एक्सप्लोरर

Astrology: ऑफिस में बॉस की डांट से बचने के लिए इन तीन राशि वालों को इस ग्रह को रखना चाहिए अपडेट

Astrology Upay: ऑफिसों में काम करने वालों के लिए अप्रैल का महीना बेहद खास होता है. कई बार बॉस की नाराजगी के कारण आपकी सालभर की मेहनत पर पानी फिर जाता है.

Astrology Upay : ज्योतिष शास्त्र में कुछ ग्रह ऐसे भी होते हैं जो बॉस के स्वभाव को प्रभावित करते हैं. ये ग्रह जब अशुभ होते हैं तो ऑफिस में दिक्कत और बाधा का सामना करना पड़ता है, इसके साथ ही बॉस की डांट और नाराजगी का शिकार भी होना पड़ता है.

अप्रैल का महीना चल रहा है. ऑफिस में काम करने वालों के लिए यह महीना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. इस महीने आपके बीते वर्ष के कामों का आंकलन होता है और इसके आधार पर प्रमोशन, सैलरी में वृद्धि होती है. ये सब आपकी प्रतिभा, कार्य क्षमता के साथ इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपके काम से बॉस किस हद तक प्रभावित है. क्योंकि बिना बॉस के प्रसन्न हुए मानचाही तरक्की पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. इसलिए बॉस को प्रसन्न करने के लिए इन ग्रहों को शुभ रखना बहुत ही जरूरी हो जाता है, खास तौर से इन तीन राशि वालों के लिए-

इन राशि के लोग बॉस को जरूर रखें खुश
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कन्या, मकर और मीन राशि वालों को बॉस को प्रसन्न रखने के लिए 'सूर्य' ग्रह को शुभ रखना बहुत ही जरूरी है. कन्या राशि वालों को अपने बॉस के प्रति शत्रुता नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि यदि कन्या राशि वालों से बॉस नाराज हो गए तो व्यक्तिगत विवाद होने लगता है. मकर राशि वालों को बॉस को अति आदर देना चाहिए. मीन राशि वालों को बॉस के ज्ञान का लाभ लेना चाहिए और बॉस से गुरु की भांति कुछ न कुछ सीखना चाहिए.

Astrology : बेस्ट फ्रेंड साबित होते हैं इस राशि के लोग, जय और वीरू की तरह निभाते हैं दोस्ती

'सूर्य' हैं बॉस (Sun)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य को राजा, शासक, पिता माना गया है. ये उच्च पद का भी कारक है. इसीलिए ऑफिस में काम करने वालों को सूर्य को मजबूत बनाने पर विशेष बल देना चाहिए. सूर्य जितना शुभ और मजबूत होगा, आपकी बॉस से उतनी ही अच्छी बनेगी. कभी-कभी राहु और केतु भी बॉस से आपके रिश्ते बिगाड़ने का प्रयास करते हैं. इसलिए इन पाप ग्रहों पर भी ध्यान देना बहुत ही जरूरी है.

सूर्य उपाय (Sun Remedies)
रविवार का दिन सूर्य को प्रसन्न करने के लिए उत्तम माना गया है. रविवार को सूर्य देव को जल देना शुभ माना गया है. इसके साथ ही गायत्री मंत्र का जाप भी अच्छा फल प्रदान करता है. सूर्य को प्रसन्न रखने के लिए उच्च पद पर आसीन लोग और घर के बड़ों का सम्मान करना चाहिए.

राहु-केतु उपाय (Rahu Ketu Remedies)
ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु को पाप ग्रह बताया गया है. जब ये अशुभ होते हैं तो ऑफिस में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. भगवान शिव और गणेश जी की पूजा करने से इन ग्रहों का दोष दूर होता है. गलत संगत और गलत चीजों का सेवन करने से इन ग्रहों की अशुभता बहुत जल्दी बढ़ती है. इसलिए इनसे बचना चाहिए.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Hanuman Jayanti 2022 : असफलताएं पीछा नहीं छोड़ रही हैं तो हनुमान जी का ये 'मंत्र' दिलाएगा सफलता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 12 अक्टूबर 2026: वृश्चिक को बंपर धन लाभ, सिंह को मिलेगा अटका हुआ पैसा; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 12 अक्टूबर 2026: वृश्चिक को बंपर धन लाभ, सिंह को मिलेगा अटका हुआ पैसा; जानें 12 राशियों का भाग्य
Kal Ka Rashifal 12 October 2026: सोमवार को विष्कुम्भ योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, कन्या को टैक्स विवाद से राहत और धनु को स्कॉलरशिप!
Kal Ka Rashifal 12 October 2026: सोमवार को विष्कुम्भ योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, कन्या को टैक्स विवाद से राहत और धनु को स्कॉलरशिप!
आज का कन्या राशिफल 11 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद, इंटीरियर डिजाइनिंग में बेहतरीन नतीजे, धन संबंधी शुभ समाचार
आज का कन्या राशिफल 11 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद, इंटीरियर डिजाइनिंग में बेहतरीन नतीजे, धन संबंधी शुभ समाचार
आज का सिंह राशिफल 11 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से वस्त्र व अनाज का संचय, फैशन-लक्जरी बिजनेस में बंपर प्रॉफिट
आज का सिंह राशिफल 11 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से वस्त्र व अनाज का संचय, फैशन-लक्जरी बिजनेस में बंपर प्रॉफिट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget