एक्सप्लोरर

Chandra Grahan 2021: चंद्र ग्रहण के समय मेष, वृष और धनु राशि वाले रखें इन बातों का ध्यान, जानें ग्रहण की डेट, तिथि और टाइम

Chandra Grahan 2021 In India Date And Time: वर्ष 2021 में दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2021) का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है.

Chandra Grahan 2021 In India Date And Time: चंद्र ग्रहण जब लगता है तो इसका प्रभाव मेष से मीन राशि तक पड़ता है. चंद्र ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है. पौराणिक मान्यता के अनुसार जब चंद्रमा पर ग्रहण लगता है तो चंद्रमा पीड़ित हो जाता है. 

वर्ष 2021 में दो चंद्र ग्रहण का योग बना हुआ है. जिसमें से एक चंद्र ग्रहण लग चुका है. अब दूसरे चंद्र ग्रहण की बारी है. इसे साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी माना जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण को अतिमहत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना गया है. 

आखिरी चंद्र ग्रहण कब है
साल 2021 का आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नबंवर 2021 को लगने जा रहा है. इससे पहले चंद्र ग्रहण बीते 26 मई 2021 को लगा था. साल का पहला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगा था. अब दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण वृष राशि और कृत्तिका नक्षत्र में लगने जा रहा है. इस दिन कार्तिक पूर्णिमा का पर्व है. चंद्र ग्रहण 19 नबंवर को लगभग 11 बजकर 30 मिनट पर लगेगा और शाम 05 बजकर 33 मिनट पर ग्रहण समाप्त होगा. इस ग्रहण में सूतक काल या सूतक नियमों का पालन नहीं किया जाएगा. इस ग्रहण को उपछाया ग्रहण माना जा रहा है.

मेष राशिफल- चंद्र ग्रहण का प्रभाव आपकी राशि पर बन रहा है. क्योंकि चंद्रमा इसी दिन मेष राशि से निकल वृष राशि में आएंगे. इसलिए मेष राशि वालों को सेहत और धन के मामले में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.

वृष राशिफल- वृष राशि में ही चंद्र ग्रहण की स्थिति बन रही है. इसलिए वृष राशि वालों पर इसका प्रभाव अधिक देखने को मिल सकता है. इसलिए स्वभाव में नरमी बरतें. वाणी को खराब न करें और अहंकार से दूर रहने का प्रयास करें.

धनु राशिफल- धनु राशि वाले बिजनेस के मामले में सावधानी बरतें. निवेश सोच समझ करें. जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है. बड़े भाइयों से संबंध मधुर बनाएं रखें. क्रोध से दूर रहें.

यह भी पढ़ें:
Shani Dev: 07 अगस्त को शनि देव की पूजा का बन रहा है विशेष संयोग, सावन में शनि देव की पूजा का जानें महत्व

Surya grahan 2021: सूर्य ग्रहण के दिन वृश्चिक राशि वालों को रहना होगा सावधान, बन रही है चार ग्रहों की युति

Monthly Horoscope August 2021: अगस्त में वृष, सिंह और कुंभ राशि वाले न करें ये काम, 12 राशियों का जानें राशिफल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 23 August 2026: रविवार को पवित्रा एकादशी और सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, पदोन्नति व बंपर धन लाभ के योग!
Kal Ka Rashifal 23 August 2026: रविवार को पवित्रा एकादशी और सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, पदोन्नति व बंपर धन लाभ के योग!
Budh Gochar 2026: आज शाम 7:31 बजे बदलेगी बुध की चाल, 17 दिन न करें ये गलती
आज शाम 7:31 बजे बदलेगी बुध की चाल, 17 दिन न करें ये गलती
सूर्य का सिंह में महागोचर: अशुभ प्रभाव से बचने के लिए रोज करें ये 3 आसान काम, ज्योतिषाचार्य से जानें सही विधि
17 सितंबर तक सिंह राशि में रहेंगे सूर्य देव, जानें किन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें मेष से मीन तक पूरा राशिफल
Aaj Ka Rashifal 22 August 2026: 2:50 बजे एक साथ बदलेगा नक्षत्र और चंद्र राशि, किस पर क्या असर?
22 अगस्त राशिफल: 2:50 बजे एक साथ बदलेगा नक्षत्र और चंद्र राशि, किस पर क्या असर?

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget