एक्सप्लोरर

Aaj Ka Rashifal: मेष, वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, कुंभ राशि सहित 12 राशियों का पढ़ें 12 अप्रैल का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 12 अप्रैल, 2025 शनिवार के दिन का पढ़ें पंचांग जानें चंद्र स्थिति, योग, शुभ मुहूर्त और करियर, हेल्थ, एजुकेशन, रिलेशनशिप, बिज़नेस के लिहाज से कैसा रहेगा 12 राशियों का आज का दिन.

Aaj Ka Rashifal: आज 12 अप्रैल, शनिवार का दिन खास है. आज हनुमान जयंती है.आज पुरे दिन पूर्णिमा तिथि रहेगी. आज शाम 06:08 तक हस्त नक्षत्र फिर चित्रा नक्षत्र रहेगा. आज शाम 06:08 तक हस्त नक्षत्र फिर चित्रा नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, व्याघात योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो मालव्य योग का लाभ मिलेगा.

आज दोपहर 03:10 तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र फिर हस्त नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, ध्रुव योग का साथ मिलेगा. अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो मालव्य योग का लाभ मिलेगा.

चंद्रमा की स्थिति- चन्द्रमा कन्या राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा - केतु का ग्रहण दोष रहेगा.

शुभ मुहूर्त-

दोपहर 12:15 से 01:30 बजे तक

दोपहर 02:30 से 03:30 बजे तक

राहुकाल- सुबह 09:00 से 10:30  (इस दौरान कोई शुभ काम न करें).

मेष राशि (Aries)-

मेष राशि वाले आज लव पार्टनर के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं .स्टूडेंट्स थोड़ी देर ब्रेक लेकर दोबारा पढ़ाई में लगें, इससे मन तरोताजा रहेगा. व्यवसाय में हालात अपने पक्ष में लाने में आप सफल होंगे. कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले माता-पिता की सलाह जरूर लें. सोशल लेवल की समस्याएं दूर होती दिखेंगी. परिवार में किसी बात को लेकर लंबी बातचीत हो सकती है. ऑफिस में आपकी मेहनत की सब तारीफ करेंगे, लेकिन घमंड न करें. नौकरीपेशा लोगों को तरक्की और लाभ मिलेगा.

वृषभ राशि (Taurus)-

वृषभ राशि वालों को परिवार के साथ समय कम मिलेगा, लेकिन जो मिलेगा वो अच्छा रहेगा. स्टूडेंट्स अगर ध्यान लगाकर पढ़ाई करेंगे, तो अपने सपनों को पा सकते हैं. वर्कप्लेस पर सकारात्मक सोच से सैलरी बढ़ सकती है. काम को सही तरीके से करने से प्रमोशन मिल सकता है. सोशल और पॉलिटिकल काम धीरे-धीरे पूरे होंगे. दोस्तों के साथ आउटिंग की योजना बन सकती है, मूड अच्छा रहेगा. बिज़नेस में अच्छा मुनाफा मिलेगा.

मिथुन राशि (Gemini)-

मिथुन राशि वालों के पारिवारिक सुख में थोड़ी कमी आ सकती है. खिलाड़ी अगर कोच की बात मानें तो करियर बेहतर बनेगा. ऑफिस में अपने जरूरी काम के बावजूद ओवरटाइम करना पड़ सकता है. कुछ बनते काम बिगड़ सकते हैं. सेहत का ध्यान रखें, प्रोटीन और डाइट पर फोकस करें. परिवार में किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है. यह समय अपनी ज़िम्मेदारियों को निभाने का है.कानूनी मामलों से दूर रहें, दूसरों के झगड़ों में न पड़ें.

कर्क राशि (Cancer)-

कर्क राशि वालों को छोटी बहन की संगत पर ध्यान देना चाहिए. लव लाइफ में पार्टनर की बात समझेंगे तो रिश्ता मजबूत होगा. व्यवसाय में अचानक से रुका हुआ पैसा मिल सकता है. बिज़नेसमैन को कुछ नया करने की कोशिश करनी चाहिए. वर्कप्लेस पर मिल रहे मौकों का पूरा फायदा उठाएं. नौकरी बदलने वालों के लिए अच्छा समय है, मेल भेज सकते हैं. सोशल कामों में परिवार का सहयोग मिलेगा. ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है. माता-पिता बच्चों से दोस्ताना व्यवहार करें और उन्हें सही सलाह भी दें.

सिंह राशि (Leo)-

सिंह राशि वालों को पैसों से फायदा होने के संकेत हैं. परिवार में किसी काम को लेकर आप पर दबाव बनाया जा सकता है, जो आपके भविष्य के लिए अच्छा होगा. स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट करके अपनी पढ़ाई में आने वाली परेशानी दूर कर सकेंगे. बिज़नेस में सफलता पाने के लिए मेहनत जरूरी है, इसका कोई शॉर्टकट नहीं है. नए आइडियाज और प्लान्स से बिज़नेस मजबूत होगा. ऑफिस में सबका साथ मिलेगा, काम आसान होगा. नौकरीपेशा लोग अपना व्यक्तित्व निखारने वाले काम करें. फिजूल खर्च पर कंट्रोल रखें.

कन्या राशि (Virgo)-

कन्या राशि वालों का मन शांत और खुश रहेगा. राजनीति से जुड़े लोग अपने कामों को जमीन पर उतारने की कोशिश करें. वर्क प्रेशर की वजह से जॉब बदलने का मन बन सकता है. ऑफिस में सहकर्मियों से तालमेल अच्छा रहेगा, काम में मदद मिलेगी. स्टूडेंट्स पैरेंट्स की उम्मीदों को पूरा करने के लिए मेहनत करेंगे.जोड़ों में दर्द की परेशानी हो सकती है. करियर की समस्याओं को बड़ों की सलाह से सुलझाएं. परिवार में प्रेम और शांति का माहौल रहेगा, मेहमान आ सकते हैं, ट्रेवल का प्लान बन सकता है.

तुला राशि (Libra)-

तुला राशि वालों को कानूनी बातों को सीखने की जरूरत है. खिलाड़ियों पर एक्टिविटी का प्रेशर रहेगा. बिज़नेस में आर्थिक चुनौतियां आ सकती हैं. बिज़नेसमैन को गुस्से से बचना चाहिए, नुकसान-फायदा चलता रहता है. राजनीति से जुड़े लोगों को धैर्य रखना होगा, समय सही नहीं है. सेहत को लेकर आप थकान और आलस्य महसूस करेंगे. परिवार में गुस्से पर कंट्रोल जरूरी है. नए रिश्ते में जल्दबाजी न करें, समय दें.

वृश्चिक राशि (Scorpio)-

वृश्चिक राशि वालों के लिए फायदे के मौके बढ़ेंगे. पार्टनर से हल्की-फुल्की तकरार हो सकती है. स्टूडेंट्स अगर टॉप इंस्टिट्यूट में एडमिशन चाहते हैं तो तैयारी अभी से शुरू करें. ऑफिस में किसी खास व्यक्ति से सराहना मिल सकती है, लेकिन घमंड न करें. नौकरीपेशा लोग अपने टारगेट पूरे कर पाएंगे. मोटापा परेशान कर सकता है, जंक फूड से दूर रहें और एक्सरसाइज करें. अतिरिक्त कमाई के रास्ते खुलेंगे. वीकेंड के कारण काम का प्रेशर रहेगा, परिवार को वक्त देना मुश्किल हो सकता है. खिलाड़ी अपने फील्ड में सफलता पाएंगे. बिज़नेस में कुछ बदलाव होंगे जो फायदेमंद रहेंगे. परिवार का सहयोग बिज़नेस में मददगार साबित होगा.

धनु राशि (Sagittarius)-

धनु राशि वालों का काम के प्रति जोश और उत्साह बना रहेगा.  बिज़नेसमैन को अपनी टेक्नोलॉजी टीम को अपडेट करना चाहिए. आमदनी बढ़ाने के साथ-साथ बचत की प्लानिंग भी करेंगे. कोई भी सोशल काम करने से पहले उसकी पूरी जानकारी जरूर लें. पैरों के दर्द से राहत मिलेगी. लव पार्टनर के साथ डिनर डेट पर जा सकते हैं.स्टूडेंट्स को पढ़ाई में छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, लेकिन हिम्मत न हारें.

मकर राशि (Capricorn)-

मकर राशि वालों की  सोशल पहचान बढ़ेगी. किसी सामाजिक या राजनीतिक प्रोग्राम में किसी की बात गुस्सा दिला सकती है, लेकिन आपको शांत रहना होगा. बिज़नेस में डिजिटल मार्केटिंग अपनाकर अच्छा फायदा होगा. व्याघात योग के कारण अचानक कुछ लाभ मिल सकता है. फाइनेंशियल समस्याएं दूर होने से स्टूडेंट्स अच्छे से पढ़ाई कर पाएंगे. ऑफिस में बड़े बदलाव होंगे, जो आपके लिए फायदेमंद होंगे.लव और मैरिड लाइफ में घरेलू जिम्मेदारियों में व्यस्त रहेंगे.

कुंभ राशि (Aquarius)-

कुंभ राशि वालों के घर में कुछ समस्याएं आ सकती हैं.  कुछ समस्याएं आ सकती हैं. स्टूडेंट्स अगर पढ़ाई में ध्यान नहीं देंगे तो पीछे रह सकते हैं. ऑफिस में अपनी काबिलियत को सही तरीके से दिखाएं. नौकरीपेशा लोग धैर्य रखें और ऑफिस की राजनीति से बचें. छोटे भाई-बहन की सेहत पर ध्यान दें. ग्रहण दोष के कारण अपनों पर गुस्सा करना नुकसानदेह हो सकता है, इससे रिश्तों में दरार आ सकती है. पार्टनर आपकी किसी बात से नाराज़ हो सकते हैं. बिज़नेस में किसी पार्टी का माल खराब निकल सकता है, जिससे पैसे फंस सकते हैं.

मीन राशि (Pisces)-

मीन राशि वालों  पति-पत्नी में कुछ मतभेद हो सकते हैं. सोशल लेवल पर राजनीतिक मदद मिल सकती है. मन मनोरंजन की ओर भाग सकता है, जिससे पढ़ाई में रुकावट आ सकती है. पार्टनरशिप बिज़नेस में कोई भी पेपर बिना पढ़े साइन न करें. बिज़नेसमैन को कई कंपनियों से जुड़ने का मौका मिलेगा, लेकिन जांच-पड़ताल जरूरी है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. लव पार्टनर के साथ दिन मौज-मस्ती में बीतेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को नियमित पढ़ाई करनी होगी.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 24 October 2026: मीन में चंद्रमा, मेष से मीन तक जानें शनिवार का राशिफल
Aaj Ka Rashifal: 24 अक्टूबर का दिन आपके लिए कैसा? जानें हाल
24 अक्टूबर को सूर्य-शुक्र की युति, बुध वक्री और सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन, क्या इसे महायोग कहना सही है?
24 अक्टूबर 2026 ग्रह गोचर: सूर्य-शुक्र की जोड़ी, बुध की उलटी चाल और स्वाति नक्षत्र का असर, आम जिंदगी पर क्या होगा प्रभाव?
नेता बाहर आए, मांगें बाकी हैं… नवंबर में CJP कितना दबाव बना पाएगी? कुंडली से खुलेगा राज
रिहाई के बाद CJP की नई राह: नवंबर में रणनीति और साख की परीक्षा
कल का राशिफल: शनिवार 24 अक्टूबर 2026, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन-प्रमोशन!
Kal Ka Rashifal 24 October 2026: व्याघात योग का संयोग, जानें 12 राशियों का हाल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget