एक्सप्लोरर

Gud Ke Upay: गुड़ का ये उपाय दिलाता है सफलता, बढ़ता है धन-धान्य, शीघ्र विवाह के बनते हैं योग

Gud Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में गुड़ का इस्तेमाल ग्रहों की शुभता और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए किया जाता है. जानते हैं गुड़ से जुड़े इन उपायों के बारे में.

Gud Ke Upay: आजकल विज्ञापन का जमाना है इसलिए चॉकलेट से मुहं मीठा कराया जाता है लेकिन परपंरा तो किसी भी सफलता, शुभ, मांगलिक कार्य पर गुड़ से मुहं मीठा कराने की ही रही है. गुड़ का प्रयोग हर घर में होता है. 

गुड़ खाने में तो मीठा है ही इसके गुण भी बहुत मीठे फल देते हैं. आप भी चाहें तो गुड़ के इन उपायों से अपनी किस्मत को बदल सकते हैं. विवाह होने में अड़चने आ रही हों या नौकरी के लिए दर-दर भटकने के बाद भी रोजगार नहीं मिल रहा हो. ऐसी कई समस्याओं का समाधान गुड़ से किया जा सकता है. जानते हैं गुड़े के इन उपायों के बारे में.

गुड़ के ये उपाय दिलाएंगे सफलता

  • सबसे पहले तो अगर आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर है, तो अपने दिन की शुरुआत रोजाना थोड़ा सा गुड़ खाकर पानी पीने के साथ करें. इसके साथ ही रविवार के दिन से अगले 8 दिनों तक 800 ग्राम गेहूं और 800 ग्राम गुड़ मंदिर में अर्पित करें. सूर्य मजबूत होगा. 
  • आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है, तो गुड़ पैसों की तंगी से छुटकारा दिला सकता है. इसके लिए गुड़ का छोटा सा टुकड़ा लेकर लाल कपड़े में एक सिक्का के साथ बांध दें. इसके बाद इसे माँ लक्ष्मी की तस्वीर के सामने रख दें. रोजाना विधिवत पूजा करें. पांचवें दिन मां दुर्गा की आराधना करने के बाद इस कपड़े को उठा लें और अलमारी, तिजोरी या फिर आप जहां पैसे रखते हैं, उस स्थान में रख दें.
  • लगातार कर्ज के बोझ में दबते जा रहे हैं, तो एक पीले कपड़े में 7 गांठ हल्दी और थोड़ा सा गुड़ का टुकड़ा लेकर बांध दें. इसके बाद इसे उस स्थान पर रख दें, जहां पर पैसे रखते हो. रखने के 21 दिन बाद इस पीले कपड़े में बंधा सारा सामान बहते हुए पानी में प्रवाहित कर दें. ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी.
  • विवाह के योग नहीं बन रहे हैं, तो गुड़ का उपाय किया जा सकता है. इसके लिए हर गुरुवार आटे की लोई में थोड़ा सा गुड़, घी और हल्दी डालकर गाय को खिला दें. करीब 7 गुरुवार ऐसा करने से व्यक्ति का विवाह जल्द हो जाएगा.
  • नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं लेकिन बार-बार असफल हो रहे हैं या फिर मौजूदा नौकरी में पदोन्नति चाहते हैं, तो रोजाना पहली रोटी गाय के लिए निकाल लें और इसमें थोड़ा सा गुड़ रखकर खिला दें. ऐसा रोजाना करने से कुछ ही दिनों में आपको गुड न्यूज मिल जाएगी. 
  • अगर आप किसी इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं, तो घर से निकलते समय रास्ते में किसी गाय को आटा या गुड़ खिलाने से काम में सफलता हासिल होती है.
  • अगर आपका सपना है कि आपका अपना घर हो या फिर संपत्ति पाना चाहते हैं, तो प्रत्येक गुरुवार किसी जरूरतमंद व्यक्ति को गुड़ का दान करने से व्यक्ति की मनोकामना जल्द पूरी होती है. इसके अलावा रविवार के दिन किसी लाल गाय को गुड़ खिलाने से भी मकान बनाने का सपना जल्द पूरा होगा. 
  • गुरुवार के दिन सुबह नहाने के बाद केले के पेड़ में एक मुट्ठी चने की भीगी हुई दाल और गुड़ की डली डालने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है. ऐसा 5 से 7 गुरुवार तक लगातार करने से आपकी सभी समस्याएं दूर हो सकती है.

ये भी पढ़ें

मई महीने की 4 लकी राशियां, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता, कामयाबी चूमेगी कदम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Horoscope 26 to 31 October 2026: करियर में पदोन्नति या पैसों का नुकसान? जानें 25 से 31 अक्टूबर तक क्या कहते हैं आपके सितारे
Weekly Horoscope 26 to 31 October 2026: करियर में पदोन्नति या पैसों का नुकसान? जानें 25 से 31 अक्टूबर तक क्या कहते हैं आपके सितारे
Aaj Ka Rashifal 26 October 2026: मेष में चंद्रमा, मेष से मीन तक जानें सोमवार का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 26 October 2026: सोमवार से नया सप्ताह शुरू, आपकी राशि के लिए क्या संकेत? पढ़ें काम, धन और रिश्तों का राशिफल
Aaj Ka Panchang 26 October 2026: वाल्मीकि जयंती आज, सुबह 9:41 बजे तक पूर्णिमा, जानें स्नान-दान और शुभ समय
Aaj Ka Panchang 26 October 2026: वाल्मीकि जयंती आज, सुबह 9:41 बजे तक पूर्णिमा, जानें स्नान-दान और शुभ समय
Aaj Ka Kanya Rashifal 26 October 2026: 8वें चंद्रमा से कन्या राशि वाले रहें सतर्क, बिजनेस में जिद से बचें और ऑफिस में सीनियर की नाराजगी का खतरा
Aaj Ka Kanya Rashifal 26 October 2026: 8वें चंद्रमा से कन्या राशि वाले रहें सतर्क, बिजनेस में जिद से बचें और ऑफिस में सीनियर की नाराजगी का खतरा

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget