एक्सप्लोरर

Cancer Monthly Horoscope August 2025: कर्क अगस्त राशि व्यापार में सफलता, प्रेम में उतार-चढ़ाव, जानें क्या कहते हैं सितारे!

Cancer Monthly Horoscope August 2025: कर्क (cancer) के लिए अगस्त का महीना बिजनेस, परिवार, सेहत, शिक्षा, करियर, प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा. जानें ज्योतिष से कर्क मासिक राशिफल.

Kark Rashifal August 2025: कर्क राशि वालों के लिए अगस्त 2025 का महीना अनुकूल रहेगा. व्यापारियों को मेहनत का लाभ मिलेगा और अच्छा मुनाफा कमाएंगे. ग्रह-योग की शुभता से भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. आइए ज्योतिष (Famous Astrologer) से जानते हैं कर्क राशि वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा अगस्त (August 2025).

बिजनस एंड वेल्थ

  • आपके लिए कुछ कार्य में विशेष प्रगति का योग बनेगा लेकिन 10 अगस्त तक आपकी राशि में बिजनस के कारक बुध वक्री रहेंगे, जिससे कुछ मामलों में आपको सावधानी रखने की आवश्यकता होगी.

  • 15 अगस्त तक सूर्य आपकी राशि में रहते द्वितीय भाव से पापकर्त्तरी दोष बनाएगा, जिससे आपको अपने अनएक्स्पेक्टेड एक्सपेंडिचर पर ध्यान देना होगा, जो आपके कंट्रोल से बाहर हो जाएगा, इसलिए आपको सावधानी रखनी होगी.

  • नवम भाव में विराजित शनि का सप्तम भाव से 3-11 का संबंध रहेगा, जिससे बिजनेसमैन को बिजनेस में सफलता मिलने के योग बनेंगे. आप ऐसे लोगों से मिलेंगे जो बिजनेस में आपकी मदद करेंगे.

  • तृतीय भाव में विराजित मंगल का सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा, जिससे मार्केट में आपके किसी प्रॉडक्ट्स की ग्राफ बढ़ने के साथ-साथ अच्छे व्यूज़ आपके सामने आ सकते हैं, जो आपको बिजनेस में सफलता दिलाने वाला रहेगा.

  • 20 से 29 अगस्त तक आपकी राशि में बुध-शुक्र की युति रहेगी, जिससे बिजनेसमैन के लिए मिश्रित परिणाम मिलेंगे, लेकिन आप अपनी एबिलिटी के बलबूते पर अपने बिजनेस को मार्केट में स्टेबल करने में सफल होंगे.

  • 4, 8, 9, 12, 14, 15 अगस्त को सर्वार्थसिद्धि योग और 25, 26, 27 अगस्त को लक्ष्मी योग रहेगा, जिससे अब्रॉड मार्केट में भी आपका ही बोलबाला रहेगा. वहां की टॉप कंपनियां आपके साथ जुड़ने के लिए कॉन्टेक्ट कर सकती हैं.

जॉब एंड प्रॉफेशन

  • तृतीय भाव में विराजित मंगल का दशम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा, जिससे एम्प्लॉइड पर्सन के लिए कुछ अप्स-डाउन की सिचुएशन बन सकती है.

  • 15 अगस्त तक आपकी राशि में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहेगा, जिससे एम्प्लॉइड पर्सन को अनुकूल परिणाम भी धीरे-धीरे मिलेंगे. साथ ही उन्हें सीनियर्स का पूर्ण सहयोग मिलेगा.

  • द्वादश भाव में विराजित गुरु की सातवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से करियर के दृष्टिकोण से आपको चुनौतियों के द्वारा मजबूत बनना होगा, तभी आप अपने करियर में आगे बढ़ पाएंगे.

  • 16 अगस्त से द्वितीय भाव में सूर्य-केतु का ग्रहण दोष रहेगा, जिससे वर्कस्पेस पर आपके धूर्त विरोधी कुछ आपके विरुद्ध षडयंत्र करेंगे. आप उनके जाल में फंस सकते हैं, इसलिए धैर्य और अलर्ट रहते हुए अपने कार्य को करें.

  • 5, 6, 7, 12 अगस्त को गजकेसरी योग और 16, 18, 21 अगस्त को सर्वाअमृत योग रहेगा, जिससे आपका मन वर्कस्पेस पर काम में लगेगा. आप अपने अधूरे कार्य को पूर्णता की ओर बढ़ाने में सफल होंगे.

फेमिली लाइफ, लव लाइफ एंड रिलेशनशिप

  • सप्तम भाव के लॉर्ड शनि नवम भाव में वक्री चल रहे हैं, जिससे आप अपने काम में ज्यादा व्यस्त रहेंगे. इसका असर फैमिली लाइफ पर पड़ेगा और आपके परिवार के सदस्य को आपकी कमी खलेगी.

  • 19 अगस्त तक द्वादश भाव में विराजित शुक्र का सप्तम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा, जिससे लव लाइफ में रोमांस तो बढ़ेगा लेकिन साथ ही कुछ समस्याएं भी सामने आ सकती हैं.

  • 20 अगस्त से आपकी राशि में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा, जिससे अगर आप किसी लव अफेयर में हैं, तो मंथ आपके लिए मिश्रित परिणाम देगा.

  • मंगल-राहु का षडाष्टक संबंध रहने से आप किसी भी बात को लेकर क्रोधित हो सकते हैं, जिससे रिश्तों में खटास की स्थितियां बन सकती हैं.

  • मैरिड लाइफ में स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.

स्टूडेंट्स एंड लर्नर्स

  • तृतीय भाव में विराजित मंगल का पंचम भाव से 3-11 का संबंध रहेगा, जिससे स्टूडेंट्स को स्टडी में अच्छे परिणाम मिलेंगे. किसी से उन्हें बेहतर गाइडेंस भी मिलेगा.

  • 15 अगस्त तक आपकी राशि में विराजित सूर्य का पंचम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा, जिससे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सरकारी क्षेत्र से भी लाभ के योग बन सकते हैं.

  • द्वादश भाव में विराजित गुरु का पंचम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा, जिससे घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स की सिचुएशन बिगड़ेगी नहीं, लेकिन उन्हें अपने खर्चों को कंट्रोल में रखना होगा.

  • मंगल-शनि का दृष्टि संबंध रहने से स्पोर्ट्स पर्सन समय रहते अपनी समस्याओं पर कंट्रोल पा सकते हैं और अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त कर सकते हैं. इसके परिणामस्वरूप वे अपने क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे.

हेल्थ एंड ट्रेवल

  • तृतीय भाव में विराजित मंगल की चौथी दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी, लेकिन बीच-बीच में कुछ स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं.

  • 16 अगस्त से द्वितीय भाव में सूर्य-केतु का ग्रहण दोष रहेगा, जिससे ट्रेवलिंग करते समय सेहत को लेकर अलर्ट रहें. पूर्व से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याओं के पुनः होने से परेशानियां बढ़ सकती हैं. यदि ऐसा हो तो तुरंत मेडिकल परीक्षण कराएं और चिकित्सीय उपचार लें.

  • नवम भाव में विराजित वक्री शनि की दशवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होगी, जिससे आप अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह हो सकते हैं. यह रवैया आपके स्वास्थ्य कष्टों का बड़ा कारण बन सकता है, इसलिए सावधान रहें.

उपाय

  • 09 अगस्त रक्षाबंधन पर चांदी की राखी या मोती युक्त राखी का प्रयोग करें. बहन भाई को सफेद मिठाई खिलाएं. भाई बहन को चमकीली एवं सफेद वस्तुएं दें.
  • 15 अगस्त श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को दूध व चावल की खीर अर्पित करें. रात्रि में चंद्रमा को जल अर्पण करें. “ऊँ हिरण्यगर्भाय अव्यत्तरूपिणे नमः” मंत्र का जाप करें.
  • 27 अगस्त श्रीगणेश चतुर्थी पर गणेशजी को सफेद पुष्प और चंदन से पूजा करते हुए दूध, चावल और मिश्री का भोग लगाएं और ऊँ गजाननाय नमः मंत्र जप करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Kanya Rashifal 26 October 2026: 8वें चंद्रमा से कन्या राशि वाले रहें सतर्क, बिजनेस में जिद से बचें और ऑफिस में सीनियर की नाराजगी का खतरा
Aaj Ka Kanya Rashifal 26 October 2026: 8वें चंद्रमा से कन्या राशि वाले रहें सतर्क, बिजनेस में जिद से बचें और ऑफिस में सीनियर की नाराजगी का खतरा
Aaj Ka Singh Rashifal 26 October 2026: 9वें चंद्रमा से परोपकार में मन, वर्कप्लेस पर विरोधियों से सतर्कता व गृहस्थ जीवन में नजदीकियां
Aaj Ka Singh Rashifal 26 October 2026: 9वें चंद्रमा से परोपकार में मन, वर्कप्लेस पर विरोधियों से सतर्कता व गृहस्थ जीवन में नजदीकियां
Aaj Ka Kark Rashifal 26 October 2026: 10वें चंद्रमा से हर काम में मिलेगी सफलता, सैलरी हाइक के योग और फेस्टिव सीजन में बड़ा बिजनेस मुनाफा
Aaj Ka Kark Rashifal 26 October 2026: 10वें चंद्रमा से हर काम में मिलेगी सफलता, सैलरी हाइक के योग और फेस्टिव सीजन में बड़ा बिजनेस मुनाफा
Aaj Ka Mithun Rashifal 26 October 2026: 11वें चंद्रमा और वज्र योग से आय में जबर्दस्त बढ़ोतरी, ऑफिस में भागदौड़ व अधूरी पढ़ाई पूरी करने के योग
Aaj Ka Mithun Rashifal 26 October 2026: 11वें चंद्रमा और वज्र योग से आय में जबर्दस्त बढ़ोतरी, ऑफिस में भागदौड़ व अधूरी पढ़ाई पूरी करने के योग

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget