एक्सप्लोरर

Mahashtami 2023: अष्टमी के दिन होती है मां महागौरी की पूजा, जानें कैसे पड़ा माता का ये नाम?

Maa Mahagauri Puja: अष्टमी के दिन माता के महागौरी रूप की पूजा करते हैं. इस दिन महागौरी की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है. चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि 29 मार्च को मनाई जाएगी.

Mahashtami 2023 Puja: चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि 29 मार्च को मनाई जाएगी. अष्टमी के दिन माता के महागौरी रूप की पूजा की जाती है. जैसा की नाम से ही जाहिर है, इनका रूप पूर्णतः गौर वर्ण का है. इनकी उपमा शंख, चंद्र और कुंद के फूल से दी गई है. माता महागौरी के भी आभूषण और वस्त्र सफेद रंग के हैं.

इसीलिए उन्हें श्वेताम्बरधरा भी कहा जाता है. इनकी 4 भुजाएं हैं. इनके ऊपर वाला दाहिना हाथ अभय मुद्रा है जबकि नीचे वाले हाथ में मां ने त्रिशूल धारण किया हुआ है. ऊपर वाले बांये हाथ में डमरू और नीचे वाला हाथ वर मुद्रा में है. इनका वाहन वृषभ है इसीलिए माता के इस रूप को वृषारूढ़ा भी कहा गया है.

ऐसे पड़ा मां गौरी का नाम महागौरी 

अष्टमी के दिन माता के महागौरी रूप की पूजा करते हैं. इस दिन महागौरी की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भोलेनाथ को पाने के लिए मां गौरी ने सालों तक कड़ी तपस्या की थी. इस घोर तप में मां गौरी धुल-मिट्टी से ढंक गयी थीं. इसके बाद शिव जी ने स्वयं अपनी जटाओं से बहती गंगा से मां के इस रूप को साफ किया था. माता के रूप की इस कांति को शिवजी ने पुनर्स्थापित किया इसी कारण उनका नाम महागौरी पड़ा. 

अष्टमी के दिन क्यों होती है महागौरी की पूजा

पुराणों के अनुसार माता दुर्गा ने महिषासुर से नौ दिन तक युद्ध कर उसे हराया था. इसलिए नवरात्रि के नौ दिनों तक उनकी पूजा की जाती है. माना जाता है कि अष्टमी के दिन ही माता ने चंड-मुंड राक्षसों का संहार किया था. इसलिए इस दिन की पूजा का खास महत्त्व माना जाता है. अष्टमी के दिन को कुल देवी और माता अन्नपूर्णा का दिन भी माना जाता है.

इसी कारण से माना जाता है कि इस दिन देवी की पूजा करने से आपके कुल में चली आ रही मुसीबतें और परेशानियां कम होती हैं और आने वाले कुल की रक्षा होती है. अष्टमी के दिन  कन्याओं को भोजन कराने से घर में धन-धान्य और सौभाग्य बना रहता है.

ये भी पढ़ें

शुभ शनि कराते हैं आकस्मिक धन लाभ और तरक्की, देते हैं ये संकेत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Rashifal 11 July 2026: शनिवार को इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी, टैरो कार्ड्स ने दिए बंपर धन लाभ के संकेत!
Tarot Rashifal 11 July 2026: शनिवार को इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी, टैरो कार्ड्स ने दिए बंपर धन लाभ के संकेत!
Shani Gochar : 09 अक्टूबर तक शनि की टेढ़ी चाल इन 5 राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें, नौकरी-कारोबार और शेयर बाजार पर पड़ सकता है असर
Shani Gochar : 09 अक्टूबर तक शनि की टेढ़ी चाल इन 5 राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें, नौकरी-कारोबार और शेयर बाजार पर पड़ सकता है असर
Kal Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को चंद्रमा के राशि परिवर्तन से इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी, तुला राशि के जातकों को मिलेगा बंपर प्रॉपर्टी लाभ!
शनिवार को चंद्रमा के राशि परिवर्तन से इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी, तुला राशि के जातकों को मिलेगा बंपर प्रॉपर्टी लाभ!
कर्क राशि का छमाही राशिफल: जुलाई से दिसंबर 2026 में घर, करियर और धन में क्या आएगा बड़ा बदलाव?
कर्क राशि Horoscope 2026: अगले 6 महीने कितने शुभ रहेंगे?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget