एक्सप्लोरर

Aaj Ka Kanya Rashifal: कन्या राशि अनावश्यक खर्च से बचें, संबंधों में धैर्य बरतें, जानें 15 अगस्त 2025 राशिफल

Virgo Horoscope Today, Kanya Daily Rashifal 15 August 2025: कन्या राशिफल वालों के लिए शुक्रवार का दिन विशेष होने जा रहा है, क्या इस दिन आपकी आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने जा रही है. पढ़ें कन्या राशिफल.

Virgo Horoscope 15 August 2025: कन्या राशिफल 15 अगस्त, शुक्रवार चन्द्रमा आपके अष्टम भाव में हैं, जिससे कुछ अप्रत्याशित परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. ददियाल पक्ष में किसी से अनबन की संभावना है, इसलिए वाणी में संयम और धैर्य बनाए रखें. व्यवसाय में अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक है, अन्यथा वित्तीय स्थिति पर दबाव आ सकता है. लोभ के कारण किसी गलत या मिलावटी व्यापारिक विचार की ओर न बढ़ें, यह आपके सम्मान और भविष्य दोनों के लिए हानिकारक होगा.

करियर और बिजनेस: बिजनेस को पटरी पर लाने के लिए खर्च सीमित करें और ग्राहकों के साथ पारदर्शिता रखें. ऑफिस में नियमों का पालन करें, वरना आर्थिक दंड या चेतावनी का सामना करना पड़ सकता है. सामाजिक नेटवर्किंग को मजबूत करें, इससे भविष्य में लाभ होगा.

परिवार और सामाजिक जीवन: पड़ोसियों और रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर रखें. छोटी-छोटी बातों में विवाद करने से बचें. दान-पुण्य या निस्वार्थ सेवा के कार्य आपके व्यक्तित्व को और ऊँचा उठाएंगे.

युवा और विद्यार्थी: स्पोर्ट्स पर्सन को दोस्तों का चुनाव सोच-समझकर करना चाहिए, गलत संगति करियर को नुकसान पहुँचा सकती है. प्रतियोगी और सामान्य छात्र आज पढ़ाई पर अधिक ध्यान दें, क्योंकि मन भटकने की संभावना है.

स्वास्थ्य: मानसिक तनाव और थकान महसूस हो सकती है, इसलिए समय पर आराम करें और दिनचर्या में संतुलन बनाए रखें.

शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा

उपाय: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर तुलसी, चंदन और माखन श्रीकृष्ण को अर्पित करें. “ॐ श्रीकृष्णाय शरणं मम” मंत्र का जाप करें और गरीब बच्चों में कॉपी-पेन का दान करें.

FAQs

Q1. क्या आज नया निवेश करना सही रहेगा?
नहीं, आज जोखिम भरे निवेश से बचें.

Q2. क्या आज यात्रा करनी चाहिए?
केवल जरूरी कार्य के लिए ही यात्रा करें, अन्यथा टालना बेहतर है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Meen Rashifal 13 July 2026: नए फैसलों में रखें सावधानी, व्यापार और नौकरी में धैर्य से मिलेगा लाभ
नए फैसलों में रखें सावधानी, व्यापार और नौकरी में धैर्य से मिलेगा लाभ
Aaj ka Kumbh Rashifal 13 July 2026: व्यापार में मिलेगा सम्मान, नौकरी में बढ़ेगी आय, आर्थिक परेशानियां होंगी दूर
व्यापार में मिलेगा सम्मान, नौकरी में बढ़ेगी आय, आर्थिक परेशानियां होंगी दूर
Aaj ka Makar Rashifal 13 July 2026: व्यापार में मिलेगी बड़ी सफलता, नौकरी में बढ़ेगा प्रभाव, परिवार में आएंगी शुभ खबरें
व्यापार में मिलेगी बड़ी सफलता, नौकरी में बढ़ेगा प्रभाव, परिवार में आएंगी शुभ खबरें
Aaj ka Dhanu Rashifal 13 July 2026: व्यापार में मिलेगा बड़ा मुनाफा, नौकरी में आएगा शानदार अवसर, प्रेम जीवन होगा मजबूत
व्यापार में मिलेगा बड़ा मुनाफा, नौकरी में आएगा शानदार अवसर, प्रेम जीवन होगा मजबूत

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget