एक्सप्लोरर

Horoscope Today: तुला राशि वाले सेहत को लेकर रहेंगे परेशान, पढ़ें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

Horoscope Today 27 August 2024: राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित होता है. आज मंगलवार 27 अगस्त 2024 का दिन मेष-मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा. जानिए आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal).

Horoscope Today 27 August 2024: पंचांग (Aaj Ka Pnachang) के अनुसार आज मंगलवार, 27 अगस्त 2024 के दिन भाद्रपद माह (Bhado 2024) नवमी तिथि रहेगी. आज रोहिणी और मृगशीर्ष नक्षत्र रहेगा. साथ ही हर्षण और वज्र योग भी रहेगा. राहुकाल (Rahu Kaal) दोपहर 03  बजकर 10  मिनट से शाम 04 बजकर 46  मिनट तक है. चंद्रमा का संचार वृषभ राशि पर होगा.

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, आज मिथुन वालों के यात्रा के योग बनेंगे. तुला वाले सेहत को लेकर रहेंगे परेशान. वहीं वृश्चिक राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा. ज्योतिषी (Astrologer) से आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों (Rashifal) के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 27 August 2024)-

मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है. व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ होगा ,परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होगे और किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. विरोधी वर्ग से सावधान रहें. अपनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा. कोई बड़ा कार्य आज आपका पूर्ण हो सकता है.

वृषभ राशि (Taurus Horoscpe Today)
आज का दिन आपका अच्छा रहेगा. आप किसी नए कार्य के शुभारंभ कर सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे. मित्र-संबंधियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा और परिवार के साथ बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं. आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभ के नए रास्ते खुलेगी.

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
आज के दिन आप लंबी यात्रा आदि पर जा सकते है. वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें. व्यापार-व्यवसाय में आप आज कोई नया काम शुरू न करें,नहीं तो बड़ी हानि उठानी पड़ सकती है. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
आज का दिन आपका सोच-विचार कर काम करने का है. कोई बड़ा डिसीजन व्यापार-व्यवसाय में न लें. नए साझेदारी में सावधानी बरतें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें. पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी. आप आज वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें.

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. व्यापार-व्यवसाय में अपने सहयोगियों से सावधान रहें, नहीं तो आपका काम बिगड़ सकता है. कोई नया लेन-देन आज न करें और वाहन आदि के चलाते समय सावधानी बरतें.

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
आज का दिन आपका सामान्य रहेगा. आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर लंबी यात्रा पर जा सकते हैं. वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें. व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश न करें. आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे. परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा. मन अशांत रहेगा. वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें.

तुला राशि (Libra Horoscope Today)
आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं. किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा. किसी कार्य विशेष के लिए आज आपको अपने विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है. व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा. कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. बहुत दिन से जिस कार्य का सोच रहे हैं. किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आपका कार्य पूर्ण होगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा. कोई नई कार्ययोजना बनेगी. परिवार में अपनों का सहयोग साथ प्राप्त होगा और पत्नी से मतभेद दूर होंगे.

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ेगी. कोई नया कार्य अगर शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है. परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा. आप अपने मान-सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे. वाहन आदि के चलाने में सतर्कता रखें, दुर्घटना हो सकती है.

मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
आज आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं. साथ ही स्वास्थ्य में आज आपको लाभ महसूस होगा. व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा. आपको कोई बड़ा काम कार्य क्षेत्र में आज मिल सकता है. नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती है. परिवार में माहौल शानदार रहेगा. आप परिवार के लोगों के साथ बाहर कहीं जा सकते हैं.

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today) 
आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा. सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे. वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें. साथ ही स्वास्थ्य मौसम के कारण बिगड़ सकता है, लेकिन व्यापार-व्यवसाय में आप को बड़ी सफलता आज मिल सकती है. आपका रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है. कोई बड़ी साझेदारी कार्यक्षेत्र हो सकती है. परिवार में मांगलिक कार्य होंगे और मान-सम्मान बढ़ेगा.

मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
आज आप जिस कार्य के विषय में प्रयासरत हैं, आपका वह कार्य आज बिगड़ सकता है. विरोधी वर्ग आपके कार्यक्षेत्र में आपको परेशानी पहुंचा सकते हैं. साथी आपके सहयोगी लोगों से बाद में बात हो सकता है. व्यापार में गिरावट महसूस होगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. परिवार में मतभेद संपत्ति को लेकर हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Horoscope Today: जन्माष्टमी पर किन राशियों पर कृपा बरसाएंगे कान्हा, पढ़ें आज का राशिफल

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगा मीन राशि का दांपत्य व व्यापार, जानें करियर व लव राशिफल!
Meen Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगा मीन राशि का दांपत्य व व्यापार, जानें करियर व लव राशिफल!
Kumbh Rashifal Today 15 August 2026: अष्टम चंद्र से अचानक लाभ, दूर होंगे सारे कष्ट!, जानें करियर व लव राशिफल!
Kumbh Rashifal Today 15 August 2026: अष्टम चंद्र से अचानक लाभ, दूर होंगे सारे कष्ट!, जानें करियर व लव राशिफल!
Makar Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें करियर व लव राशिफल!
Makar Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें करियर व लव राशिफल!
Dhanu Rashifal Today 15 August 2026: करियर में बड़ा उछाल, तीज पर मिलेगा शिव वरदान!, जानें धनु राशिफल
Dhanu Rashifal Today 15 August 2026: करियर में बड़ा उछाल, तीज पर मिलेगा शिव वरदान!, जानें धनु राशिफल

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget