एक्सप्लोरर

Safalata Ka Mantra: क्या आप भी ओवरथिंकिंग से हैं परेशान? जानें कैसे पाएं इस आदत से छुटकारा

Safalata Ka Mantra: ओवरथिंकिंग एक ऐसी समस्या है जिससे कोई भी गुजर सकता है. इससे घबराना की जगह इससे निपटने के प्रयास करने चाहिए. जानते हैं कि आप किस तरह से ओवरथिंकिंग से छुटकारा पा सकते हैं.

Safalata Ka Mantra: ओवरथिंकिंग, जिसे अत्यधिक सोचना भी कहा जाता है, आजकल एक आम समस्या बन गई है. छोटी-छोटी बातों को बार-बार सोचना, हमेशा भविष्य की चिंता करना, गलतियों को लेकर पछतावा करना, नकारात्मक विचारों में घिरे रहना, ये सब ओवरथिंकिंग के लक्षण हैं.

ओवरथिंकिंग की समस्या न सिर्फ मानसिक रूप से परेशान करती है बल्कि सेहत पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. आइए जानते हैं ओवरथिंकिंग से छुटकारा पाने के असरदार तरीकों के बारे में.

ओवरथिंकिंग से पाएं छुटकारा

  • सबसे पहले, यह स्वीकार करें कि आप ओवरथिंकिंग करते हैं क्योंकि जब तक आप यह स्वीकार नहीं करेंगे, आप खुद पर काम नहीं कर पाएंगे. यह स्वीकृति ही बदलाव की शुरुआत है.
  • ओवरथिंकिंग के दौरान आने वाले अपने नकारात्मक विचारों को पहचानने का प्रयास करें. इन नकारात्मक विचारों से भागने की बजाय उन्हें समझने का प्रयास करें और इसके जड़ तक जाने की कोशिश करें.
  • नियमित रूप से ध्यान करने से मन शांत होता है और ओवरथिंकिंग कम होती है. वहीं हर दिन व्यायाम करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों बेहतर होता है और मन में बहुत सारे विचार नहीं आते हैं.
  • पर्याप्त नींद न लेने से मानसिक थकान होती है और ओवरथिंकिंग बढ़ सकती है. इसलिए हर दिन 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद लेने की आदत डालें. स्वस्थ भोजन खाएं, शराब और धूम्रपान से दूर रहें और तनाव कम करें.
  • नकारात्मक लोगों से दूर रहें और सकारात्मक लोगों के साथ समय बिताएं. आपके जीवन में जो भी अच्छा है उसके लिए कृतज्ञता व्यक्त करें. यह नकारात्मक विचारों को कम करने में मदद करता है.
  • अपने नकारात्मक विचारों को कागज पर लिखने से उन्हें समझने में मदद मिल सकती है. भूतकाल या भविष्य के बारे में सोचने के बजाय अपने आज पर ध्यान दें.
  • प्रकृति में समय बिताने से मन शांत होता है और ओवरथिंकिंग कम होती है. कोई एक नया शौक या एक्टिविटी खोजें और अपने खाली समय में वो काम करें.
  • अगर आप हमेशा ओवरथिंकिंग से परेशान रहते हैं तो आपको अकेले रहने से बचना चाहिए. अपने परिवार के साथ बैठकर अपनी समस्याओं के बारे में बात करें. अपने दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताएं. 

ये भी पढ़ें

30 साल बाद किस नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं शनि देव, इन 5 राशियों को रहना होगा संभलकर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vrishabh Weekly Rashifal 12- 18 July 2026: नौकरी में मिलेगा बड़ा सहयोग, बिजनेस में रहें सतर्क, क्या आएगी खुशखबरी?
नौकरी में मिलेगा बड़ा सहयोग, बिजनेस में रहें सतर्क, क्या आएगी खुशखबरी?
Mesh Weekly Rashifal 12-18 July 2026: नौकरी में बढ़ेगा वर्कलोड, बिजनेस में रखें पारदर्शिता, क्या इस सप्ताह मिलेगी बड़ी सफलता?
नौकरी में बढ़ेगा वर्कलोड, बिजनेस में रखें पारदर्शिता, क्या इस सप्ताह मिलेगी बड़ी सफलता?
Aaj Ka Rashifal 13 July 2026: ध्रुव योग और मिथुन में चंद्रमा से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 13 July 2026: आज सुबह 8:43 के बाद खुलेंगे सफलता के रास्ते! इन राशियों पर रहेगी भगवान शिव की विशेष कृपा
Aaj ka Meen Rashifal 13 July 2026: नए फैसलों में रखें सावधानी, व्यापार और नौकरी में धैर्य से मिलेगा लाभ
नए फैसलों में रखें सावधानी, व्यापार और नौकरी में धैर्य से मिलेगा लाभ

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
'आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर', तीसरी शादी से नाराज BJP मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
'आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर', तीसरी शादी से नाराज BJP मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
क्यों शुरू हुई महिलाओं में शेविंग की आदत? वर्ल्ड वॉर से जुड़ा है तगड़ा कनेक्शन
क्यों शुरू हुई महिलाओं में शेविंग की आदत? वर्ल्ड वॉर से जुड़ा है तगड़ा कनेक्शन
Embed widget