एक्सप्लोरर

Horoscope Today: मेष, कर्क, सिंह राशि वाले भविष्य की योजना बनाएंगे, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 17 October 2023, Aaj Ka Rashifal: राशिफल की दृष्टि से 17 अक्टूबर 2023, मंगलवारका दिन कैसा रहेगा, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल (Rashifal).

Horoscope Today 17 October 2023: ज्योतिष के अनुसार 17 अक्टूबर 2023, मंगलवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. आज वृषभ राशि वाले कारोबार में कोई जूनियर किसी काम में रोडा अटका सकता है, जिससे समस्या होगी. किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें.राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन अनुकूल रहने वाला है. आपको नौकरी के साथ-साथ यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने का मौका मिले, तो अवश्य करें. यदि आप किसी काम को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह  पूरा हो सकता है. धर्म कर्म के कार्य में आप बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी. विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए  अपने माता-पिता से बातचीत करनी होगी. किसी को धन उधार देने से बचे.

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन लाभदायक रहने वाला है. जीवनसाथी के साथ आप किसी लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं और लेकिन उसमें आप माता-पिता से पूछ कर जाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. प्रेम व स्नेह कि भाव  आपके मन में बना रहेगा. कारोबार में  आपका कोई जूनियर आपके किसी काम में रोड अटका सकता है, जिससे आपको समस्या होगी. आप  किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें, नहीं तो इससे आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा. यदि आपका दिन कहीं फंसा हुआ था, तो वह भी  आपको वापस मिल सकता है. यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आप उसमें अपने कीमती सामानों के सुरक्षा आवश्यक करें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है और आप  कुछ ठगी लोगों से सावधानी बरते. आपको अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलता देख रहा है, लेकिन आपकी किसी पुरानी गलती से  पर्दा उठ सकता है.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन लाभदायक रहने वाला है.  आप अपने बच्चों के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जिसे देखकर उनकी खुशी दोगुनी हो जाएगी और आपको  बिजनेस में चुटपुट लाभ के अवसरों को हाथ से जाने नहीं देना है, नहीं तो इसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर भी पड सकता है. आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जहां बहुत ही तोल मोलकर बोले, नहीं तो समस्या आ सकती है. विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई लिखाई से संबंधित समस्याओं को लेकर  अपने गुरुजनों के पास जाना होगा.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों को  लेनदेन के मामले में सावधान रहना होगा और भविष्य की किसी योजना को लेकर  आप अच्छा खासा धन लगा सकते हैं. आप अपने घर को रिनोवेट कराने पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे. कार्य क्षेत्र में अधिकारियों को  आपको पूरा साथ मिलेगा. रूपये पैसे के लिए  आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है. घूमने फिरने के दौरान आपको  कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए दिन कुछ उलझनो भरा रहने वाला है. उलझनो के कारण आपको समझ में नहीं आएगा कि किस काम को करूं और किसे ना करूं, लेकिन सहकारियों का  आपको पूरा साथ मिलेगा. आपको किसी सरकारी काम में समझौता करने से बचना होगा, नहीं तो समस्या आ सकती है. यदि आपने  परिवार के किसी सदस्य को कोई जिम्मेदारी दी थी, तो वह आज उसे पूरी करेंगे. भाई व बहनों से चल रही  अनबन बातचीत के जरिए दूर होगी.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन किसी कानूनी मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा. अपने बिजनेस के किसी योजना की  आप शुरुआत कर सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए अच्छा लाभ अवश्य लेकर आएगी. विद्यार्थियों को  पढ़ाई के साथ-साथ किसी अन्य कोर्स के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है, लेकिन आप अपनी पढ़ाई पर ही पूरा फोकस बनाए रखें, नहीं तो बाद में समस्या आ सकती है और आपके कुछ विरोधी  आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है. यदि आपने किसी से धन उधार लेने का सोचा है, तो वह भी  आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आप अपनी बिजनेस में तरक्की पाने के लिए उसमें कुछ नये उपकरणों को शामिल करें, तभी आप अच्छा लाभ कमा पाएंगे. कार्य क्षेत्र में  आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है.

धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन खर्चो भरा रहने वाला है.  आपके बढ़ते खर्च आपका सिर दर्द बनेंगे. बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज दिन उतार-चढ़ाव लेकर आएगा.  आपका कोई सोचा व समझा काम होते-होते अटक सकता है. नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोगों को  कोई अच्छा ऑफर आ सकता है,  लेकिन उन्हें अभी कुछ समय पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा. आप अपनी आय और व्यय के लिए बजट बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन तनावग्रस्त रहने वाला है.  आपको कुछ बेवजह की चिंता सता सकती है और आपकी  किसी प्रियजन से लंबे समय बाद मुलाकात होगी. आपके घर किसी मित्र का आगमन हो सकता है, लेकिन आप अपनी चिंता के कारण  संतान से किसी किए हुए वादे को छोड सकते हैं, जिससे कि वह आपसे नाराज हो सकती है. यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे थे, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन लाभदायक रहने वाला है. आपको राजनीति में किए गए कार्यों से अच्छा लाभ मिलेगा. कोई कोर्ट कचहरी से संबंधित मामला  आपके लिए सिर दर्द बन सकता है और वरिष्ठ सदस्यों का  आपको पूरा सहयोग मिलेगा. प्रेम जीवन जी रहे लोग  साथी के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं, जिसमें वह अच्छा खासा धन खर्च करेंगे. वरिष्ठ सदस्यों से यदि आप किसी बात को लेकर जिद करेंगे, तो वह उसे पूरी अवश्य करेंगे.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशनुमा रहने वाला है. आपको अपने साथी की ओर से कोई उपहार भेट स्वरूप प्राप्त हो सकता है, जिसे देखकर आप बहुत प्रसन्न होंगे. परिवार में  कोई सदस्य आपके लिए सरप्राइज पार्टी का आयोजन भी कर सकता है और आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी  आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे. आप  परिवार में सदस्यों के साथ बैठकर कुछ कर कुछ समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं.

Weekly Horoscope: बिजनेस और ट्रैवलिंग के लिए कैसा है ये हफ्ता, ज्योतिष विशेषज्ञ से जानें अपना साप्ताहिक राशिफल

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Makar Rashifal 6 August 2026: आज धैर्य ही बनेगा मुश्किल समय से निकलने की ताकत
आज धैर्य ही बनेगा मुश्किल समय से निकलने की ताकत
Aaj Ka Dhanu Rashifal 6 August 2026: आर्थिक मामलों में मिल सकती है उम्मीद से बड़ी खुशखबरी
आर्थिक मामलों में मिल सकती है उम्मीद से बड़ी खुशखबरी
Aaj Ka Vrishchik Rashifal 6 August 2026: आत्मविश्वास बढ़ेगा, कामयाबी आपके कदम चूम सकती है
आत्मविश्वास बढ़ेगा, कामयाबी आपके कदम चूम सकती है
Aaj Ka Tula Rashifal 6 August 2026: करियर और बिजनेस में आज खुल सकते हैं नए रास्ते
करियर और बिजनेस में आज खुल सकते हैं नए रास्ते

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget