एक्सप्लोरर

Chandra Grahan 2021 November: आज लग रहा है साल का अंतिम 'चंद्र ग्रहण', 580 साल बाद ये सबसे लंबा ग्रहण

Chandra Grahan 2021 November: कल 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगेगा. यह 580 साल में सबसे लंबा ग्रहण होगा, लेकिन यह उपछाया है. आइए जानते हैं समय और सावधानियां. 

Chandra Grahan 2021 November: कल कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा चंद्र ग्रहण भारतीय समय अनुसार दोपहर 12 बजकर 48 मिनट से शुरू होकर शाम 4 बजकर 17 मिनट तक चलेगा. इस हिसाब से चंद्र ग्रहण करीब 3 घंटे 29 मिनट तक रहेगा. इतनी लंबी अवधि का चंद्र ग्रहण 580 वर्ष पहले घटा था. भारतीय समयानुसार ग्रहण दोपहर 12.48 बजे से शुरू होगा, मध्य दोपहर 2.22 बजे और मोक्ष शाम 4.17 मिनट पर होगा. चंद्र ग्रहण की अवधि चंद्रमा की धरती से दूरी कितनी है, इसके हिसाब से तय होती है.

59 साल बाद ऐसी राशि का योग
अभी गुरु-शनि मकर राशि में स्थित हैं और आंशिक चंद्र ग्रहण हो रहा है. गुरु-शनि मकर राशि में और चंद्र ग्रहण का योग 2021 से 59 साल पहले 19 फरवरी 1962 को हुआ था. 19 नवंबर का ग्रहण वृषभ राशि में हो रहा है, चंद्र इसी राशि में रहेगा. यह चंद्र ग्रहण भारत में मणिपुर के इंफाल और आसपास के क्षेत्रों में कुछ समय के लिए दिखेगा. असम, अरुणाचल प्रदेश के क्षेत्रों में भी ग्रहण नजर आएगा. अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, एंटार्कटिका और प्रशांत महासागर जैसे देशों में यह ग्रहण देखा जाएगा.

ग्रहण में क्या करें
आंशिक ग्रहण होने से सूतक काल मान्य नहीं रहेगा. मगर धार्मिक मान्यता अनुसार ग्रहण काल में शुभ कार्य करना वर्जित होता है मगर ग्रहण काल के दौरान दान का बेहद महत्व है. ग्रहण के दौरान सफेद वस्तुओं का दान करने से चंद्र ग्रहण शुद्ध होता है. इससे मानसिक पीड़ा दूर होने के साथ मन शांत और संतुलित होता है. ग्रहण काल के दौरान निकाली सफेद तिल की गजक जरूरतमंद को दान करें, इससे कारोबार में बढ़ोतरी होगी. ग्रहण काल में निकाली रोटी काले-सफेद कुत्ते को खिलाएं. इनसे जीवन की विपत्तियां दूर होंगी. मानसिक रोगी ग्रहण के बाद चंद्रमा के दर्शन कर चांदी के लोटे से अर्घ्य दें, मानसिक पीड़ा हमेशा के लिए दूर होगी. ग्रहण के दरमियान शिव मंत्रों का जाप करने से विवाद और अवसाद मिटते हैं.

इन राशियों पर ग्रहण का अच्छा प्रभाव
2021 का अंतिम चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि और कृतिका नक्षत्र में लगेगा. इसलिए इस राशि और नक्षत्र में जन्में लोगों पर ग्रहण खासा प्रभाव डाल सकता है. ज्योतिषीय गणना कहती है कि इस ग्रहण का शुभ प्रभाव मिथुन, वृश्चिक, मकर और कन्या राशि के जातकों पर होगा. इससे इनको आर्थिक लाभ होगा, अच्छे संपर्क बनेंगे. नकारात्मक विचारों से मुक्ति पाकर शुभ समय शुरू होगा. 

इन राशि के लोगों को सतर्क रहना होगा 
वृषभ, तुला, कुंभ और सिंह राशि वाले जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है. व्यर्थ के विवादों से खुद का बचाव रखना होगा. आर्थिक निर्णय से पहले विचार विमर्श जरूर करें. भाग्योदय के लिए विशेषज्ञ से कुंडली दिखाकर उपाय, दान और जाप से शुभ फल पा सकते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इन्हें भी पढ़ें

'चंद्र ग्रहण' से 'सूर्य ग्रहण' तक इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

कार्तिक पूर्णिमा कब है? इस दिन लक्ष्मीजी की कृपा पाने का विशेष संयोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 6 August 2026: श्रावण अष्टमी पर बन रहा दुर्लभ योग, वृषभ और तुला राशि वालों की बढ़ेगी आमदनी, जानें मेष से मीन तक का राशिफल
Rashifal 6 August 2026: श्रावण अष्टमी पर बन रहा दुर्लभ योग, वृषभ और तुला राशि वालों की बढ़ेगी आमदनी, जानें मेष से मीन तक का राशिफल
Tarot Card Rashifal 6 August 2026: वृषभ की खुलेगी पैतृक संपत्ति से किस्मत, सिंह और कुंभ के बढ़ेगा दफ्तर में कद; पढ़ें, टैरो राशिफल
Tarot Card Rashifal 6 August 2026: वृषभ की खुलेगी पैतृक संपत्ति से किस्मत, सिंह और कुंभ के बढ़ेगा दफ्तर में कद; पढ़ें, टैरो राशिफल
अटका पैसा लौटेगा और बढ़ेगा बैंक बैलेंस! पुष्य नक्षत्र में गुरु की एंट्री से चांदी सा चमकेगा भाग्य!
Guru Pushya Gochar: बैंकिंग से लेकर IT तक, इन 5 सेक्टरों में दिख सकती है बड़ी हलचल!
Kanwar Yatra 2026: क्या कांवड़ के बाद तुरंत सामान्य जीवन जी सकते हैं?
क्या कांवड़ के बाद तुरंत सामान्य जीवन जी सकते हैं?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget