एक्सप्लोरर

Akshaya Tritiya 2024: क्या अक्षय तृतीया का दिन गृह प्रवेश के लिए अच्छा है? जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है. इस दिन को किसी भी काम के लिए बहुत शुभ माना जाता है. अक्षय तृतीया का दिन गृह प्रवेश के लिए अति उत्तम होता है.

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया वैशाख के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. इस दिन लोग सुख, समृद्धि और शुभकामनाओं की कामना करते हैं. किसी भी नए और शुभ काम के लिए अक्षय तृतीया का दिन बहुत अच्छा माना जाता है.

इस साल अक्षय तृतीया कल यानी 10 मई को मनाई जाएगी. अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त माना जाता है. इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों ही अपनी उच्च राशि में स्थित होते हैं. इसलिए इस दिन विवाह ,बिजनेस की शुरूआत और गृह प्रवेश करने जैसे मांगलिक काम बहुत शुभ रहते हैं.

अक्षय तृतीया के दिन गृह प्रवेश (Griha Pravesh On Akshaya Tritiya)

अक्षय‌ तृतीया के दिन किए गए किसी भी काम में किसी तरह के क्षय की आशंका नहीं होती है. वैशाख माह की यह तिथि स्वयंसिद्ध मुहूर्तो में से एक मानी गई है. इसका मतलब यह है कि इस दिन कोई भी शुभ कार्य करने के लिए पंचांग देखने की जरूरत नहीं है.

अक्षय‌ तृतीया के दिन लोग नया वाहन लेना, गृह प्रवेश करना या आभूषण खरीदने जैसे कार्य करते हैं. मान्यता है कि यह दिन सभी का जीवन में अच्छा भाग्य और सफलता लाता है. इस दिन गृह प्रवेश करने से घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है. नए घर में आने के बाद लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है. 

अक्षय‌ तृतीया पर गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त (Akshaya Tritiya Griha Pravesh Muhurat 2024)

अक्षय तृतीया के दिन अबूझ मुहूर्त रहता है यानी बिना मुहूर्त देखे अक्षय तृतीया पर कोई भी मांगलिक कार्य किया जा सकता है. इस दिन आप किसी भी समय गृह प्रवेश कर सकते हैं. 

हालांकि अगर आप विशेष मुहूर्त देखकर इस दिन गृह प्रवेश करना चाहते हैं तो इस दिन शुभ मुहूर्त 6 घंटे 44 मिनट का है. अक्षय तृतीया के दिन गृह प्रवेश के लिए  सुबह 05:33 मिनट से दोपहर 12:18 मिनट का समय बेहद शुभ है.

गृह प्रवेश के समय रखें इन बातों का ध्यान (Tips For Griha Pravesh Pooja) 

गृह प्रवेश के समय देवी-देवताओं की मूर्तियों को घर की पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए. पूजा कराने से पहले उस घर को अच्छे से साफ करवा लें. पानी में नमक घोलकर इससे नए घर की सफाई करें, इससे घर में नकारात्मक शक्तियां नहीं आती हैं.

घर में प्रवेश के दौरान सीधा पैर पहले रखना चाहिए. घर के मुख्य द्वार को बहुत अच्छे से सजाएं. इसपर आम की पत्तियों और ताजे फूलों से बना तोरण लगाएं. फर्श पर चावल के आटे और रंगों से रंगोली बनाएं. माना जाता है कि इससे घर में माता लक्ष्मी आती हैं. हवन के लिए जड़ी-बूटियों का इंतजाम कर लें.

ये भी पढ़ें

क्या आप भी ओवरथिंकिंग से हैं परेशान? जानें कैसे पाएं इस आदत से छुटकारा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vastu Tips: पढ़ाई और स्पोर्ट्स में बच्चों को आगे बढ़ाने में मदद कर सकती है कमरे की सही दिशा, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र
पढ़ाई और स्पोर्ट्स में बच्चों को आगे बढ़ाने में मदद कर सकती है कमरे की सही दिशा, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र
Shukra Gochar 2026: शुक्र का मिथुन में गोचर, आने वाले 25 दिन मकर समेत 3 राशियों के लिए होंगे कांटों भरे
शुक्र का मिथुन में गोचर, आने वाले 25 दिन मकर समेत 3 राशियों के लिए होंगे कांटों भरे
Aaj Ka Rashifal: 14 मई का राशिफल- शुक्र बदलेंगे चाल, कई राशियों के रिश्ते-करियर में आएगा बड़ा मोड़; दोपहर 3:40 से पहले संभलकर लें फैसले
14 मई का राशिफल: शुक्र बदलेंगे चाल, कई राशियों के रिश्ते-करियर में आएगा बड़ा मोड़; दोपहर 3:40 से पहले संभलकर लें फैसले
Aaj ka Meen Rashifal 14 May 2026: मीन राशि विदेश में नौकरी करने वालों को मिलेगी खास सुविधा, वर्क-लाइफ बैलेंस से रिश्तों में आएगी मधुरता
मीन राशिफल 14 मई 2026 विदेश में नौकरी करने वालों को मिलेगी खास सुविधा, वर्क-लाइफ बैलेंस से रिश्तों में आएगी मधुरता

वीडियोज

Sansani: दीवानी बेटी को मौत की सजा ! | Crime News | Uttar Pradesh News | Crime News Hindi
Janhit with Chitra Tripathi: सलाह मोदी की..सवाल आपका! | PM Modi Gold Appeal | Modi Convoy | Rahul
Prateek Yadav Death News: प्रतीक की डेथ मिस्ट्री...हो गया खुलासा! | Bharat ki Baat | Aparna Yadav
Abp Report | NEET Paper Leak | Exam Cancelled:पेपर लीक का मास्टरमाइंड शुभम गिरफ्तार!
Gold Silver Price Hike | Sandeep Chaudhary: आम जनता बेहाल, महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सीधा खुलासा!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आतंकी साजिश का हिस्सा था हमला', दिल्ली धमाके को लेकर NIA ने दाखिल की चार्जशीट, हुआ बड़ा खुलासा
'आतंकी साजिश का हिस्सा था हमला', दिल्ली धमाके को लेकर NIA ने दाखिल की चार्जशीट, हुआ बड़ा खुलासा
प्रतीक को श्रद्धांजलि देकर मुड़े अखिलेश यादव तो अपर्णा ने दी आवाज, फिर बंद कमरे हुई क्या बात?
प्रतीक को श्रद्धांजलि देकर मुड़े अखिलेश यादव तो अपर्णा ने दी आवाज, फिर बंद कमरे हुई क्या बात?
'मुस्लिमों पर अत्याचार हो रहा', भारत के खिलाफ बांग्लादेश में किसने बोया जहर, तारिक रहमान सरकार बोली- 'ये झूठ, सबूत नहीं'
'मुस्लिमों पर अत्याचार हो रहा', भारत के खिलाफ बांग्लादेश में किसने बोया जहर, तारिक रहमान सरकार बोली- 'ये झूठ, सबूत नहीं'
विराट कोहली की शतकीय वापसी से ऑरेंज कैप रेस में बड़ा उलटफेर, भुवनेश्वर कुमार का पर्पल कैप पर कब्जा कायम
विराट कोहली की शतकीय वापसी से ऑरेंज कैप रेस में बड़ा उलटफेर, भुवनेश्वर कुमार का पर्पल कैप पर कब्जा कायम
फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी जुनैद खान को कैसे मिल रहा काम? 'एक दिन' एक्टर बोले- 'आमिर खान का बेटा होने....'
फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी जुनैद खान को कैसे मिल रहा काम? एक्टर बोले- 'आमिर खान का बेटा...'
PM Modi Cabinet Meeting: 'भारत का बहुत सारा पैसा...', गोल्ड को लेकर कैबिनेट मीटिंग में पीएम मोदी ने मंत्रियों को दिया तगड़ा मैसेज
'भारत का बहुत सारा पैसा...', गोल्ड को लेकर कैबिनेट मीटिंग में पीएम मोदी ने मंत्रियों को दिया तगड़ा मैसेज
WB WBCHSE HS Result 2026: पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं की परीक्षा में अद्रित पाल ने किया टॉप, इस लिंक से फटाफट चेक करें अपना रिजल्ट
पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं की परीक्षा में अद्रित पाल ने किया टॉप, इस लिंक से फटाफट चेक करें अपना रिजल्ट
खेत से सीधे विदेश पहुंच रहे Indian fruits, export farming में आया नया Boom
खेत से सीधे विदेश पहुंच रहे Indian fruits, export farming में आया नया Boom
Embed widget