एक्सप्लोरर

Horoscope Today: वृष, कर्क, तुला, मीन राशि वालों को मानसिक तनाव हो सकता है, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 26 October 2023, Aaj Ka Rashifal: राशिफल की दृष्टि से 26 अक्टूबर 2023, गुरुवार का दिन कैसा रहेगा, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल (Rashifal).

Horoscope Today 26 October 2023: ज्योतिष के अनुसार 26 अक्टूबर 2023, गुरुवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. आज कन्या राशि वाले अपनी सोच को सकारात्मकता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है, राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए रहेगा. परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा रही थी, तो वह  दूर होगी. आपको घूमने फिरने के दौरान  कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है. आपको  काम के साथ-साथ कुछ समय परिवार के सदस्यों की समस्याओं को सुनने के लिए भी निकलना होगा. यदि आप  किसी को कोई सलाह देंगे, तो वह उसे पर अमल अवश्य करेंगे.

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातको को  आज घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और आप घर व बाहर किसी भी प्रकार के वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो समस्या आ सकती है. यदि आपको किसी बात को लेकर मानसिक तनाव चल रहा था, तो वह भी  दूर होगा. आप अपनी सेहत में चल रहे समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे और अपने अधूरे पड़े कामों को पूरा करने की पूरी कोशिश में  दिन का काफी समय लगायेगे.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जो जातक सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत हैं. उनके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है. जीवनसाथी की सलाह  आपके बिजनेस के लिए उपयोगी सिद्ध होगी और पारिवारिक बिजनेस में यदि आप किसी बात को लेकर आप परेशान चल रहे थे, तो उसके लिए  आप अपने भाइयों से बातचीत अवश्य करें. आपके पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, लेकिन यदि आपने उसमें ढील दी, तो बाद में कोई बड़ी बीमारी बन सकती है.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है. यदि आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी व बेचने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा आज पूरी होगी. प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए  दिन आनंदमय रहेगा. व्यापार कर रहे लोगों को  किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है. सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों की छवि  और निखरेगी और उन्हें उनके कामों से जानना जाएगा.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातक को को आज शीघ्रगामी  वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी और  आप किसी बात को लेकर बहकावे में ना आए और यदि आपने यदि सदस्यों से जिद व अहंकार दिखाये, तो इसे  आपको समस्या हो सकती है. आपके अपने आसपास रह रहे  कुछ शत्रुओं को पहचानना होगा, नहीं तो वह आपका कोई नुकसान कर सकते हैं. विद्यार्थी यदि किसी नए कोर्स में दाखिला लेने की कोशिश कर रहे थे, तो  वह उन्हें आसानी से मिल जाएगा.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है.  आप के चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी, लेकिन आपको महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपके बनते कामों में रोडा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं. लेनदेन से संबंधित मामलों में  आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है. आपका किसी नए घर, मकान, दुकान आदि को खरीदने का सपना भी पूरा होगा.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है. विवाह योग्य जातकों के लिए उतम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं और आपके घर  किसी अतिथि का आगमन हो सकता है. अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे. यदि आपका कोई मामला लंबे समय से लंबित पड़ा था, तो वह भी  पूरा हो सकता है. परिवार में  किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम को लेकर बातचीत होगी, जिससे माहौल भी खुशनुमा रहेगा. संतान के संगति की ओर आप विशेष ध्यान दें.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातक यदि लंबे समय से किसी समस्या को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी  दूर होगी. आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कोई अहम फैसला ना ले और ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से  आप किसी मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं. आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा. बिजनेस कर रहे लोगों को  अपने सहयोगियों से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपके बनते कामों में रोडा  अटका सकते हैं.

धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ कठिनाइयां भरा रहेगा.  आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने के कारण अक्समात  यात्रा पर जाना पड़ सकता है. आपको  कार्य क्षेत्र में अपनी आंख व कान खुले रखकर कार्य करना होगा, नहीं तो कोई नुकसान हो सकता है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें  किसी संस्था से कोई अच्छा ऑफर आ सकता है. आप अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान लगाए, तभी वह परीक्षा में जीत हासिल कर सकेंगे.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए दिन खर्च भरा रहने वाला है. आपके बढ़ते खर्च आपका सिर दर्द बनेंगे. परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए  आपको किसी मित्र से मदद लेनी पड़ सकती है. आप किसी को बिना मांगे कोई सलाह ना दे, नहीं तो उसमें आपको खरी खोटी सुनने को मिल सकती है. संतान से किसी किए हुए वादे को  आपको पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन ऊर्जावान रहने वाला है. आपको संतान को लेकर किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं, जिसमें आप अपनी कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य रखें. यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो  आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा. आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण  प्रत्येक कार्य को करने में तत्पर रहेंगे. आपके कुछ विरोधी आपके कामों में रोड अटकाने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको सावधान रहना होगा.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन स्वास्थ्य के लिहाज  से थोड़ा कमजोर रहने वाला है और अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव सकते हैं. आपके पिताजी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा. आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करने में  कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और उन्हें पूरा करके ही चैन लेंगे.  आप माता-पिता की सेवा करने के लिए भी दिन में कुछ समय निकालेंगे और जीवनसाथी का सहयोग से कुछ भविष्य के लिए योजना बना सकते हैं.

Chandra Grahan 2023: 28 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखेगा, गर्भवती महिलाएं भूल से भी न करें ये काम

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: घर के ईशान कोण में रख दें यह एक पवित्र पौधा, वास्तु दोष जड़ से होगा खत्म
Sawan 2026: घर के ईशान कोण में रख दें यह एक पवित्र पौधा, वास्तु दोष जड़ से होगा खत्म
रातों-रात बदलेगी किस्मत! सावन ग्रहण काल में अपने डेट ऑफ बर्थ के हिसाब से घर लाएं ये चीज
रातों-रात बदलेगी किस्मत! सावन ग्रहण काल में अपने डेट ऑफ बर्थ के हिसाब से घर लाएं ये चीज
सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय किस दिशा का रखें ध्यान?
सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय किस दिशा का रखें ध्यान?
क्या सावन सूर्य ग्रहण पर चमकेगा आपका लकी नंबर? जानें नामाक्षरों पर प्रभाव
क्या सावन सूर्य ग्रहण पर चमकेगा आपका लकी नंबर? जानें नामाक्षरों पर प्रभाव

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget