एक्सप्लोरर

Horoscope Today: मेष, कर्क, तुला, कुंभ राशि वालों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 4 December 2023, Aaj Ka Rashifal: राशिफल की दृष्टि से 4 दिसंबर 2023 का दिन है खास, ग्रहों की चाल के मुताबिक, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल (Rashifal).

Horoscope Today 4 December 2023: ज्योतिष के अनुसार 4 दिसंबर 2023, सोमवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. आज के दिन वृश्चिक राशि वाले अपनी आय को बढ़ाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उनमें भी आपको सफलता अवश्य मिलेगी. सभी राशि वालों के लिए सोमवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के व्यापार कर रहे जातकों के लिए आज दिन उतार-चढाव भरा रहेगा. आपको पार्टनरशिप में कोई काम करना नुकसान देगा, लेकिन आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि से खो गई थी, तो वह  आपको प्राप्त हो सकती है.  आप अपने बिजनेस में कुछ नये उपकरणो को शामिल कर सकते हैं, जिसके लिए आप यदि किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से धन उधार लेंगे, तो वह भी  आपको आसानी से मिल जाएगा. संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए  दिन खर्चा भरा रहने वाला है. आपके खर्च अधिक रहने के कारण परेशान रहेंगे. जीवन साथी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, लेकिन आप उसे अपनी जेब का ख्याल रखकर ही पूरी करें. आपको कोई बात अंदर ही अंदर परेशान करेगी, लेकिन फिर भी आप किसी से कुछ नहीं कहेंगे. व्यापार कर रहे लोगों को किसी बड़े जोखिम को उनको उठाने से बचना होगा.  आपके मन से परेशान रहने के कारण काम में कोई गलती हो सकती हैं.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है. माता जी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है और परिवार में किसी बात को लेकर कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी से किसी पुराने वाद विवाद को लेकर परेशान रहेगे, जिससे दोनों के बीच दूरियां आ सकती हैं. आपको  अपने भाई व बहनों से बातचीत करके ही कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा. आपका कोई नए वाहन खरीदने का सपना लटक सकता है.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ खास रहने वाला है.  आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है. परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी  दूर होगी.  यदि आप किसी को कोई सलाह देंगे, तो वह उसे पर अमल अवश्य करेंगे. कार्य क्षेत्र में आप अधिकारियो की आंखों का तारा बनेंगे, क्योंकि आप उन्हें किसी काम को समय से पहले करके देंगे. आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला सुलझ सकता है.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन चिंता ग्रस्त रहने वाला है. व्यवसाय में आपको अकस्मात लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आपके स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट होने के कारण  आपके परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे. आप कार्य क्षेत्र में कुछ पुरानी योजनाओं को लेकर  कोई प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें आपको समय भी अधिक लगेगा. आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है.  आपको व्यवसाय संबंधित कोई आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है. माता-पिता को  आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, इसलिए कोई ऐसा काम ना करें. आपकी सोच समझ से सारे काम पूरे होंगे.  आप किसी को धन उधार देने के लिए यदि सोच विचार कर रहे थे, तो उसे स्थगित कर दे, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है. आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम  पूरा हो सकता है.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन आर्थिक दृष्टिकोण से कमजोर रहने वाला है. आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूरा न होने से मन थोड़ा परेशान रहेगा. आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं.  आप शीध्रगामी  वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरते,  नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है. आपकी कोई पुरानी गलती पुराने लिए गए आज आपको पछतावा होगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन भाग दौड़ भरा रहने वाला है.  आपको शेयर मार्केट में निवेश करने से अच्छा लाभ मिलेगा, लेकिन आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है. विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनो  से बातचीत करनी होगी.  आप अपने कुछ बेवजह के कामों को लेकर भाग दौड़ मे लगे रहेंगे. संतान को यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसमें ढील दे सकती है.

धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है. परिवार में यदि किसी संपत्ति संबंधित विवाद को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह पिताजी के मदद से दूर होगी.  कार्य क्षेत्र में आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता है. आप जीवनसाथी के लिए किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं. आपकी तरक्की के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी. विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलता है दिख रहा है.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है. आपका किसी नये वाहन, मकान, दुकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा. परिवार के सदस्यों में किसी छोटी बात को लेकर वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसे आप वरिष्ठ सदस्यों की मदद से सुलझाने में कामयाब रहेंगे. आपको  स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं से राहत मिलेगी. पारिवारिक बिजनेस में आपको  कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है. आप को कार्य क्षेत्र में कोई नया पद मिल सकता है, जिसे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और संतान  के किसी परीक्षा के परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा. आप किसी छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं. प्रेम जीवन जी रहे लोग  साथी को लॉन्ग ड्राइव पर  लेकर जाने की योजना बना सकते हैं.  आप कुछ विशेष कर दिखाने की कोशिश में लगे रहेंगे.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ समस्याओं भरा रहने वाला है.  आपकी सोचे समझे कुछ काम लटक सकते हैं, जिससे आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा. यदि आपने किसी नये काम की शुरुआत करने के लिए विचार बनाया था, तो उसे भी कुछ समय के लिए स्थापित कर दे. परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको  कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है. आप  इधर-उधर के कामों को लेकर भी थोड़ा परेशान रहेंगे. जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कोई वाद विवाद हो सकता है.

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो घर लाएं ये खास चीज, होने लगेगी धन की बरसात

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Kark Rashifal 5 August 2026: धन लाभ के योग, बिजनेस विस्तार की योजनाएं होंगी सफल
धन लाभ के योग, बिजनेस विस्तार की योजनाएं होंगी सफल
Aaj Ka Mithun Rashifal 5 August 2026: मेहनत और समझदारी से कारोबार में खुलेंगे सफलता के रास्ते
मेहनत और समझदारी से कारोबार में खुलेंगे सफलता के रास्ते
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 5 August 2026: कारोबार में रहें सतर्क, गुस्से पर काबू रखना होगा जरूरी
कारोबार में रहें सतर्क, गुस्से पर काबू रखना होगा जरूरी
Aaj Ka Mesh Rashifal 5 August 2026: नौकरी की खुशखबरी मिलेगी, निवेश से भविष्य होगा मजबूत
नौकरी की खुशखबरी मिलेगी, निवेश से भविष्य होगा मजबूत

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget