एक्सप्लोरर

Aquarius Weekly Horoscope: कुंभ राशि वालों को मिलेगा इस सप्ताह ऑफिस में अधीनस्थों का पूर्ण सहयोग

Aquarius Weekly Horoscope: कुंभ राशि वालों के लिए ये सप्ताह (7 फरवरी 2022 से 13 फरवरी 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Aquarius Weekly Horoscope: कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह मन में ईर्ष्या का भाव लाने से बचना चाहिए. किसी के प्रति मन में ईर्ष्या दिमागी टेंशन के साथ-साथ मन में नकारात्मक विचारों को बढ़ाएगी. किसी की भी बुराई दूसरों के सामने करने से बचना होगा अन्यथा शर्मिंदा होना पड़ सकता है. इस समय मिलने वाली जिम्मेदारियों को बखूबी निभाना होगा. जनसभा को संबोधित करने का मौका प्राप्त होगा. जिससे समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ाने का मौका मिलेगा.  क्षणिक क्रोध व विवादों से दूर रहें,अन्यथा बाद में पछतावा करने से कुछ नहीं होगा. जीवन में लंबे समय से जो नकारात्मक परिस्थितियां चल रही थी. ग्रहीय स्थितियां उन्हें बदलने की ओर संकेत दे रही हैं. निर्णायक स्थिति में मन शांत रहें इस बात का खास ख्याल रखना होगा. आर्थिक ग्राफ को बढ़ाने के लिए दिमाग में कई योजनाओं का आगमन हो सकता है.

आर्थिक एवं करियर- कुंभ राशि वाले इस सप्ताह ऑफिशियल कार्यों में सफल होंगे. बॉस द्वारा मिलने वाले टारगेट को समय पर कर पाने में सक्षम है. इस सप्ताह नयी नौकरी के लिए आवेदन भर सकते है, क्योंकि इससे संबंधित अच्छी खबर जल्द ही आपको मिल जाएगी. ऑफिस में मेहनती और ईमानदार कर्मी की छवि बनाए रखें.  दूसरों की बुराई करने से बचें अन्यथा षड्यंत्र में फंस सकते है. सॉफ्टवेयर से संबंधित जॉब करने वालों के यह समय लाभकारी रहेगा. व्यापारी कस्टमर से मेलजोल बनाकर रखें. होटल रेस्टोरेंट के व्यापारियों को बड़े मुनाफे हाथ लगेंगे.  लोन लेने के लिए समय ठीक नहीं है. यदि मन में कर्ज लेने का विचार आ रहा है तो इस बार रुक जाना चाहिए. व्यापार में विस्तार की संभावना है. बस आपको अपनी ओर से मेहनत करनी होगी. इलेक्ट्रॉनिक व्यापारियों को लाभ मिलेगा. खाद्य पदार्थ के  व्यापारियों को छोटे-मोटे लाभ मिलेंगे.
 
स्वास्थ्य- यह सप्ताह स्वास्थ्य के लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा. अतः सेहत के प्रति अलर्ट रहना होगा. मादक पदार्थ के सेवन से बचें. यूरिन इन्फेक्शन जैसी समस्याओं से बचकर रहें. मांसाहार भोजन के सेवन से इस दौरान बचना चाहिए. कान की समस्या उत्पन्न हो सकती है, खासकर इस राशि के छोटे बच्चों का ध्यान रखें. सप्ताह मध्य चोट चपेट से बचकर रहें, साथ ही वाहन चलाते समय सतर्क रहने की आवश्यकता है. ऊंचे स्थान पर कार्य करते समय सचेत रहें, गिरकर चोट लग सकती है ऐसे में ऊंचाई पर चढ़ते - उतरते समय अधिक सतर्कता बरतनी होगी.
 
परिवार एवं समाज- कुंभ राशि वाले इस सप्ताह सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ - चढ़कर हिस्सा ले, इससे नेटवर्क बढ़ाने के साथ-साथ समाज में यश की भी प्राप्ति होगी. बड़े भाई के साथ समय व्यतीत करें. उनके मन में चल रहे विचारों को जानने की कोशिश करें, साथ ही उनकी समस्याओं के निवारण में अपनी सलाह भी दे सकते हैं. यदि वे शहर से बाहर हैं, तो फोन पर हाल चाल लेते रहें. रिश्तेदारों में खटास अब मिठास में परिवर्तित होगी. मामा के घर से कोई अप्रिय समाचार मिलने की आशंका है. छोटे भाई-बहनों पर विशेष ध्यान देना होगा. उनके आचरण पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखनी चाहिए. महत्वपूर्ण सलाह है कि यात्रा पर जाने से पहले घर की सिक्योरिटी चेक कर लें.

यह भी पढ़ें:
Budh Margi 2022 : कल बुध वक्री से हो रहे हैं 'मार्गी', इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानें राशिफल

Astrology : क्रोध पर काबू नहीं कर पाते हैं जिनकी होती है 'राशि', इस आदत के कारण उठानी पड़ती हैं बड़ी परेशानियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: दोपहर 1:26 बजे से रोहिणी नक्षत्र, मेष से मीन तक जानें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: दोपहर 1:26 बजे से रोहिणी नक्षत्र, मेष से मीन तक जानें राशिफल
Aaj Ka Meen Rashifal 28 October 2026: तीसरे भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव, रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में मिलेगा बड़ा मुनाफा
तीसरे भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव, रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में मिलेगा बड़ा मुनाफा
Aaj Ka Kumbh Rashifal 28 October 2026: 4th हाउस के चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश और जोखिम से बचें
4th हाउस के चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश और जोखिम से बचें
Aaj Ka Makar Rashifal 28 October 2026: 5वें चंद्रमा के प्रभाव से चमकेगी प्रतिभा, कार्यस्थल पर मिलेगी सराहना और आर्थिक लाभ
5वें चंद्रमा के प्रभाव से चमकेगी प्रतिभा, कार्यस्थल पर मिलेगी सराहना और आर्थिक लाभ

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget