एक्सप्लोरर

Aaj ka Tula Rashifal 25 August 2025: तुला राशि खर्चों पर नियंत्रण और ऑफिस राजनीति से सावधान रहें

Libra Horoscope Today, Tula Daily Rashifal 25 August 2025: तुला राशिफल वालों के लिए सोमवार का दिन विशेष होने जा रहा है, क्या इस दिन आपकी आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने जा रही है.

Libra Horoscope 25 August 2025: तुला राशि वालों के लिए आज चन्द्रमा आपके द्वादश भाव (12th House) में गोचर कर रहे हैं. यह स्थान खर्च, विदेश और मानसिक तनाव से जुड़ा होता है. इसलिए आज आपको अनावश्यक खर्चों से बचना चाहिए और आर्थिक प्लानिंग पर ध्यान देना होगा.

बिज़नेस / करियर: बिज़नेस में कामकाज का बोझ बढ़ने से तनाव हो सकता है. धैर्य और संयम बनाए रखें. जल्दबाज़ी में कोई निर्णय न लें. ऑफिस में फालतू की राजनीति या गॉसिप से दूर रहें, वरना आप किसी अनचाहे विवाद में फँस सकते हैं. एम्प्लाइज की दिनचर्या में बदलाव आ सकता है. कार्य के प्रति ईमानदारी रखेंगे तो ही सफलता मिलेगी.

लव / रिलेशनशिप: दाम्पत्य जीवन और रिलेशनशिप में किसी तीसरे व्यक्ति के दखल से तनाव हो सकता है. लव और मैरिड लाइफ में सावधान रहें क्योंकि झूठे आरोप या गलतफहमी की स्थिति बन सकती है. भरोसा और संवाद ही रिश्तों को बचा सकता है.

स्टूडेंट्स / एजुकेशन: विदेश में पढ़ाई के लिए किए गए प्रयास में आंशिक सफलता मिलेगी. धैर्य बनाए रखें, अभी और मेहनत की ज़रूरत है. प्रतियोगी परीक्षाओं में साधारण परिणाम ही मिलेंगे.

परिवार: परिवार के मामले में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है. किसी पर ज़्यादा निर्भर न रहें और अपनी समझदारी से फैसले लें.

हेल्थ टिप्स: आज घुटनों और कुल्हों में दर्द की समस्या आपको परेशान कर सकती है. नियमित व्यायाम और कैल्शियमयुक्त भोजन का सेवन फायदेमंद होगा.

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 6

FAQs
Q1. क्या तुला राशि वालों को आज आर्थिक समस्या होगी?
जी हाँ, खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए पैसों की प्लानिंग करना ज़रूरी होगा.

Q2. क्या रिलेशनशिप में परेशानी आएगी?
हाँ, किसी अन्य व्यक्ति की वजह से गलतफहमी या झूठे ब्लेम की संभावना है. संवाद और धैर्य रखें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का 'तिरंगा मार्च': क्या मोदी सरकार पर बढ़ेगा दबाव? जानिए ग्रहों के संकेत और जमीनी हकीकत
CJP का 'तिरंगा मार्च': क्या मोदी सरकार पर बढ़ेगा दबाव? जानिए ग्रहों के संकेत और जमीनी हकीकत
नई पार्टी तो बना ली, पर क्या साथ देंगे ग्रह? दिव्या मित्तल के सियासी भविष्य पर चौंकाने वाला खुलासा
क्या राजनीति में चमकेगी दिव्या मित्तल की किस्मत? नई पार्टी के ऐलान पर ग्रहों ने दिया बड़ा इशारा
Surya Gochar 2026: 17 अक्टूबर से तुला में नीच होंगे सूर्य, क्या इन 5 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें? जानें नीचभंग का नियम
Surya Gochar 2026: 17 अक्टूबर को नीच होंगे सूर्य, 5 राशियों पर असर
Kal Ka Rashifal 16 October 2026: शुक्रवार को शोभन योग से मेष को कानूनी राहत और तुला की होगी नई होम डील! पढ़ें 12 राशियों का भाग्यफल
Kal Ka Rashifal 16 October 2026: शुक्रवार को शोभन योग से मेष को कानूनी राहत और तुला की होगी नई होम डील! पढ़ें 12 राशियों का भाग्यफल

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget