एक्सप्लोरर

Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि पर अष्टमी के दिन का जानें राशिफल, जानें किन राशियों पर बरसेगी मां महागौरी की कृपा

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की आराधना की जाती है. यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का मेष से मीन का नवरात्रि के आठवें दिन का राशिफल.

Chaitra Navratri 2024 Rashifal: चैत्र नवरात्रि की शुरूआत हो गई है. आज आठवां व्रत मां महागौरी का है. देवी दुर्गा का ये रूप बड़ा ही शांत है. इनकी गौरता की उपमा शंख, चंद्र और कुंद के फूल से की गई है और इनकी आयु आठ वर्ष की मानी हुई है. साथ ही इस दिन मां महागौरी को प्रसन्न करने के लिए नारियल की बर्फी और लड्डू भी चढ़ाया जाता है. इसीलिए मां दुर्गा के आठवें स्वरूप को महागौरी कहते हैं. आइये जानते हैं नवरात्रि के आठवें दिन का राशिफल.

मेष राशि (Aries)-
आज दुर्गा अष्टमी के दिन मेष राशि वालों को आज किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना होगा. आज के दिन आपका मन थोड़ा परेशान रह सकता है. गलत संगत से अपने बच्चों को बचा कर रखें.

वृषभ राशि (Taurus)-
वृषभ राशि वालों के लिए आज दुर्गा अष्टमी का दिन शुभ रहेगा. आज अपने प्रमोशन या ट्रांसफर की संभावना बन सकती है. आज बिजनेस में दिन मुनाफा कमाने वाला रहेगा.

मिथुन राशि (Gemini)-
मिथुन राशि वालों को आज अष्टमी के दिन पैसों के इंवेस्टमेंट से लाभ होगा. स्टूडेंट्स पढ़ाई की चिंता से अपने को दूर रखें. वर्कप्लेस पर आपके काम की तारीफ होगी. मां दुर्गा की कृपा आप पर बनी रहेगी.

कर्क राशि (Cancer)-
कर्क राशि वालों को आज मां दुर्गा की कृपा से लोगों का सहयोग मिलेगा. किसी भी तरह से पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें. आज के दिन आपका पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है.

सिंह राशि (Leo)-
सिंह राशि वालों को आज अष्टमी के दिन किसी तरह की हानि हो सकती है, सर्तक रहें. बिजनेस में उतार-चढ़ाव का दौर लगा रहेगा. लाइफ पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है.

कन्या राशि (Virgo)-
कन्या राशि वालों के लिए आज अष्टमी का दिन बहुत शुभ है, आज आपको बिजनेस में बड़ा आर्डर हाथ लग सकता है. कड़ी मेहनत से ही आपको सफलता की प्राप्ति होगी.

तुला राशि (Libra)-
तुला राशि वालों पर आज मां दुर्गा की कृपा बनी रहेगी. अगर आप राजनीति से जुड़े हैं तो आपकी तरक्की होगी. आज का दिन आपका बिजी और भाग दौड़ वाला रहेगा. बच्चों की संगति पर नजर रखें.

वृश्चिक राशि (Scorpio)-
वृश्चिक राशि वाले आज सोच-समझ कर कदम उठाएं, एक गलत कदम आपके सम्मान को कम कर सकता है. अपने  स्वभाव में सरलता लाएं. आपका स्वभाव लोगों को प्रभावित कर सकता है.

धनु राशि (Sagittarius)-
धनु राशि वालों आज संभलकर काम करने की जरूरत है. आज आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ आ सकता है. आज अपना समय और पैसा बर्बाद ना करें. हर काम को अच्छे से करें, मां महागौरी का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा.

मकर राशि (Capricorn)-
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा. आज मां भगवती की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी. आपकी बातों और विचारों को लोगों का समर्थन मिलेगा. किसी भी तरह के तनाव से अपने आप को दूर रखें.

कुंभ राशि (Aquarius)-
कुंभ राशि वालों को आज मां दुर्गा के आशीर्वाद से लंबी बिमारी से छुटकारा मिलेगा. आज किसी भी तरह की लापरवाही ना करें. पैसों का लेन-देन करते समय सर्तक रहें.

मीन राशि (Piscses)-
मीन राशि वालों को आज अपने स्वभाव में बदलाव लाने की जरूरत है. आज मां दुर्गा की कृपा आप पर बनी रहेगी. लेकिन आज वर्कप्लेस पर आपका तनवा बढ़ सकता है. अपने गुस्से पर काबू रखें. वाणी पर संयम रखना बहुत जरूरी है, वरना बनते काम बिगड़ सकते हैं.

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि में अपनी राशि अनुसार जानें मां के किस रूप की आराधना करने से आएगी खुशियां आपके द्वार

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

'तविशी चोपड़ा कालरा' को टीवी और डिजिटल में काम करने का 10 साल का अनुभव है. इनकी ज्योतिष और धर्म में विशेष रूचि है.बीते 3 सालों से ये ज्योतिष, अंक ज्योतिष, टैरो,वास्तु, धर्म,अध्यात्म पर निरंतर लेखन कार्य कर रही हैं. इन्होने पत्रकारिता की पढ़ाई की है. ये अपने लेखन से लोगों की लाइफस्टाइल को आसान बनाने के लिए प्रयासरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दीपके जेल में, फिर भी CP में जुटी भीड़, क्या 18 अक्टूबर से शनि लेगा आंदोलन की असली परीक्षा?
CJP Protest: दीपके की गिरफ्तारी से दबेगा आंदोलन या बढ़ेगा समर्थन? कुंडली में शनि के संकेत
Kal Ka Rashifal 18 October 2026: रविवार को बन रहा है सुकर्मा योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन
Kal Ka Rashifal 18 October 2026: रविवार को बन रहा है सुकर्मा योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
आज का कन्या राशिफल 17 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, प्रतिद्वंद्वियों से सतर्कता, बजट में अनपेक्षित खर्चे व ऑफिस में धैर्य की परीक्षा
आज का कन्या राशिफल 17 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, प्रतिद्वंद्वियों से सतर्कता, बजट में अनपेक्षित खर्चे व ऑफिस में धैर्य की परीक्षा

वीडियोज

YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget