एक्सप्लोरर

3 मई राशिफल: मिथुन, सिंह, धनु और मीन राशि वाले आज के दिन इन बातों का रखें ध्यान

3 May 2020 Rashifal: ग्रहों की चाल के अनुसार आज के दिन मेष राशि वालों को करियर की चिंता सता सकती है. लेकिन परेशान होने की जरुरत नहीं है मन में सकारात्मक विचारों को बनाएं रखें. वृष राशि वाले आज के दिन लोगों को कटु न बोलें, नुकसान उठाना पड़ सकता है.

Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन शांति और धैर्य से काम लेना होगा. घर से ऑफिस के कार्य निपटा रहे हैं तो सर्तकता बरतें. तुला राशि वालों को आज के दिन की शुरूआत धार्मिक कार्यों से करानी चाहिए. ऐसा करने से दिन शुभ होगा. अन्य राशियों के लिए कैसा है आज का दिन आइए जानते हैं.

मेष- आज के दिन सूर्य भगवान के प्रति आस्था बढ़ानी होगी. आस्था के साथ-साथ उनके स्वभाव को समझना होगा. सूर्य सदियों से नियमित है यानी हर कार्य समय पर करते हैं, इस बात का अनुसरण करते हुए टाइम और मैनेजमेंट पर फोकस करें. करियर को लेकर बहुत अधिक चिंता नहीं रहेगी. पार्टनर के साथ अच्छा ताल-मेल बना कर रखना चाहिए, इससे व्यापारी वर्ग को लाभ होगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से शुगर जैसी समस्या हो सकती है. एक विशेष बात ध्यान रखनी है, कि अत्यधिक क्रोध कतई न करें, अन्यथा रक्तचाप बढ़ सकता है. पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा. घर में किसी सदस्य के आचरण को लेकर चिंता होने की आशंका है.

वृष- आज के दिन आपको सकारात्मक और मीठा बोलना होगा. ध्यान रहे, आप दूसरों के गुणों की चर्चा करें न कि उसके अवगुणों को वाणी के माध्यम से कहे. जैसा कि आपको कल बताया जा चुका है कि गलत चीजों का आकलन कतई न करें, ऐसा करना आपके व्यक्तित्व के लिए ठीक नहीं. ऑफिशियल कार्यों में टेक्नोलॉजी का प्रयोग बखूबी कर रहे हैं, आज इसे ऐसे ही बनाए रखना है. व्यापारियों को आज से व्यापार के कुछ नए रास्ते खुलते हुए नजर आएंगे, सरकार की ओर से भी लाभ प्राप्त होगा. कब्ज से संबंधित रोगों के प्रति अलर्ट रहें. जीवनसाथी और मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा.

मिथुन- आज के दिन दिमाग और मन दोनों ही शांत रखना होगा. वर्तमान समय में चल रहे लॉकडाउन की वजह से आप घर से ही कार्य कर रहे हैं, तो कार्यों को बहुत ही धैर्य के साथ पूर्ण करना है. अंतरिक्ष में ग्रहों की स्थिति कार्य को बिगाड़ सकती है. वहीं दूसरी ओर समाजिक गतिविधियों में आपको बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए. यदि दूसरों की मदद कर सके तो बहुत ही उत्तम होगा. व्यापारियों को पैसे के लेन- देन में कोई लापरवाही नहीं करनी चाहिए. कान से संबंधित रोगों के प्रति सचेत रहें. मां के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है.

कर्क- आज के दिन सौम्य व्यवहार कार्य को झटपट बना देगा. यदि किसी समस्या में फंस जाएं तो मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. पुराने किए गए निवेश छोटे से मुनाफे के रूप में प्राप्त होगा, दिया हुआ कर्ज भी वापस मिल सकता है. कर्मक्षेत्र में उच्चाधिकारियों का मार्गदर्शन आपके बहुत काम आएगा. जो लोग टीम को लीड कर रहे हैं उन्हें सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए. जो पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं उनके रुके हुए कार्य बनते हुए नजर आ रहें हैं. पेट दर्द को लेकर आज भी सचेत रहना होगा बहुत गरिष्ठ भोजन एसिडिटी का कारण बन सकता है. बड़े भाई से सामंजस्य बैठाकर चलें.

सिंह- आज के दिन आपको इधर-उधर की बातों में समय नहीं गंवाना चाहिए. अंतरिक्ष में चल रही ग्रहों की स्थितियों को देखते हुए आपको सलाह दी जाती है की स्वभाव में अत्यधिक चंचलता ठीक नहीं. कहीं न कहीं दिमाग में विरक्त की भावना पैदा हो, इसलिए बेवजह की बातों को महत्व न दें. जो लोग फैशन से संबंधित कार्य या व्यापार करते हैं उनके लिए आज का दिन बहुत उत्तम है, दिमाग में बहुत से क्रिएटिव आइडिया आएगा जिसे व्यापार को एक नया मोड़ मिलेगा. सर्दी जुकाम व ठंडी चीजों का सेवन करने से बचना होगा. कुल वृद्धि से संबंधित शुभ समाचार मिलने की संभावना है.

मोहिनी एकादशी व्रत को खोलने का ये है सही तरीका, जानें पारण और हरि वासर का मुहूर्त

कन्या- आज के दिन खर्चों के प्रति नियंत्रण रखना है. वहीं दूसरी ओर वर्तमान समय को देखते हुए अनावश्यक खर्च नहीं करने चाहिए. कर्मक्षेत्र में कार्यों को लेकर अलर्ट रहना होगा, साथ ही जो लोग टारगेट बेस्ट कार्य करते हैं उनको दूसरों से संपर्क बनाए रखना होगा. दूध से संबंधित कारोबार करने वालों को अच्छा मुनाफा हाथ लगेगा. अत्यधिक  चिंतन रोगों का कारण बन सकता है, इसलिए सोच विचार न करें और हंसी मजाक के साथ दिन को व्यतीत करना चाहिए. घर के सदस्यों के साथ सामंजस्य बैठाकर चलना होगा, उनकी बातें दिल को चुभ सकती हैं, ग्रहों की स्थितियों को समझते हुए आपको शांत रहना है.

तुला- आज के दिन की शुरुआत भगवत्-भजन से करनी चाहिए. कर्मक्षेत्र में जैसी स्थितियां चल रही थी, वैसे ही स्थितियां आज भी दिखाई देगी वहीं दूसरी ओर रुकी हुई सैलरी मिलने की भी संभावना है. खुदरा व्यापारियों को सरकार की ओर से राहत मिलेगी.  युवा वर्ग अत्यधिक मोबाइल, टीवी एवं लैपटॉप का प्रयोग करने से बचे, लगातार ऐसा करना आंखों से संबंधित समस्याओं को पैदा कर सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से आपके लिए हाइजेनिक रहना अत्यंत आवश्यक है. घर परिवार में सबको साथ लेकर चलने वाला है, हो सके तो परिवार के लोगों के साथ कार्य में उनकी मदद करें, संतान की पढ़ाई पर ध्यान दें.

वृश्चिक- आज के दिन नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए प्रयास करने चाहिए, सोशल मीडिया में एक्टिव रहते हैं, तो आपके लिए यह पल स्वर्णिम है. अंतरिक्ष में ग्रहों की स्थिति नेटवर्क हाउस को एक्टिव कर रही है. कर्मक्षेत्र की बात करें तो सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को ग्रहों का सपोर्ट मिलेगा. तेल का व्यापार करने वाले लोगों को ग्राहकों से ताल-मेल बनाए रखना होगा, जिससे कि अच्छा लाभ प्राप्त हो सके. जो लोग सिगरेट, गुटका मसाले का सेवन करते हैं, उनको मुंह से संबंधित रोगों के प्रति अलर्ट रहना होगा. भाई-बहनों के साथ समय व्यतीत करें. यदि अलग रहते हैं, तो फोन पर हाल-चाल अवश्य लेते रहें.

धनु- आज के दिन सभी परेशानियों को दरकिनार करना होगा. वर्तमान समय में छोटी-छोटी खुशियों को लेकर प्रसन्न रहें. गंभीर वाणी दूसरों को आकर्षित करने वाली होगी, वहीं एक बात का ध्यान रहे की सामने वाले का विश्वास टूटने न पाए. सुख-सुविधाओं के लिए कर्ज लेना ठीक नहीं, जितना हो सके इससे बचना होगा. कर्मक्षेत्र में कार्य को लेकर बॉस की तरफ से दबाव बढ़ेगा, लेकिन परेशान न हो स्थितियां सामान्य हो जाएंगी. महिलाएं हार्मोनस संबंधित परेशानियों के प्रति अलर्ट रहें. जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब है तो, उन्हें भावनात्मक सपोर्ट देते हुए घर के कार्यों में भी मदद करनी चाहिए. बड़े भाई से आर्थिक मदद मिलने की संभावना है.

शनि व्रकी: मकर, कुंभ,धनु, मिथुन और तुला राशि वालों की बढ़ने जा रही हैं परेशानियां, हो जाएं सावधान

मकर- आज के दिन आपकी कुशल प्रबंधन क्षमता बहुत काम आएगी. ऑफिशियल वर्क में आपकी दक्षता महत्वपूर्ण भूमिका निभानी वाली होगी. कार्यों को लेकर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी, जिसको लेकर तैयार रहना है. शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी,  इसलिए आज से ही कार्यों की रूपरेखा बना लेनी चाहिए. जिन लोगों का स्टेशनरी से संबंधित व्यापार है, उन्हें सरकार की ओर से कुछ राहत मिलने की संभावनाएं बनी हुई है. बढ़ता हुआ वजन कई रोगों को न्यौता दे सकता है, इस ओर अलर्ट रहें.  पिता की बातों को अनदेखा न करें, आपसे नाराज हो सकते हैं. घर में लगे पेड़ पौधों की सेवा करना उत्तम रहेगा.

कुंभ- आज के दिन सभी से विनम्र स्वभाव रखना होगा, साथ ही इगो का टकराव नकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है, गुप्त शत्रु को लेकर अलर्ट रहें. पर्सनल बातें दूसरों से न शेयर करें. ऑफिशियल कार्यों में अधिक समय देना पड़ सकता है, इसको लेकर आपको बिल्कुल भी परेशान नहीं होना है. जो लोग नई नौकरी के लिए प्रयासरत है, उनको अपना नेटवर्क अपडेट रखना होगा. व्यापारी वर्ग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें, वहीं दूसरी और छोटे व्यापारियों को लाभ प्राप्त होगा. पेट में जलन, दर्द और इन्फेक्शन होने की आशंकाएं बनी हुई है. घर की साफ -सफाई और सजावट करने के लिए दिन उपयुक्त है.

मीन- आज के दिन ज्ञान से लाभ लेना यानी खुद को अपडेट करना है. खासकर करियर को लेकर अपडेट रहें. ऑनलाइन कोर्स करना चाहते हैं, तो भी कर सकते हैं. संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावनाएं बनी हुई है, नई संपत्ति को लेकर निवेश आदि कर सकते हैं. प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वालों को संस्थान की तरफ से नकारात्मक सूचना मिलने की आशंकाएं बनी हुई है, वहीं सैन्य विभाग से जुड़े लोगों को सरकार की ओर से सम्मान प्राप्त होगा. इलेक्ट्रॉनिक सामान का व्यापार करने वालों को मुनाफा हाथ लगेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा पुराने रोगों में भी कुछ राहत मिलेगी. पिता के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें.

Chanakya Niti: जीवन में खुश रहना सीखना है तो इन बातों को कभी न भूलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि में चंद्रमा और मघा नक्षत्र का संयोग, जानें 13 अगस्त को किसे मिलेगा धन और करियर में लाभ
आज का राशिफल 13 अगस्त 2026: ग्रहण के बाद सिंह राशि में पहुंचे चंद्रमा, इन राशियों को करियर और धन में मिलेगा बड़ा लाभ
Meen Rashifal 13 August 2026: 6ठे चंद्रमा से मीन राशि वाले भावुकता में न लें फैसला, विवाह के बनेंगे मजबूत योग
Meen Rashifal 13 August 2026: 6ठे चंद्रमा से मीन राशि वाले भावुकता में न लें फैसला, विवाह के बनेंगे मजबूत योग
Kumbh Rashifal 13 August 2026: कुंभ राशि वालों को 7वें चंद्रमा से बिजनेस में होगा बड़ा मुनाफा, नेटवर्क बढ़ाएगा तरक्की के रास्ते
Kumbh Rashifal 13 August 2026: कुंभ राशि वालों को 7वें चंद्रमा से बिजनेस में होगा बड़ा मुनाफा, नेटवर्क बढ़ाएगा तरक्की के रास्ते
Makar Rashifal 13 August 2026: 8वें चंद्रमा और ग्रहण दोष से मकर राशि वाले रहें सावधान, अचानक वित्तीय फैसले और निवेश न करें
Makar Rashifal 13 August 2026: 8वें चंद्रमा और ग्रहण दोष से मकर राशि वाले रहें सावधान, अचानक वित्तीय फैसले और निवेश न करें

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget