगा.

धन संचय जरूरी
चाणक्य ने कहा है कि धन संचयन को जितनी जल्दी समझता है, वह उतना ही धनी होता है. आड़े वक्त के लिए धन जरूर बचाकर रखना चाहिए, ऐसे वक्त में सगे भी साथ छोड़ देते हैं. धन से ही सारे कार्य संभव होते हैं, इसलिए धन की महत्ता को कभी आंका नहीं जा सकता. अच्छे दिन में धन खर्च करने से ज्यादा धन संचय करना सीखें.

सच्ची भावना से करें कमाई
धन अर्जन हमेशा सद्गुण के साथ होता है. समाज में सद्गुणों वाले इंसान का सम्मान होता है और जिसका सम्मान होता है, उसके पास धन है या नहीं, यह मायने नहीं रखता. उसका सदगुण ही उसे धन का भागी बना देता है. जिस तरह पूर्णिमा की जगह द्वितीया का छोटा चांद पूजा जाता है, उसी प्रकार सद्गुणों से युक्त मनुष्य निर्धन और नीच कुल का होते हुए भी पूजनीय होता है.

कसौटी पर परखने की कला सीखें
समय-समय पर अपनों को कसौटी पर परखते रहें कि आपके आड़े वक्त में कौन साथ देगा और कौन दूर हो जाएगा. धन संपत्ति की परख के लिए हर किसी को हर किसी की परख करनी चाहिए. पति-पत्नी, दोस्त, नौकर सबको परखना चाहिए, ताकि आपको यह ज्ञात रहे कि आपके आड़े समय में कोई साथ होगा भी या नहीं. ऐसा करने वाला व्यक्ति हमेशा सजग होता है और धन के महत्व को समझता है.

इन्हें पढ़ें:

Narak Chaturdashi 2021: नरक चतुर्दशी के दिन की जाती है यमराज की पूजा, इस दिन ये उपाय करने से मिलती है हनुमान जी की कृपा

Safalta Ki Kunji : इन कामों को करने से रूठ जाती हैं लक्ष्मी जी, जीवन में उठाना पड़ता है कष्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का 'तिरंगा मार्च': क्या मोदी सरकार पर बढ़ेगा दबाव? जानिए ग्रहों के संकेत और जमीनी हकीकत
CJP का 'तिरंगा मार्च': क्या मोदी सरकार पर बढ़ेगा दबाव? जानिए ग्रहों के संकेत और जमीनी हकीकत
नई पार्टी तो बना ली, पर क्या साथ देंगे ग्रह? दिव्या मित्तल के सियासी भविष्य पर चौंकाने वाला खुलासा
क्या राजनीति में चमकेगी दिव्या मित्तल की किस्मत? नई पार्टी के ऐलान पर ग्रहों ने दिया बड़ा इशारा
Surya Gochar 2026: 17 अक्टूबर से तुला में नीच होंगे सूर्य, क्या इन 5 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें? जानें नीचभंग का नियम
Surya Gochar 2026: 17 अक्टूबर को नीच होंगे सूर्य, 5 राशियों पर असर
Kal Ka Rashifal 16 October 2026: शुक्रवार को शोभन योग से मेष को कानूनी राहत और तुला की होगी नई होम डील! पढ़ें 12 राशियों का भाग्यफल
Kal Ka Rashifal 16 October 2026: शुक्रवार को शोभन योग से मेष को कानूनी राहत और तुला की होगी नई होम डील! पढ़ें 12 राशियों का भाग्यफल

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget