एक्सप्लोरर

Baba Vanga की 2025 की डरावनी भविष्यवाणियां! भारत में दिखाई दे रहा है इसका असर, जानें इसके बारे में

Baba Vanga: बाबा वेंगा नेत्रहीन भविष्यवक्ता और रहस्यवादी, जिनकी पूर्व में कई भविष्यवाणियों सच साबित हुई है. उन्होंने अपने जीवनकाल में भारत के लिए जो भविष्यवाणियां की थी, वो सच होते दिखाई दे रही है.

Baba Vanga Prediction in Hindi: बुल्गारियाई नेत्रहीन भविष्यवक्ता बाबा वेंगा अपनी भविष्यवाणियों के लिए दुनियाभर में एक चर्चित नाम हैं. उनकी ज्यादातर भविष्यवाणी सच साबित हुई है, इस वजह से लोग आज भी उनके द्वारा की गई भविष्यवाणियों पर भरोसा करते हैं.

बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन होने के साथ-साथ अमेरिका में 9/11 आतंकी हमला और राजकुमारी डायना की मौत की सटीक भविष्यवाणियां की थी, जो बाद के वर्षों में सच साबित हुई.

बाबा वेंगा का जन्म साल 1911 में हुआ था, जिसके 86 साल बाद उन्होंने 1996 में दुनिया को अलविदा कह दिया. अपनी मौत से पहले उन्होंने साल 5079 तक की भविष्यवाणियां की थी, जिसमें दुनिया का अंत भी शामिल है. बाबा वेंगा ने मरने से पहले दुनियाभर में भारी तबाही और प्राकृतिक आपदा की बात कही थी, जो सच होते दिखाई दे रही है.

आर्थिक संकट का अंदेशा
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के मुताबिक दुनिया के लिए आने वाला समय काफी कठिनाइयों से भरा रहने वाला है. इसके साथ ही वैश्विक स्तर पर आर्थिक संकट गहरा सकता है.

उनके मुताबिक साल 2025 में एक बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है, जो कई देशों की आर्थिक स्थिति को खराब कर सकता है. उनकी इस भविष्यवाणी को लेकर लोगों में डर का माहौल है.

प्राकृतिक आपदा की चेतावनी
बाबा वेंगा की प्राकृतिक आपदाओं की भविष्यवाणियों को लेकर भी लोगों में दहशत का माहौल है. वर्तमान समय में दुनिया के कई हिस्सों में बाढ़ और बारिश ने तबाही मचा रखी है.

बात करें भारत की तो इस समय देश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. जम्मू से लेकर कन्याकुमारी तक भारी बारिश का आलम देखने को मिल रहा है.

पहाड़ी राज्यों में बाढ़ बनी मुसीबत
बात करें पहाड़ी राज्यों की तो, बादल फटने से स्थिति काफी गंभीर हो चुकी है. दर्जनों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणियों में साल 2025 को प्राकृतिक आपदाओं से भरा हुआ साल करार दिया था. इसके साथ ही उन्होंने ज्वालामुखी फटने की चेतावनी भी दी थी.

बता दें कि इस साल मार्च के महीने में म्यांमार में बेहद ही विनाशकारी भूंकप आया था, जिसमें 5 हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई. इन घटनाओं के बाद लोगों को बाबा वेंगा की दूसरी भविष्यवाणियों के भी सच होने का डर है.

अपनी भविष्यवाणियों में उन्होंने साल 2025 में प्राकृतिक आपदाएं, यूरोप में युद्ध की स्थिति और विश्व स्तर पर आर्थिक संकट गहराने की बात कही थी.

बाबा वेंगा ने साल 2025 में तीसरे विश्व युद्ध होने की भी बात कही थी. साल 2025 से लेकर 5079 तक बाबा वेंगा ने कौन-कौन सी भविष्यवाणियां की था, आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Baba Vanga की 2025-5079 तक की चौंकाने वाली भविष्यवाणियां! क्या सच होगा दुनिया का अंत?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

अंकुर अग्निहोत्री (Ankur Agnihotri)

Astrology & Religion Content Writer

अंकुर अग्निहोत्री ABP Live के Astro & Religion सेक्शन से जुड़े डिजिटल पत्रकार हैं, जो दैनिक राशिफल, व्रत-त्योहार, ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय विषयों पर सरल, तथ्य-आधारित और उपयोगी लेखन करते हैं. उनका कंटेंट विशेष रूप से उन पाठकों के लिए तैयार होता है जो ज्योतिष और धर्म को आसान भाषा में समझना चाहते हैं.

अंकुर पिछले 2+ वर्षों से ABP Live (abplive.com) में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और ज्योतिष, अंक शास्त्र, वास्तु शास्त्र, शकुन अपशकुन शास्त्र, हस्तरेखा, स्वप्न शास्त्र, चाइनीच ज्योतिष आदि पर आर्टिकल्स प्रकाशित करते हैं.

उनका काम हाई-फ्रीक्वेंसी कंटेंट प्रोडक्शन, ट्रेंड-आधारित स्टोरी चयन और यूजर-इंटेंट आधारित लेखन पर केंद्रित है, जिससे उनके लेख लगातार अच्छा डिजिटल एंगेजमेंट प्राप्त करते हैं. इसके अतिरिक्त अंकुर अग्निहोत्री निम्नलिखित विषयों पर भी लेखन करते हैं:

  • दैनिक और साप्ताहिक राशिफल
  • ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय प्रभाव
  • व्रत-त्योहार और धार्मिक तिथियां

वे अपने लेखों में जानकारी प्रस्तुत करते समय, पंचांग आधारित तिथि, नक्षत्र और योग का संदर्भ लेते हैं. सामान्य ज्योतिषीय सिद्धांतों (ग्रह-स्थिति, गोचर प्रभाव) का उपयोग करते हैं और पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं और प्रचलित स्रोतों के आधार पर जानकारी देते हैं. अंकुर ABP Live जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ जुड़े हैं और Astro सेक्शन में नियमित रूप से कंटेंट प्रकाशित करते हैं.

उनके लेख धार्मिक मान्यताओं, पारंपरिक ज्योतिषीय सिद्धांतों और सामान्य स्रोतों पर आधारित होते हैं. वे किसी भी प्रकार के निश्चित या गारंटीड परिणाम का दावा नहीं करते और पाठकों को जानकारी को मार्गदर्शन के रूप में लेने की सलाह देते हैं. इन्होने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.

अंकुर का फोकस ज्योतिष और धर्म को सरल, व्यावहारिक और समझने योग्य रूप में प्रस्तुत करना है, ताकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी हर वर्ग के पाठकों तक पहुंच सके.

Personal Interests की बात करें तो अंकुर को अंक शास्त्र, वैदिक ज्योतिष, वास्तु और स्वप्न शास्त्र में रुचि. साथ ही साहित्य और फिल्में देखने का शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kanya Rashifal 17 August 2026: कन्या राशि में रहेंगे चंद्रमा, शुभ योग से बिजनेस में मिलेंगे नए पार्टनरशिप ऑफर व बड़ा लाभ
Kanya Rashifal 17 August 2026: कन्या राशि में रहेंगे चंद्रमा, शुभ योग से बिजनेस में मिलेंगे नए पार्टनरशिप ऑफर व बड़ा लाभ
Aaj Ka Rashifal 17 August 2026: नाग पंचमी और सावन सोमवार पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal: नाग पंचमी पर इन 5 राशियों की पलटेगी किस्मत, नौकरी-व्यापार में मिल सकती है बड़ी सफलता
Singh Rashifal 17 August 2026: 2रे चंद्रमा से सिंह राशि वालों के पैतृक संपत्ति मामलों में आएगा उतार-चढ़ाव, प्रॉपर्टी सौदों से होगा बड़ा फायदा
Singh Rashifal 17 August 2026: 2रे चंद्रमा से सिंह राशि वालों के पैतृक संपत्ति मामलों में आएगा उतार-चढ़ाव, प्रॉपर्टी सौदों से होगा बड़ा फायदा
Mithun Rashifal 17 August 2026: 4थे चंद्रमा से मिथुन राशि वाले घरेलू अशांति व लेन-देन में बरतें सावधानी, जॉब फ्रॉड से रहें सतर्क
Mithun Rashifal 17 August 2026: 4थे चंद्रमा से मिथुन राशि वाले घरेलू अशांति व लेन-देन में बरतें सावधानी, जॉब फ्रॉड से रहें सतर्क

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget