एक्सप्लोरर

29 अप्रैल राशिफल: कन्या राशि के लोगों के पुराने रुके हुए कार्यों में गति आयेगी, जानें अपना भाग्य

29 April 2020 Rashifal: दिन बुधवार का है. तुला राशि वालों के लिए आज के दिन अनावश्यक धन का खर्च आर्थिक नुकसान की तरफ लेकर जा सकता है. वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज के दिन अनावश्यक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल बताता है कि वृष राशि के लोगों को दिन आलस्य से भरा रहेगा, पढ़ाई में मन न लगे तो बे-मन से पढ़ाई करने की आवश्यकता नहीं है. वहीं कन्या के लिए पिछले कुछ दिनों में जिनसे कोई बात नहीं हो पा रही थी, उन लोगों से समय निकाल कर बात करें. जबकि धनु राशि से जुड़े लोगों का कार्य उनके हिसाब से नहीं चल रहा है, तो धैर्य रखते हुए आने वाले समय पर छोड़ देना ही बेहतर होगा, क्योंकि बेवजह का तनाव कार्य से भटका सकता है.

मेष- आज के दिन आपके अनुरूप सारे काम बनते नजर आ रहें हैं. धर्म और आध्यात्म के प्रति भी आपकी अधिक रूचि बढ़ेगी . कर्मक्षेत्र की बात करें तो कार्य न बनने पर अपने धैर्य व संयम को न खोंये, अन्यथा बॉस के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है. स्पोर्टस का व्यापार करने वालों के लिए दिन लाभ को लेकर थोड़ा अंसतोष जनक रहेगा. पढ़ाई में दिक्कत आने पर बड़े भाई की मदद लेनी चाहिए, उनसे आपका ताल-मेल अच्छा रहेगा. सेहत में अचानक गिरावट देखने को मिल सकती है, अलर्ट रहें. जीवनसाथी पर शंका का बीज बिल्कुल भी न डालें, अन्यथा विघटन तक बात आ सकती है.

वृष- आज के दिन आपकी मानसिक स्थिति थोड़ी उथल-पुथल हो सकती है. कर्मक्षेत्र में आस्तीन के साँप और ईर्ष्या करने वाले सहकर्मी से थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि प्रोमोशन की राह में वो बाधक बन सकते हैं. मेडिकल से संबंधित व्यापार करने वाले आज अधिक माल स्टोर करने से बचे. विद्यार्थियों के लिए दिन आलस्य से भरा रहेगा, पढ़ाई में मन न लगे तो बे-मन से पढ़ाई करने की आवश्यकता नहीं है. हेल्थ में जो लोग नियमित जिम आदि करते हैं, उनको खान-पान पर ध्यान देना चाहिए. पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है, अपनी वाणी पर संयम रखते हुए पिता को कतई नाराज न करें.

मिथुन- आज के दिन उन लोग से निराशा हाथ लग सकती है, जिन पर अधिक भरोसा करते हैं. यह सब घटनाएँ आपको दिन के तक अंत परेशान करने वाली होगी. ग्रहों कि स्थितियों को समझते हुए आपको बहुत देख-सुनकर कदम रखना होगा, ईर्ष्यालु लोग आपके बनते कार्य को बिगाड़ने का प्रयास करेंगे. व्यापारी वर्ग को अपने पुराने निवेशों के चलते लाभ मिल सकता है, वहीं दूसरी ओर ग्राहकों की आवा-जाही मुनाफ़ा दिलाएगी. साहित्य से जुड़े हुए विद्यार्थियों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. बदलते मौसम के कारण आपको वायरल होने की आशंका है. परिवार के भविष्य को लेकर के कुछ योजना बनायेंगे.

कर्क- आज के दिन निर्णय लेने में असमंजस कि स्थिति रह सकती है. कम और नपा-तुला ही बोलने की कोशिश करें. धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलने के आसार हैं. बॉस व उच्चाधिकारी कि शर्तों पर काम करना पड़ सकता है. इसमें अपने स्वाभिमान को लाना गलत होगा, जो आपके लिए व दूसरों के लिए ठीक नहीं. व्यापारियों को अपने बड़े क्लाइंट या सप्लायरों की समस्याओं को तुरंत दूर करना होगा. सेहत में एलर्जी होने की आशंका है, कॉस्मेटिक्स चीजों का देख-सुन कर इस्तेमाल करें. बहन का स्वास्थ्य काफी समय से खराब है, तो उनको सचेत रहने की सलाह दें. सेहत अधिक खराब हो सकती है.

सिंह- आज के दिन आर्थिक लेन-देन लाभकारी सिद्ध होंगे, वहीं निवेश करने से बचना होगा, खासकर हेल्थ से संबंधित कोई निवेश नहीं करना चाहिए. आज के दिन किसी भी प्रकार के अव्यवहारिक फैसले लेने से बचें. कर्मक्षेत्र में आपके अनुशासित रवैये को लेकर काफी प्रशंसा होगी. नया काम शुरू करने के लिए प्लानिंग शुरु कर देनी चाहिए. बिजनेस में आपको दूसरों की लापरवाही पर आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. सेहत में दिनचर्या व योग को शामिल करें, जो आपके शरीर को स्फूर्ति प्रदान करेगा और आप स्वस्थ्य महसूस करेंगे. घर-परिवार में ख़ुशियों का माहौल रहेगा. घर के छोटों के संस्कारों पर ध्यान देना चाहिए.

कन्या- आज के दिन किसी पुराने रुके हुए कार्य में गति आयेगी. पिछले कुछ दिनों में जिनसे कोई बात नहीं हो पा रही थी, उन लोगों से समय निकाल कर बात करें. कर्मक्षत्र से जुडे लोगों को सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है. व्यापारियों को कार्य के प्रति उत्साह बढ़ा कर रखना होगा, साथ ही अपने सहयोगियों को भी उत्साहित करके रखें. सरकारी कार्यों में जल्दबाजी न करना ही सही रहेगा. खान- पान में अधिक ऑयली फूड खाने से बचना होगा, अन्यथा लिवर को नुकसान पहुंच सकता है. भाई-बहनों के साथ सम्बन्धों में निकटता आयेगी. परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा वक्त बितायेंगे.

तुला- आज के दिन अनावश्यक धन का खर्च करने से आपको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है. लॉक डाउन में आपको पूरी शालीनता के साथ घर में रहकर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना चाहिए. कर्मक्षत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ने वाला है, वहीं दूसरी ओर आपकी राय को आज प्रमुखता मिलेगी. व्यापार कि बात करें तो बड़े क्लाइंटों के साथ आपका संपर्क बढ़ेगा. स्वास्थ्य में आज बनते-बिगड़ते मौसम के चलते आप प्रभावित हो सकते हैं. परिवार या कुल में किसी वृद्ध का स्वास्थ्य बहुत खराब हो तो उनका हालचाल अवश्य लेते रहें.

वृश्चिक- आज के दिन अनावश्यक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. वहीं दूसरी ओर अफ़वाहों से दूर रहना होगा. यदि आप वाहन से बिना कारण निकलते है, तो आपका चालान कट सकता है. इसलिए इससे बचना चाहिए. ऑफिशियल कार्यों को करते समय होने वाली ग़लतियों पर निगाह रखनी होगी, और टीम को स्किल करने के लिए प्लानिंग भी करनी चाहिए. कपड़ों के व्यापारियों को वर्तमान समय में जो नुकसान उठाना पड़ रहा है, इसको लेकर आपको धैर्य बनाएं रखना होगा. खांसी-जुकाम जैसी स्थितियाँ आपको परेशान कर सकती है, इसको लेकर सचेत रहें. जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध अच्छे रखने का प्रयास करें.

धनु- आज के दिन जो कार्य आपने पहले से सोच रखें हैं, उन कार्य के हो पाने में संशय है, जिसके चलते आपका समय बर्बाद हो सकता है. नौकरी से जुड़े लोगों का कार्य उनके हिसाब से नहीं चल रहा है, तो धैर्य रखते हुए आने वाले समय पर छोड़ देना ही बेहतर होगा, क्योंकि बेवजह का तनाव कार्य से भटका सकता है. व्यापार में जिन लोगों का सरकार से संबंधित कोई कार्य नहीं बन पा रहा था, तो आज इस ओर आपका प्रयास सफल होने की संभावना है. सेहत में सिरदर्द की समस्या परेशानी का कारण बन सकती है. भाइयों के प्रति स्नेह बढ़ाना होगा.

मकर- आज के दिन निवेश करने की सोच रहें हैं, तो वरिष्ठजनों से सलाह लेना न भूलें, उनका मार्गदर्शन आपको आर्थिक लाभ दिलाएगा. कर्मक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का बखूबी उपयोग कर पाएंगे, जिससे आप अच्छा प्रदर्शन करने में सफल होगें. बिजनेस की बात करें तो टीम में किसी की गलती पर बहुत अधिक क्रोधित न हों, अन्यथा बेवजह का विवाद हो सकता है. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा. स्वास्थ्य में आज लाभ होगा खासकर जिनको मुंह से संबंधित दिक्कतें चल रही थी. बड़े भाई को आपके सहयोग कि आवश्यकता हो तो उनको मना न करें. मित्रों और शुभचिन्तकों से सम्पर्क बढ़ेगा.

कुम्भ- आज के दिन लक और कर्म का अच्छा कांबिनेशन है, जो कार्य में सफलता दिलाने वाला है. आप में साहस और आत्मविश्वास की वृद्धि होगी. धन लाभ होने कि भी संभावनाएं बन रही हैं. कर्मक्षेत्र की बात करें तो मैनेजमेंट क्षमता आपको लाभ दे सकती है, टीम का नेतृत्व करना भी पड़ सकता है. इलेक्ट्रानिक संबंधित सामानों का व्यापार करने वालों के लिए दिन मुनाफे भरा हो सकता है. हेल्थ में आज नसों से संबंधित दिक्कत रहने वाली है. माता-पिता का मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त होगा. पिता को हाई बी.पी या शुगर है तो उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.

मीन- आज के दिन आपकी ओर से कि गयी मेहनत का सौ प्रतिशत परिणाम प्राप्त होने की संभावना दिख रही है. वहीं दूसरी ओर ग्रहों की चाल आपके आत्मविश्वास में कमी भी कर रही है, इस समय कि ग्रहीय स्थितियों को देखते हुए अधिक मेहनत करना होगा. ऑफिशियल कार्यों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है. व्यापारियों को अधिक मात्रा में माल डंप नहीं करना चाहिए, अन्यथा आने वाले समय में निराशा हाथ लग सकती है. सेहत में गरिष्ठ भोजन से दूरी बना कर रखना होगा. घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है. बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मासिक टैरो राशिफल: नवंबर में किन राशियों को मिलेगी नौकरी और धन लाभ? जानें मेष से मीन तक का मासिक टैरो राशिफल
नवंबर में किन राशियों को मिलेगी नौकरी और धन लाभ? जानें मेष से मीन तक का मासिक टैरो राशिफल
Cyclone Arnab: तिरुपति दर्शन पर जा रहे हैं? चक्रवात अर्नब के बीच घाट रोड पर सावधानी, जानें क्या है स्थिति
तिरुपति दर्शन पर जा रहे हैं? चक्रवात अर्नब के बीच घाट रोड पर सावधानी, जानें क्या है स्थिति
टैरो राशिफल 28 अक्टूबर 2026: कुंभ को अटका हुआ धन और मान-सम्मान, सिंह को भाग्य का साथ; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 28 अक्टूबर 2026: कुंभ को अटका हुआ धन और मान-सम्मान, सिंह को भाग्य का साथ; जानें 12 राशियों का भाग्य
Israel Election 2026: क्या ढह जाएगा नेतन्याहू का अभेद्य किला? इजरायल की कुंडली में बड़े उलटफेर के संकेत!
नेतन्याहू के लिए सत्ता बचाना कठिन! इजरायल और प्रधानमंत्री की कुंडली में क्या संकेत?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget