एक्सप्लोरर

Career Horoscope for August: अगस्त में इन 6 राशियों के करियर में तरक्की, नौकरी-व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ

Career Horoscope for August: अगस्त में कुछ जातकों को नौकरी-व्यापार में तरक्की मिलेगी जबकि कुछ को करियर में सफलता के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं इस महीने का करियर राशिफल.

Career Horoscope for August: करियर के लिहाज से अगस्त का महीने में कुछ राशियों के लिए अच्छी खुशखबरी लेकर आया है. कुछ जातकों को नौकरी-व्यापार में तरक्की मिलेगी जबकि कुछ राशियों को करियर में सफलता के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. उन्हे अगस्त के महीने में और मेहनत करने की जरूरत होगी. आइए करियर राशिफल से जानते हैं कि इस महीने किन राशियों को करियर में सफलता मिलेगी और किन राशियों को अभी और इंतजार करना होगा.

मेष- करियर के लिहाज से अगस्त का महीना आपके लिए सामान्य रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में जमकर मेहनत करेंगे. शुक्र और सूर्य की स्थिति से आपके सारे बिगड़े काम इस माह बन जाएंगे. इस माह कार्यक्षेत्र में नए रोजगार की संभावनाएं बनेंगी. जो जातक नई नौकरी की तलाश में हैं, उनकी इस महीने पूरी हो सकती है. सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के लिए यह माह अनुकूल रहेगा. किसी विदेशी कंपनी में काम कर रहे लोगों के लिए यह अवधि लाभदायक साबित रहेगी.

वृषभ- वृषभ राशि वालों को इस माह भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा लेकिन इसके लिए आपको मेहनत करनी पड़ सकती है. आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को इस माह कार्य के नए अवसर मिल सकते है. रुके हुए कार्यों में अचानक से तेजी आ सकती है जिससे करियर को रफ्तार मिलेगी. राहु और मंगल की युति से उन जातकों को सफलता मिलेगी जो किसी विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं. व्यापार के नए मार्ग खुलेंगे.

मिथुन- इस राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना करियर के लिहाज से फलदायी रहने वाला है. आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है जिसकी वजह से आप अपने करियर में सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे. खासतौर से इस महीने के पहले पंद्रह दिन इस राशि के जातकों के लिए बेहतर साबित होंगे. आपकी नई नौकरी की तलाश पूरी होने की प्रबल संभावना है. पुराने और रुके हुए कार्य भी तेजी से पूरे होंगे. कार्यक्षेत्र में आ रही सारी अड़चनें दूर हो जाएंगी.

कर्क- आपके लिए अगस्त का महीना थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. अंगारक योग जैसी स्थिति बनने की वजह से आपके करियर में समस्याएं आ सकती हैं. मंगल की वजह से आपका व्यवहार भी उग्र हो सकता है. गुस्से की वजह से कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है. महीने के आखिरी पंद्रह दिनों में करियर में अनुकूल परिणाम मिल सकता है. इस दौरान ऑफिस में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. इसकी वजह से भविष्य में आपको पदोन्नति प्राप्त हो सकती है. 

सिंह- करियर के लिहाज से इस महीने की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी रहने वाली है. कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. आपके रुके हुए सारे काम फिर से शुरू हो सकते हैं जिससे आपको लाभ होगा. अच्छी नौकरी की तलाश में स्थान परिवर्तन भी कर सकते हैं. इस माह आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिलेगी. विदेश में कारोबार करने वाले जातकों को इस दौरान अनुकूल फल प्राप्त होने की संभावना है. 

कन्या- राशि के जातकों के लिए ये महीना अच्छा रहने की संभावना है. विदेश से किसी व्यापार के माध्यम से जुड़े हैं तो इस दौरान किसी नए व्यापार की योजना बन सकती है. नौकरीपेशा जातकों के लिए भी यह माह अनुकूल रहेगा. नई नौकरी के योग बन रहे हैं. इसके साथ ही कुछ जातकों को नौकरी की पदोन्नति भी हो सकती है. फाइनेंस के क्षेत्र से जुड़े कन्या राशि के जातकों को इस महीने सकारात्मक फल प्राप्त होने की पूरी उम्मीद है.

तुला- इस राशि के जातकों को इस माह मिश्रित परिणाम मिलेंगे. कर्म भाव में शनि की पूर्ण दृष्टि की वजह से आपके करियर में थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं. हालांकि व्यावसायिक जीवन में आप बेहतर प्रदर्शन करते नजर आ सकते हैं. इस माह कोई भी नया व्यवसाय शुरू करने से आपको सकारात्मक फल मिलेंगे. कार्यक्षेत्र में आपको ज्यादा निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि महीने के अंत तक आपको कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं और आप नई ऊंचाइयों को छूने में सफल रहेंगे.

वृश्चिक- अगस्त का महीना आपके लिए काफी उत्तम रहने वाला है. वृश्चिक राशि के जो जातक जो किसी विदेशी कंपनी में कार्यरत हैं उन्हें लाभ होगा. विदेश में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले जातकों की यह इच्छा भी इस अवधि में पूरी हो सकती है. बृहस्पति की पूर्ण दृष्टि की वजह से आपको इस माह कम प्रयास में भी अत्यधिक सफलता मिलने की संभावना है. हालांकि मंगल की वजह से आपको करियर में थोड़ी-बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में किसी से आपका मतभेद हो सकता है. 

धनु- करियर के लिहाज से ये महीना धनु राशि वालों के लिए सकारात्मक रहने की संभावना है. करियर के क्षेत्र में भाग्य का साथ मिल सकता है. आपके लिए कई अनुकूल परिस्थितियां बन सकती हैं. बुधादित्य योग के निर्माण से आपको करियर में बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं. इस अवधि में नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार जातकों की यह तलाश पूरी हो सकती है. जो लोग पहले से नौकरी में हैं, उनकी पदोन्नति की प्रबल संभावना है.

मकर- इस राशि के जातकों को मिश्रित परिणाम मिलेंगे. करियर में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आपके कुछ बने बनाए कार्य भी बिगड़ सकते हैं. अंगारक योग की वजह से आपके स्वभाव में क्रोध की अधिकता आ सकती है. अच्छा होगा कि आप इस माह किसी भी विवाद से खुद को दूर रखने की कोशिश करें और बात करते समय अपनी भाषा पर भी नियंत्रण रखें. आलस्य की वजह से आप समय पर अपने लक्ष्य को पूरा करने में असफल रह सकते हैं. माह के अंत तक कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं. 

कुंभ- इस राशि के जातकों को भी अगस्त के महीने में मिश्रित परिणाम मिलेंगे. अंगारक योग की वजह से आपको करियर में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. अच्छे-खासे चल रहे काम में अचानक ही अड़चन आ सकती है. इस समय आपको अपने करियर को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. अच्छा होगा कि आप इस महीने कोई भी नया काम शुरू ना करें. पुराने कार्य पर ही ध्यान केंद्रित करना आपके लिए लाभदायक रहेगा. महीने के अंत में परेशानियों से राहत मिल सकती है. 

मीन- महीने की शुरुआत से ही आपके करियर को मजबूती मिलेगी. सूर्य और शुक्र की युति की वजह से आप व्यवसाय में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. इस युति की वजह से आपको व्यवसाय काफी लाभ होने की संभावना है. मीन राशि के जो जातक नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे थे, उनके लिए ये माह अनुकूल सिद्ध हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को भी यह महीना शुभ परिणाम देकर जाएगा. नौकरी में कई नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं जिससे लाभ होगा.

Shani Dev: शनि देव की पूजा कब करनी चाहिए? सावन शनिवार को हल्दी के साथ करें ये उपाय

Kalawa Rules: हाथ में कलावा बांधते और खोलते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, तबाह हो सकता है पूरा घर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: दोपहर 1:26 बजे से रोहिणी नक्षत्र, मेष से मीन तक जानें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: दोपहर 1:26 बजे से रोहिणी नक्षत्र, मेष से मीन तक जानें राशिफल
Aaj Ka Meen Rashifal 28 October 2026: तीसरे भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव, रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में मिलेगा बड़ा मुनाफा
तीसरे भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव, रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में मिलेगा बड़ा मुनाफा
Aaj Ka Kumbh Rashifal 28 October 2026: 4th हाउस के चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश और जोखिम से बचें
4th हाउस के चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश और जोखिम से बचें
Aaj Ka Makar Rashifal 28 October 2026: 5वें चंद्रमा के प्रभाव से चमकेगी प्रतिभा, कार्यस्थल पर मिलेगी सराहना और आर्थिक लाभ
5वें चंद्रमा के प्रभाव से चमकेगी प्रतिभा, कार्यस्थल पर मिलेगी सराहना और आर्थिक लाभ

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget