एक्सप्लोरर

Horoscope Today: कन्या, तुला, वृश्चिक राशि वालों को आज के दिन गलत समझा जा सकता है, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 10 October 2023, Aaj Ka Rashifal: राशिफल की दृष्टि से 10 अक्टूबर 2023, मंगलवार का दिन कैसा रहेगा, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल (Rashifal).

Horoscope Today 10 October 2023: ज्योतिष के अनुसार 10 अक्टूबर 2023, मंगलवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. आज धनु राशि वाले जीवनसाथी के साथ डिनर डेट पर जाने की योजना बनाएंगे, जिसमें साथी से कोई ऐसी बात नहीं बोलनी है जिससे कि वह नाराज हो सके. राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ कमजोर रहने वाला है. आपको अपनी सेहत में चल रही समस्याओं में लापरवाही करने से बचना होगा और कार्य क्षेत्र में आप किसी से बातचीत करते समय कोई ऐसी बात ना बोलें, जिससे कि अधिकारियों को किसी बात को लेकर क्रोध हो. वैवाहिक जीवन में आपको तालमेल बनकर चलना होगा. काम के साथ-साथ आपको अपने साथी को भी समय देना होगा. जो लोग किसी नए निवेश के लिए योजना बना रहे थे, उनके लिए  दिन अच्छा रहेगा.

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है. पारिवारिक जीवन में यदि आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, तो उनसे  आपको छुटकारा मिलेगा. आप  किसी प्रकार के मतभेद से दूर रहे, नहीं तो समस्या हो सकती है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का  आपको पुरा फल मिलेगा. आप कुछ नयी जिम्मेदारियां मिलने से थोड़ा घबराएंगे, लेकिन आप हिम्मत से काम लें क्योंकि आप उन्हे आसानी से पूरा कर सकेंगे. लेनदेन से संबंधित मामलों में  आपको सावधान रहना होगा.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन खर्चा भरा रहने वाला है. यदि आपने अपने घर कै खर्चों पर लगाम  लगाये, नहीं तो आप धन की कमी के कारण अपने किसी काम को समय से पूरा नहीं कर पाएंगे. धर्म व आध्यात्म के प्रति  आपकी रुचि बढ़ सकती है. आप  कुछ उलझने रहने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेगे. विधार्थियो का किसी काम के कारण  पढ़ाई से ध्यान भटक सकता है, जिसके कारण लोग परेशान रहेंगे.  आपको अपनी माताजी से अपने मन की किसी बात को कहने का मौका मिलेगा.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है. संतान पक्ष से  आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. यदि आपकी माताजी को कोई धन  संबंधित समस्या लंबे समय से चल रही थी, तो उनके कस्टमर में आज थोड़ी वृद्धि हो सकती है. बिजनेस में यदि आपने किसी योजना में लंबे समय पहले धन लगाया था, तो उससे  आपको अच्छा लाभ मिलेगा, जो लोग कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना रहे थे, तो उनकी वह  योजना पूरी हो सकती है.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों को आज अपने किसी निर्णय को बहुत ही सावधानी से लेना होगा.  आपको किसी बात को लेकर यदि मानसिक तनाव करना चल रहा था, तो वह भी  दूर होगा. किसी संपत्ति का सौदा  बहुत ही देखभाल कर करें, नहीं तो समस्या हो सकती है. आपका कोई परिजन  आपसे कोई धन संबंधित मदद मांग सकता है. परिवार में किसी सदस्य को  नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है. आप  मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन अनुकूल रहने वाला है.आप जिस कम को करेंगे, उसे पूरे जोश से करेंगे, जिसमें आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा और जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे थे, उन्हें  किसी संस्था से जुड़कर नाम कमाने का मौका मिल सकता है. नौकरी में बदलाव करने के लिए अभी आपको कुछ समय रुकना होगा और पुरानी में ही टिके रहना होगा. विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन वह  अपने गुरुजनों की मदद ले सकते हैं.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के दिन धन संबन्धित मामलों में अच्छा रहने वाला है. आप  सुख सुविधाओं की वस्तुओं के खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे और आपके बिजनेस में किसी डील से अच्छा लाभ मिल सकता है, लेकिन आप  किसी नए वाहन, मकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं. वरिष्ठ सदस्यों से  आप अपने घर में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे और व्यवसाय में आप कुछ नए लोगों से सावधानी बरतें और किसी से आप कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन बिजनेस मे सफलता दिलाने वाला रहेगा. पारिवारिक जीवन में आपको अपने किसी परिचय की मदद करने का मौका मिलेगा. घूमने फिरने के दौरान  आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी. संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है. किसी संपत्ति संबंधित मामले में आपको धैर्य बना कर रखना होगा और कार्य क्षेत्र में आप किसी वाद विवाद की स्थिति में  अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें, नहीं तो आपको गलत समझा जा सकता है.

धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है.  आपको अपनी आय को बढ़ाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी. विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो  उसके परिणाम आ सकते हैं. आपको कोई पेट, गैस, अपच आदि जैसी समस्या परेशान कर सकती है, लेकिन जीवनसाथी के साथ आप डिनर डेट पर जाने की योजना बनाएंगे, जिसमें आपको अपने साथी से कोई ऐसी बात नहीं बोलनी है, जिससे कि वह आपसे नाराज हो सके.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है. यदि आप शेयर मार्केट में धन का निवेश करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो  आप दिल खोलकर निवेश करें. माता-पिता के आशीर्वाद से  आपकी कोई मूल्यवान वस्तु भेट  स्वरूप प्राप्त हो सकती है. आप  किसी यात्रा पर जाते समय शीध्रगामी  वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरते, नहीं तो आपका धन खर्च बढ सकता है.  आप किसी पुरानी योजना को लेकर परेशान रहेंगे.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों को आज बुद्धि व विवेक से कोई निर्णय लेना होगा. आज का दिन आपके लिए कोई परेशानी भरा रहेगा. आपको अपने किसी परिजन पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है. व्यवसाय कर रहे लोग यदि अपने बिजनेस में कुछ नवीनता ला सके, तो उनके लिए बेहतर रहेगा. आपका कोई लिया गया निर्णय आपके लिए समस्या बन सकता है, लेकिन संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहां सुनी हो सकती है.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा. संतान के करियर को लेकर यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह सुलझेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. खुशमिजाज व्यक्ति होने  के कारण  आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा. आपको कारोबार में  अपने सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा. नौकरी के साथ-साथ  आप किसी छोटे-मोटे काम को करने की योजना बना सकते हैं. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा.

Weekly Horoscope 09-15 October 2023: सभी 12 का राशियों का जानें साप्ताहिक राशिफल

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 16 August 2026: कल रविवार को 3 राशियों को मिलेगा बंपर धन लाभ, मकर और वृश्चिक राशि वाले रहें बेहद सावधान
Kal Ka Rashifal 16 August 2026: साध्य और सर्वाअमृत योग से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, जानिए कल का राशिफल
Meen Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगा मीन राशि का दांपत्य व व्यापार, जानें करियर व लव राशिफल!
Meen Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगा मीन राशि का दांपत्य व व्यापार, जानें करियर व लव राशिफल!
Kumbh Rashifal Today 15 August 2026: अष्टम चंद्र से अचानक लाभ, दूर होंगे सारे कष्ट!, जानें करियर व लव राशिफल!
Kumbh Rashifal Today 15 August 2026: अष्टम चंद्र से अचानक लाभ, दूर होंगे सारे कष्ट!, जानें करियर व लव राशिफल!
Makar Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें करियर व लव राशिफल!
Makar Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें करियर व लव राशिफल!

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget