एक्सप्लोरर

Navratri 2023: नवरात्रि कन्या पूजन में आखिर क्यों जरूरी है 9 कन्याओं के साथ एक बालक, ये है कारण

Navratri 2023: नवरात्रि के अष्टमी-नवमी तिथि को कन्या पूजन किया जाता है. इसमें 2-10 वर्ष की कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर इनकी पूजा की जाती है. लेकिन कन्याओं के साथ एक बालक का भी होना जरूरी होता है.

Navratri 2023 Kanya Pujan: चैत्र और शारदीय नवरात्रि में कन्या पूजन का महत्व है. नवरात्रि की अष्टमी-नवमी तिथि को कन्या पूजन किए जाते हैं. इसमें छोटी कन्याओं को माता का स्वरूप मानकर इनकी पूजा की जाती है और दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया जाता है. लेकिन कन्या पूजन में कन्याओं के साथ एक बालक का होना भी जरूरी होता है, इसके बिना कन्या पूजन अधूरी मानी जाती है.

नवरात्रि में कन्या पूजन

नवरात्रि का व्रत कन्या पूजन के बिना पूरा नहीं होता है. नवरात्रि की नवमी तिथि यानी मां सिद्धिदात्री की पूजा के दिन लोग अपने घरों में छोटी कन्याओं को बुलाकर कन्या पूजन करते हैं. तो वहीं कुछ लोग अष्टमी तिथि को भी कन्या पूजन करते हैं. इसे कंजन पूजा या कुमारी पूजा भी कहा जाता है. बिना कंजक पूजा के नवरात्रि व्रत का फल नहीं मिलता.

कन्या पूजन में क्यों होते हैं बालक?

कन्या पूजन या कंजक पूजन में लोग छोटी-छोटी बच्चियों को घर बुलाकर इन्हें माता का स्वरूप मानकर इनकी पूजा करते हैं. लेकिन कन्या पूजन में एक बालक का भी होना जरूरी होता है. कुछ लोग दो बालकों को कन्या पूजन के लिए जरूरी मानते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर कन्या पूजन में बालक क्यों जरूरी होते हैं. जानते हैं इसकी वजह.

दरअसल कन्या पूजन में 9 कन्याओं की पूजा देवी दुर्गा के नौ रूपों की तरह की जाती है. वहीं बालक को भैरव बाबा माना गया है. वहीं जो लोग दो बालक की पूजा करते हैं वो एक बालक को भैरव बाबा और एक को भगवान गणेश का रूप मानते हैं. क्योंकि भगवान गणेश को पूजे बिना कोई भी पूजा अधूरी होती है. वहीं भैरव को माता रानी का पहरेदार माना गया है. इसे ‘लंगूर’ या ‘लांगुरिया’ भी कहा जाता है.

कन्या पूजन में इसलिए जरूरी है ‘लंगूर’

कन्या पूजन में 9 कन्याओं के साथ लंगूर को बैठाया जाता है और इसकी भी पूजा की जाती है. कन्याओं की थाली में जो भी भोग परोसे जाते हैं वही भोग लंगूर की थाली में भी परोसे जाते हैं. इसके बाद इनके पैर छूकर आशीर्वाद लिए जाते हैं और दक्षिणा देकर विदा किया जाता है. नवरात्रि में कन्या पूजन और भैरव पूजन करने के बाद ही व्रत सफल होता है और माता रानी के आशीर्वाद से घर पर सुख-समृद्धि बनी रहती है.

ये भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2023 Day 8: भगवान शिव की कृपा से महागौरी को मिला गौर वर्ण, नवरात्रि के आठवें दिन पढ़ें ये कथा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal 19 August 2026: इन 3 राशियों के हाथ लगेगी कामयाबी, कर्क-मिथुन वाले जानें अपने कार्ड्स का इशारा
जानें अपने कार्ड्स का इशारा
झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा रद्द, एक बार फिर सच हुई ABP Live की भविष्यवाणी!
झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा रद्द, एक बार फिर सच हुई ABP Live की भविष्यवाणी!
Kal Ka Rashifal 19 August 2026: बुधवार को गुरु का नक्षत्र गोचर ला रहा 6 राशियों के लिए बड़ा बदलाव, सफलता के योग
बुधवार को गुरु का नक्षत्र गोचर ला रहा 6 राशियों के लिए बड़ा बदलाव, सफलता के योग
नौकरी बदलने या नई Deal साइन करने जा रहे हैं? 18 अगस्त से बुध अस्त, पहले जान लें ये जरूरी बात
Budh Ast 2026: नई नौकरी और बिजनेस डील में बरतें सावधानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget