एक्सप्लोरर

रहस्यमयी भविष्यवक्ता Baba Vanga की अनसुनी कहानी! कैसे खोई आंखें और कैसे मिली भविष्य देखने की शक्ति? जानिए

Baba Vanga: बाबा वेंगा एक बुल्गेरियाई भविष्यवक्ता जिन्होंने अपने जीवनकाल में 100 या 200 साल नहीं बल्कि 5000 हजार साल तक की भविष्यवाणियां कर दी थी. जानिए बाल्कन की नास्त्रेदमस से जुड़ी रोचक बातें.

Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा एक नेत्रहीन (अंधी) भविष्यवक्ता जो अपनी बेहद सटीक भविष्यवाणियों के लिए दुनियाभर में चर्चित नाम है. उन्हें बाल्कन का नास्त्रेदमस भी कहा जाता है. इस दिवंगत रहस्यवादी भविष्यवक्ता का जन्म साल 1911 में स्ट्रुमिका शहर में वेंगेलिया पांडेवा दिमित्रोवा के रूप में हुआ था. 

बाबा वेंगा को साल 2004 में इंडोनेशिया में आई सुनामी, सोवियत संघ का पतन, राजकुमारी डायना की मौत और 9/11 आतंकवादी हमलों की सटीक भविष्यवाणी करने का श्रेय दिया जाता है.

बाबा वेंगा की 85 प्रतिशत भविष्यवाणियां सटीक
आमतौर पर कहा जाता है कि उनके द्वारा की गई भविष्यवाणियां 85 प्रतिशत सटीक होती है. अपनी मौत से पहले उन्होंने साल 5079 तक की भविष्यवाणियां कर दी थी. जिसमें दुनिया का अंत भी शामिल है.

लेकिन क्या अपने कभी सोचा है कि भविष्यवक्ता बाबा वेंगा का जीवन पहले कैसा था?

द मिरर न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक बाबा वेंगा की मां की मौत कम उम्र में ही हो गई थी और उनके पिता प्रथम विश्व युद्ध में बल्गेरियाई सेना की तरफ से युद्ध में शामिल हो गए थे. कहा जाता है कि 12 साल की उम्र में एक बवंडर ने उनकी आंखों की रोशनी छीन ली.

लेकिन इस हादसे के बाद दावा किया जाता है कि उनके पास भविष्य देखने की शक्ति आ गई. 

मानसिक क्षमताओं का इस्तेमाल लोगों की भलाई में किया 
बाबा वेंगा को साल 1940 के दशक तक यह मालूम नहीं था कि उनके अंदर मानसिक क्षमताएं हैं. अपनी इस क्षमता का प्रयोग उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के अंत में खोए हुए सैनिकों को ढूंढने में लोगों की मदद करने के लिए किया था. युद्ध के बाद उनकी हर जगह चर्चा होने लगी. 

बाबा वेंगा पर सालों तक अध्ययन करने वाली शिक्षाविद विक्टोरिया विटानोवा के मुताबिक लोग उनसे राय लेने के लिए देश और विदेश से आते थे. साल 1960 के दशक तक बाबा वेंगा के दरवाजे के सामने लंबी-लंबी कतारें दिखनी लगी थी. 

बाबा वेंगा की मृत्यु साल 1996 में 84 वर्ष की उम्र में हो गई थी. अपनी भविष्यवाणियों में उन्होंने इंसानों और एलियंस के मिलन की बात कही थी. उनके बारे में लिखित दस्तावेजों की काफी कमी है. उनके बारे में कहा जाता है कि वह अपने साथ किसी भी तरह की डायरी या पैन नहीं रखती थी. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

अंकुर अग्निहोत्री (Ankur Agnihotri)

Astrology & Religion Content Writer

अंकुर अग्निहोत्री ABP Live के Astro & Religion सेक्शन से जुड़े डिजिटल पत्रकार हैं, जो दैनिक राशिफल, व्रत-त्योहार, ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय विषयों पर सरल, तथ्य-आधारित और उपयोगी लेखन करते हैं. उनका कंटेंट विशेष रूप से उन पाठकों के लिए तैयार होता है जो ज्योतिष और धर्म को आसान भाषा में समझना चाहते हैं.

अंकुर पिछले 2+ वर्षों से ABP Live (abplive.com) में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और ज्योतिष, अंक शास्त्र, वास्तु शास्त्र, शकुन अपशकुन शास्त्र, हस्तरेखा, स्वप्न शास्त्र, चाइनीच ज्योतिष आदि पर आर्टिकल्स प्रकाशित करते हैं.

उनका काम हाई-फ्रीक्वेंसी कंटेंट प्रोडक्शन, ट्रेंड-आधारित स्टोरी चयन और यूजर-इंटेंट आधारित लेखन पर केंद्रित है, जिससे उनके लेख लगातार अच्छा डिजिटल एंगेजमेंट प्राप्त करते हैं. इसके अतिरिक्त अंकुर अग्निहोत्री निम्नलिखित विषयों पर भी लेखन करते हैं:

  • दैनिक और साप्ताहिक राशिफल
  • ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय प्रभाव
  • व्रत-त्योहार और धार्मिक तिथियां

वे अपने लेखों में जानकारी प्रस्तुत करते समय, पंचांग आधारित तिथि, नक्षत्र और योग का संदर्भ लेते हैं. सामान्य ज्योतिषीय सिद्धांतों (ग्रह-स्थिति, गोचर प्रभाव) का उपयोग करते हैं और पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं और प्रचलित स्रोतों के आधार पर जानकारी देते हैं. अंकुर ABP Live जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ जुड़े हैं और Astro सेक्शन में नियमित रूप से कंटेंट प्रकाशित करते हैं.

उनके लेख धार्मिक मान्यताओं, पारंपरिक ज्योतिषीय सिद्धांतों और सामान्य स्रोतों पर आधारित होते हैं. वे किसी भी प्रकार के निश्चित या गारंटीड परिणाम का दावा नहीं करते और पाठकों को जानकारी को मार्गदर्शन के रूप में लेने की सलाह देते हैं. इन्होने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.

अंकुर का फोकस ज्योतिष और धर्म को सरल, व्यावहारिक और समझने योग्य रूप में प्रस्तुत करना है, ताकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी हर वर्ग के पाठकों तक पहुंच सके.

Personal Interests की बात करें तो अंकुर को अंक शास्त्र, वैदिक ज्योतिष, वास्तु और स्वप्न शास्त्र में रुचि. साथ ही साहित्य और फिल्में देखने का शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal 14 October 2026: धनु को प्रतियोगी परीक्षा व संतान से शुभ परिणाम, मिथुन के परिवार में रहेगा हर्षोल्लास; देखें कार्ड्स का इशारा
Tarot Card Rashifal 14 October 2026: धनु को प्रतियोगी परीक्षा व संतान से शुभ परिणाम, मिथुन के परिवार में रहेगा हर्षोल्लास; देखें कार्ड्स का इशारा
तुला राशि वालों के लिए अक्टूबर का आखिरी सप्ताह क्यों है खास?
तुला राशि पर 3 बड़े ग्रहों का असर: अक्टूबर में प्यार और पैसे के मोर्चे पर बड़ा बदलाव, जानें पूरी स्थिति
Kal Ka Rashifal 14 October 2026: बुधवार को आयुष्मान व सर्वाअमृत योग से कर्क का लगेगा जैकपॉट और कन्या का 'गोल्डन डे'!
Kal Ka Rashifal 14 October 2026: बुधवार को आयुष्मान व सर्वाअमृत योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत
आज का तुला राशिफल 13 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से नए अनुभव, पार्टनरशिप में नई खुशियां, स्पोर्ट्स में आक्रामकता और प्लानिंग से बड़ी जीत
आज का तुला राशिफल 13 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से नए अनुभव, पार्टनरशिप में नई खुशियां, स्पोर्ट्स में आक्रामकता और प्लानिंग से बड़ी जीत

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget