एक्सप्लोरर

Rashifal Today: आज बन रहे हैं शुभ योग, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें अपना भाग्य

Aaj Ka Rashifal: आज गुरुवार के दिन विशेष योग बन रहे हैं जिसके चलते कुछ राशि वालों को इसका लाभ हो सकता है.

आज का मेष राशिफल - आज के दिन आध्यात्मिक विचारों से युक्त रहेंगे और भगवत् भजन में समय व्यतीत होगा। जो लोग आईटी और मीडिया से संबंधित जॉब करते है उनका प्रमोशन व उनके मन-चाहे स्थान में स्थानातरण हो सकता है। डिज़ाइनिंग से संबंधित कारोबार करने वालों को सफलता मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग इधर-उधर कि बातों में समय बिताने से अपना कीमती समय बर्बाद कर सकते हैं। जो महिलाएं काफी दिनों से ब्यूटी ट्रीटमेंट लेने की सोच रही है उनके लिए दिन उपयुक्त है। सेहत की बात करें तो आपको मानसिक तनाव व आलस्य से बच कर रहना होगा। पूरे परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

आज का वृष राशिफल - आज कड़ी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने में संदेह रहेगा।वहीं दूसरी ओर शत्रु आज सक्रिय रहेंगे, जो आपके कार्य में बाधा उत्पन्न कर सकते है।ऑफिस में सभी लोगों के साथ ताल-मेल बना कर चलना होगा। व्यापारी वर्ग महत्वपूर्ण निर्णय लेने में कुछ चूक कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने नोट्स को संभाल कर रखने चाहिए चोरी व खोने की आशंका है। हेल्थ की बात करें तो जिन लोगों को सर्दी जुखाम की समस्या अधिक दिनों से है तो आज डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें अन्यथा आपकी लापरवाही महंगी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में कुछ असन्तुष्टि महसूस होगी साथ ही सम्बन्धों को लेकर थोड़े सजग रहने की आवश्यकता है।

आज का मिथुन राशिफल - आज अपने स्वभाव में कुछ परिवर्तन करने होंगे जिससे लोगों के बीच आपकी छवि मजबूत हो साथ ही अपने पसंदीदा कार्य भी कर सकते है। राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ रहने वाला है वहीं दूसरी ओर चिकित्सा के पेशे से जुड़े लोगों के लिये विशेष रूप से दिन उपलब्धियों वाला रहेगा,धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। जो लोग व्यापार करते है उनको अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए विचार करना चाहिए। स्वास्थ्य की दृष्टि से बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए हो सके तो घर के खाने का लुफ्त उठाएं। यदि घरेलू तनाव उत्पन्न होता है तो उसमें सकारात्मक भूमिका निभाते हुए माहौल को प्रफुल्लित करना है।

आज का कर्क राशिफल - आज मन में बहुत सारे विचार एक साथ आएँगे। प्रशंसा और चापलूस में अन्तर करने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में कार्य भार अधिक रहेगा, साथ ही लोग आप पर काफी हद तक निर्भर रहेंगे। ऑफिशियल टूर पर जाने का मौका मिल सकता है। जो लोग खाद्य पदार्थों का व्यापार करते हैं उनको मुनाफे के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा। मेहनत के अनुपात में लाभ प्राप्त न होने से मन खिन्न रहेगा। हेल्थ में शुगर के रोगियों को ध्यान देने की आवश्यकता है, वहीं दूसरी ओर आँखों में भी दिक्कत हो सकती है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। परिवार में काफी अच्छा माहौल रहेगा। पुराने कर्ज खत्म होना शुरू हो जाएंगे।

आज का सिंह राशिफल - आज के दिन आपके द्वारा लिये गये निर्णय भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे। आर्थिक मामलों में बढ़ोत्तरी होती दिखाई दे रही है। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों के लिए कठोर मेहनत का बेहतर परिणाम हासिल होगा। जो लोग संगीत से जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन उत्तम है। व्यापार में आय बढ़ने की सम्भावना है। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी, छात्र पढ़ाई से संतुष्ट रहेंगे। सेहत में अस्थमा के रोगियों को विशेष ध्यान रखना चाहिए। टैक्स सम्बन्धी मामले आज सुलझ सकते हैं। यदि आप अपेक्षा रखेंगे तो किसी कारणवश वक्त पर लोग आपकी सहायता न कर पाएं, इसलिए गिले-शिकवे न करना ही बेहतर होगा। मित्रों के साथ समय बितायेंगे।

आज का कन्या राशिफल - आज के दिन मन में सकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। आज से आप नयी जीवनशैली की शुरूआत करेंगे जिसमें आपके प्रयास फलीभूत होंगे। सफलता के लिये काफी जोश और धैर्य की आवश्यकता है। प्राइवेट नौकरी में प्रयासरत लोगों को काफी मेहनत करनी पड़ेगी। बिजनेस की बात करें तो चल रही समस्याओं का समाधान कर पायेंगे, साथ ही आपकी बातों और नीतियों में काफी प्रोत्साहन मिलने वाला है। स्वास्थ्य की दृष्टि से अनिद्रा और थकान स्वास्थ्य में गिरावट करने वाली है। परिवार में कुछ खटपट होगी लेकिन आप समझदारी से सब सम्भाल लेंगे। ननिहाल जाने का अवसर मिलें तो अवश्य जाना चाहिए, आपसी रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा।

आज का तुला राशिफल - आज के दिन मन में अनावश्यक विचार आ सकते हैं, जिनको लेकर अत्यधिक सोचने की जरूरत नहीं है। पूजा-पाठ में मन लगाना अत्यंत आवश्यक है। निजी फ़ैसलों में दूसरों को हस्तक्षेप न करने दें। ऑफिस की बात करें तो बॉस के साथ बहस होने की आशंका है। कार्य में सहयोगियों से अच्छी मदद मिलेगी। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों का कार्यभार ज्यादा रहेगा। सोने चांदी का कारोबार करने वालों को नुकसान हो सकता है। हेल्थ में नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक करना आपके लिए सर्वोत्तम रहेगा। पिता के अनुशासित व्यवहार से आप कुछ परेशान हो सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्ध मजबूत रहेंगे। परिवार में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

आज का वृश्चिक राशिफल - आज के दिन हो सकता है स्वभाव में क्रोध की अधिकता रहें वहीं दूसरी ओर मन में विचलन की स्थितियां भी आपको परेशान कर सकती है। पैसों से जुड़े मामले को उलझने से बचना होगा, आज उधार के लेन-देन से बचें। ऑफिस में अपमान-जनक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। कहीं बातों के चलते लोग आपका मज़ाक बना सकते हैं। पार्टनरशिप में व्यापार कर रहें लोग अपने सम्बन्धों को प्रभावित न होने दें। हेल्थ में मिर्च मासाले से युक्त भोजन न ही करें तो बेहतर होगा। परिजन नाराज हो सकते हैं। परिवार में क्लेश उत्पन्न न हो इसका ध्यान रखें। शेयर में पैसा लगाने से बचना चाहिए।

आज का धनु राशिफल - आज के दिन धैर्य न खोएं और मजबूती से अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ते रहें। मन की उदासी दूर होगी, चित्त में प्रसन्नता रहेगी। कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों को विशिष्ट पहचान बनेगी और कार्यों में यश भी मिलेगा। कारोबार की बात करें तो गुणवत्ता में वृद्धि होगी, ग्राहकों के अनुसार सामानों को अपग्रेट करते रहना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। सेहत में दिन सामान्य रहेगा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ दिखाई दे रहें हैं। परिवार के मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका निभाने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ काफी अच्छा वक्त गुजारेंगे, जिससे संबंधों में प्रगाढ़ता आएंगी।

आज का मकर राशिफल - आज के दिन स्वतंत्र विचारों को महत्व देंगे कोई मनोवांछित इच्छा पूरी हो सकती है। ऑफिस में बॉस आपके कार्य की प्रसन्नता करेंगें साथ ही आपको प्रोमोशन लेटर भी दे सकते हैं, जिससे आपके अधीनस्थ व कर्मचारियों के लिये आप प्रेरणा के स्रोत बनेंगे। व्यापार में कुछ निवेश करने के योग बन रहे हैं, वहीं दूसरी ओर व्यापार से संबंधित किसी पुरानी समस्या का समाधान ढूँढने में भी कामयाब होंगे। स्वस्थ्य की दृष्टि से आपकी अधिक उदासी आपकी बीमारी का कारण बन सकती है इसलिए खुश रहें, कॉमेडी मूवी का सहारा ले सकते हैं। पारिवारिक वातावरण को प्रफुल्लित रखें सभी के साथ हंसी मज़ाक करें। पिता के साथ सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे।

आज का कुंभ राशिफल - आज के दिन मन में काल्पनिक विचारों का प्रभाव रहेगा। अपनी समझदारी का परिचय देते हुए भ्रम की स्थिति से निकलना होगा। ऑफिस में मानसिक श्रम आज ज्यादा करना पड़ेगा आप अपने सहयोगियों से मदद ले सकते हैं, वे आपकी बातों को काफी गंभीरता से लेंगे। जो व्यापारी नया व्यापार शुरू कर रहे हैं तो उसको लेकर पूरी तैयारी पहले ही कर लें अन्यथा आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हेल्थ की बात करें तो बी.पी पेसेन्ट को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है उनको हाई बी.पी की समस्या हो सकती है। मनोरंजन के कार्यों में धन खर्च होगा, इसलिए परिवार व बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

आज का मीन राशिफल - आज के दिन नये कार्यों का शुभारम्भ करना उचित नहीं रहेगा, होली के बाद प्लान करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में थोड़ी अजीब परिस्थितियाँ रहेंगी त्रुटि मुक्त कार्य करने पर भी उसमे गलतियां निकल आएंगी साथ ही अपनी फाईल व कीमती पेपर को सम्भालकर रखें। व्यापार की बात करें तो जिन लोगों का बुक से संबंधित व्यापार है उनको मुनाफा होने की संभावनाएं है लेकिन एक बात का अवश्य ध्यान रखें कि आज उधार में धन देने से बचना होगा। सेहत की बात करें तो अत्यधिक जंकफूड का सेवन आपके स्वास्थ्य में गिरावट ला सकता है। परिवार में किसी से वार्तालाप करते समय शब्दों को तोलकर कर बोलना आज हितकर होगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना नदी में दबी मिली 5 फीट ऊंची भगवान विष्णु की प्राचीन मूर्ति, 12वीं सदी से जुड़ा इतिहास आया सामने!
तेलंगाना नदी में दबी मिली 5 फीट ऊंची भगवान विष्णु की प्राचीन मूर्ति, 12वीं सदी से जुड़ा इतिहास आया सामने!
महाकालेश्वर मंदिर यात्रा: भस्म आरती से लेकर दर्शन तक, उज्जैन में 2-3 दिन में कैसे करें प्लान?
महाकालेश्वर मंदिर यात्रा: भस्म आरती से लेकर दर्शन तक, उज्जैन में 2-3 दिन में कैसे करें प्लान?
Aaj Ka Rashifal: शनिवार और पुष्य नक्षत्र का दुर्लभ संयोग आज, मेष से मीन तक जानें किसका होगा भाग्योदय और किसे बरतनी होगी सावधानी?
Aaj Ka Rashifal: शनिवार और पुष्य नक्षत्र का दुर्लभ संयोग आज, मेष से मीन तक जानें किसका होगा भाग्योदय और किसे बरतनी होगी सावधानी?
Aaj Ka Meen Rashial 28 March 2026: मीन राशि अचानक धन लाभ, करियर में बड़ी छलांग और बिजनेस में सुनहरा अवसर
Aaj Ka Meen Rashial 28 March 2026: मीन राशि अचानक धन लाभ, करियर में बड़ी छलांग और बिजनेस में सुनहरा अवसर

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: अमेरिका-ईरान जंग में यमन की एंट्री, ट्रंप के खिलाफ खोला मोर्चा, इजरायल पर दागी मिसाइलें
LIVE: अमेरिका-ईरान जंग में यमन की एंट्री, ट्रंप के खिलाफ खोला मोर्चा, इजरायल पर दागी मिसाइलें
देश में शादी से पहले लड़कों का डोप और मेडिकल टेस्ट होगा जरूरी! जानें- क्यों शुरु हुई ये चर्चा?
देश में शादी से पहले लड़कों का डोप और मेडिकल टेस्ट होगा जरूरी! जानें- क्यों शुरु हुई ये चर्चा?
Entertainment News Live: 'धुरंधर 2' ने 9 दिनों में वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, सनी देओल के 'रामायण' की शूटिंग का शेड्यूल आया सामने
'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, थलापति विजय की 'जन नायगन' की रिलीज पर बड़ा अपडेट
IPL 2026 Schedule: कब किसके साथ खेलेगी चेन्नई सुपर किंग्स? देख लीजिए CSK का फुल शेड्यूल
कब किसके साथ खेलेगी चेन्नई सुपर किंग्स? देख लीजिए CSK का फुल शेड्यूल
'सेना भेजने की नहीं पड़ेगी जरूरत...', अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख!
अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? क्या ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख, रुबियो ने दिया जवाब
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
Petrol pump viral jugaad: बोतल में नहीं मिल रहा था पेट्रोल तो Passion की टंकी लेकर पहुंच गया युवक, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
बोतल में नहीं मिल रहा था पेट्रोल तो Passion की टंकी लेकर पहुंच गया युवक, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
Dubai Princess Sheikha Mahra: अपनी शर्तों पर जिंदगी जी रही दुबई की यह राजकुमारी, तलाक के बाद ऐसे कायम की मिसाल
अपनी शर्तों पर जिंदगी जी रही दुबई की यह राजकुमारी, तलाक के बाद ऐसे कायम की मिसाल
Embed widget