एक्सप्लोरर

Capricorn Yearly Horoscope 2024: धन संबंधी मामले में बढ़िया रहेगा नया साल, जानें 2024 का वार्षिक राशिफल

Capricorn Horoscope 2024: साल 2024 मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा. एस्ट्रोलॉजर रुचि शर्मा से जानें लव, करियर, शिक्षा, आर्थिक और स्वास्थ्य के लिए मकर राशि का वार्षिक राशिफल 2024 (Makar Rashi 2024).

Makar Rashifal 2024: नया साल अपने साथ नई उमंगे,नई खुशियां लेकर आता है. लेकिन इसी के साथ कुछ चुनौतियां भी रहती है. ऐसा ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के कारण होता है. हालांकि अलग-अलग राशियों पर इसका प्रभाव भी अलग-अलग पड़ता है.

बात करें मकर राशि कि तो नया साल 2024 मकर राशि वालों के लिए विशेष रहेगा या फिर बीते वर्ष 2023 की तरह की जीवन में उतार-चढ़ाव रहेंगे. आइये ज्योतिष से जानते हैं नए साल में मकर राशि वालों को किन समस्याओं से निजात मिलेगी, कैसा रहेगा करियर,आर्थिक पक्ष, शिक्षा क्षेत्र, स्वास्थ्य और लव लाइफ. जानते हैं 2024 का मकर वार्षिक राशिफल (Yearly Horoscope 2024)-

मकर लव राशिफल 2024 (Capricorn Love Horoscope 2024)

मकर राशि के जातकों के लिए साल 2024 प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए सामान्य रहेगा. क्योंकि इस वर्ष जनवरी-फरवरी के महीने में बुध और शुक्र आपके एकादश भाव में पहुंचकर आपके पंचम भाव पर नजर बनाए रखेंगे, जिससे आपका प्रेम जीवन में खुशी आएंगी और आप साथी के साथ कुछ रोमांटिक रहेंगे. आपका एक दूसरे पर विश्वास बढ़ेगा और आपको एक दूसरे का साथ बहुत पसंद आएगा.

जुलाई से अगस्त के बीच के समय में आपके रिश्ते में कुछ तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. इसलिए इस समय में कोई ऐसी बात ना करें, जिससे कि आप दोनों के बीच लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो. इस साल बृहस्पति महाराज आपके पंचम भाव में जाने के कारण प्रेम संबंधों में मजबूती लाएंगे और दोनों एक दूसरे से कुछ भी नहीं छुपाएंगे और अपने रिश्ते को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे, दोनों सुख दुख में एक दूसरे का साथ देंगे और अपने रिश्ते को पूरी अहमियत देंगे, जिससे आपका रिश्ता भली-भांति चलेगा.

यह वर्ष गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए खुशियां लेकर आएगा. लेकिन शुरुआत के कुछ महीने थोड़े कमजोर रहेंगे. हालांकि बाद में यह वर्ष उनके लिए अच्छा रहेगा, क्योंकि इस समय में आप अच्छे-अच्छे जगह घूमने जाएंगी और दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा. परिवार के सदस्यों का भी पूरा सहयोग मिलेगा और आप कुछ पुरानी बातों को बुलाकर अपने रिश्ते को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.

मकर करियर राशिफल 2024 (Capricorn Career Horoscope 2024)

मकर राशि के जातकों के लिए करियर के लिहाज से अच्छा रहने की उम्मीद है. क्योंकि शुरुआत से ही आपकी राशि में शनि महाराज दूसरे भाव के स्वामी भी हैं और वहां से आपके एकादश भाव को देखेंगे. बृहस्पति आपके चतुर्थ भाव में रहकर सप्तम पर दृष्टि डालेंगे, जो आपको अच्छा लाभ देगी. नौकरी में आपको अत्यधिक मेहनत तो करनी होगी, लेकिन आप कामों को आसानी से पूरा कर पाएंगे.

आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा और किसी नई नौकरी की प्राप्ति भी इस साल आपको हो सकती है. इस साल किसी काम को कम से कम समय में पूरा करके देने की कोशिश करेंगे, जिससे आपके अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे. बिजनेस कर रहे लोगों के लिए यह वर्ष मिला-जुला रहेगा. क्योंकि आपके तीसरे भाव में राहु महाराज विराजमान होकर आपको चुनौतियों से रहेंगे, जिसके कारण आप चुनौतियों का भी डटकर सामना करेंगे.

अपने व्यवसाय में कोई बड़े से बड़ा जोखिम भी आसानी से उठा लेंगे, जिसमें आपके साथियों का आपको पूरा साथ मिलेगा और आपको बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा. आप अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. लेकिन आप अपने कामों में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न होने दें.

मकर शिक्षा राशिफल 2024 (Capricorn Education Horoscope 2024)

मकर राशि के विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा. क्योंकि बुध आपके पंचम भाव को देखेंगे, तो वह आपके मन में ज्ञान को बढ़ाएंगे, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे. आप पढ़ाई में उत्सुकता तो दिखाएंगे. लेकिन उसमें पूरे तरीके से आपको सफलता नहीं मिलेगी. लेकिन जनवरी से फरवरी और अगस्त से सितंबर के महीने में आपको अच्छी सफलता मिलने के योग बनते दिख रहे हैं. इस समय में आप किसी प्रतियोगिता में भी भाग ले सकते हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत में ढील नहीं देनी है.

उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे जातकों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन वह उनसे घबराएंगे नहीं और अपनी हिम्मत ना नहा हारे, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो इस साल उनका यह सपना भी पूरा हो सकता है.

मकर आर्थिक राशिफल 2024 (Capricorn Financial Horoscope 2024)

मकर राशि के जातकों के लिए यह वर्ष धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है. क्योंकि इस साल आप अपने खर्चों को नियंत्रण रखने की पूरी कोशिश करेंगे, जिस कारण आप अच्छी बचत भी कर पाएंगे, जो भविष्य में आपका खूब काम आएगी. आपने यदि पहले कैसे प्रॉपर्टी में निवेश किया था, तो वह भी इस समय में आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगी. 

साल के शुरुआती महीना में सूर्य और मंगल आपके द्वादश भाव में जाकर आपके खर्चों को बढ़ाएंगे. लेकिन आप उन्हें कंट्रोल करने में कामयाब रहेंगे. आपका आमदनी के साथ-साथ विश्वास और बढ़ेगा और व्यापार में भी आपको अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी. नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन के साथ-साथ वेतन में भी वृद्धि होगी.

मकर स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Capricorn Health Horoscope 2024)

मकर राशि के जातकों के लिए यह साल स्वास्थ्य के लिहाज से मिला-जुला रहेगा. क्योंकि इस वर्ष पूरे साल आपकी राशि स्वामी भाव में रहेंगे, जो आपको शारीरिक कष्ट दे सकते हैं. आपको चुनौतियां आएंगी, लेकिन आपके तीसरे भाव में राहु के उपस्थित रहने के कारण समस्याएं एकदम से आएंगे और एकदम से चले जाएंगे. लेकिन फिर भी आपको सावधान रहने की आवश्यकता है.

25 जून से 15 नवंबर के बीच का समय आपको अपनी पाचन संबंधित समस्याओं पर ध्यान देने के लिए रहेगा. इसलिए आप बाहरी खान-पान से अत्यधिक तले होने भोजन से परहेज बनाएं रखें. आपके अंदर कुछ नकारात्मक विचारों का जन्म हो सकता है, जिसके कारण इसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा. सितंबर के बीच आप अपनी सेहत के प्रति विशेष ध्यान दें, नहीं तो आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है.

ये भी पढ़ें: Makar Rashifal 2024: मकर राशि को घरेलू उलझने करेंगी परेशान, जानें करियर, परिवार, शिक्षा, सेहत का वार्षिक राशिफल 2024

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Vishnu Sahasranama: विष्णु सहस्रनाम का पाठ क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें इसके अद्भुत लाभ
विष्णु सहस्रनाम का पाठ क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें इसके अद्भुत लाभ
Aaj ka Meen Rashifal 10 July 2026: व्यापार में रिकॉर्डतोड़ सफलता के योग, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, बढ़ेगा मान-सम्मान
व्यापार में रिकॉर्डतोड़ सफलता के योग, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, बढ़ेगा मान-सम्मान
Aaj ka Kumbh Rashifal 10 July 2026: व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ, करियर में आएगा बड़ा अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी खुशियां
व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ, करियर में आएगा बड़ा अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी खुशियां

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget