एक्सप्लोरर

White Truffle Mushroom: 15 लाख रुपये में नीलाम हो चुका है दुनिया का सबसे महंगा मशरूम, खूबियां जानकर दंग रह जाएंगे!

Expensive Mushroom: इटेलियन व्हाइट ट्रफल एक दुर्लभ मशरूम है, जो लाखों में बिकता है. इसकी खेती नहीं होती, बल्कि ये पुराने पेड़ों में ही बढ़ता है. इस मशरूम की खूबियों के चलते डिमांड में रहता है.

Worlds Most Expensive Mushroom: इन दिनों भारत में मशरूम काफी ट्रेंड में है. यह एक तरह का फंगी/कवक है, जो अपने अनोखे टेस्ट और हेल्थ बेनिफिट्स के लिए मशहूर है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन, विटामिन-डी, सेलेनियम और जिंक की काफी अच्छी क्वांटिटी होती है. यही वजह है कि कुछ खास वैरायटी के मशरूम का सेवन दवा के तौर पर भी किया जाता हैं. दुनियाभर में मशरूम की कई वैरायटी पाई जाती है. कुछ की कीमत सामान्य होती है तो कुछ किस्में लाखों रुपये में बिकती हैं. कुछ किस्में बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं तो कुछ इतनी दुर्लभ और महंगी होती हैं कि इन्हें खरीदने के आपको लाखों रुपये खर्च करने पड़ सकते है. आज हम आपको एक ऐसे ही मशरूम की जानकारी देंगे, जिसका आकर्षण और फायदे लाजवाब हैं. इसका नाम व्हाइट ट्रफल मशरूम है, जिसकी कीमत 3 लाख रुपये से 15 लाख रुपये तक आंकी गई है. 

क्यों महंगा है व्हाइट ट्रफल मशरूम
वैसे तो दुनिया भर में ट्रफल मशरूम की 63 प्रजातियां पाई जाती हैं, लेकिन इटली में पैदा होने वाले व्हाइट ट्रफल मशरूम अपने आप में बेशकीमती है. इस मशरूम की खेती नहीं की जाती है, बल्कि यह ओक, पाइन, अखरोट और चिनार के पेड़ों की जड़ में अपने आप पैदा होता है, जिसे ढूंढने के लिए कोहरे से भरी सुबह में निकलना होता है.

व्हाइट ट्रफल मशरूम की तेज गंध से ही लोकेशन की जानकारी मिलती है. इस काम के लिए कुत्तों को ट्रेनिंग भी दी जाती है. इस मशरूम के ढूंढने वालों को ट्रफल हंटर कहते हैं, जो अपने ट्रेंड कुत्तों के साथ जगलों में निकलते हैं. जब कुत्ते मालिक की ओर देखकर पूंछ हिलाते हैं तो व्हाइट ट्रफल मशरूम को खोदकर निकाल लिया जाता है. 


White Truffle Mushroom: 15 लाख रुपये में नीलाम हो चुका है दुनिया का सबसे महंगा मशरूम, खूबियां जानकर दंग रह जाएंगे!

इटली में पैदा होता है बेशकीमती मशरूम
इटली और यूनाइटेड किंगडम की मिट्टी और जलवायु व्हाइट ट्रफल मशरूम के पलने और बढ़ने के लिए अनुकूल मानी गई है. यहां नवंबर से लेकर जनवरी तक व्हाइट ट्रफल पक जाता है, जिसे 7 से 6 इंच नीचे से खोदकर निकालना होता है.

यह मशरूम इसलिए भी दुर्लभ है, क्योंकि दुनियाभर के सारे मशरूम जमीन के ऊपर घास, पेड़, लकड़ी या भूसे में पैदा होते हैं, लेकिन ये अकेली वैरायटी जमीन के अंदर से मिलती है. व्हाइट ट्रफल को ढूंढने वाले ट्रफल हंटर इसे कोई प्रोडक्ट नहीं, बल्कि इमोशन समझते हैं.

व्हाइट ट्रफल हंटिंग करने वाले एक किसान ने बताया कि इस मशरूम को ढूंढना उनका पुश्तैनी काम है. उनकी करीब 3 पीढ़ियां व्हाइट ट्रफल हंटिंग का काम कर रही हैं. इसे ढूंढने से लेकर इसका स्वाद चखना और दूसरों को चखाना हर एक काम से इमोशंस जुड़े हैं. यह पूरी दुनिया में बेहद कम जगहों पर पाया जाता.


White Truffle Mushroom: 15 लाख रुपये में नीलाम हो चुका है दुनिया का सबसे महंगा मशरूम, खूबियां जानकर दंग रह जाएंगे!

क्या है व्हाइट ट्रफल की कीमत
व्हाइट ट्रफल मशरूम का स्वाद चखने के लिए आपको लाखों रुपए का खर्च करने पड़ सकते हैं. वैसे तो आज कई ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर व्हाइट ट्रफल मशरूम 3 लाख से 4 लाख रुपये में बिक रहा है, लेकिन पिछले साल इटली के एक ऑक्शन प्रोग्राम में 950 ग्राम व्हाइट ट्रफल मशरूम को 1.90 लाख डॉलर यानी करीब 15 लाख रुपये में नीलाम किया जा चुका है.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट ट्रफल मशरूम को इटली से हांगकांग, सिंगापुर, सियोल, वियना और दोहा में भी नीलाम किया जा चुका है. कुछ समय पहले इटली में 1.9 किलो का बिग व्हाइट ट्रफल मशरूम खोजा गया था, जिसका साइज किसी इंसान की खोपड़ी के बराबर ही था.

यह साइज बेहद दुर्लभ था, जिसकी कीमत भी ज्यादा लगी. एक ताइवानी शख्स ने इस बड़े साइज के व्हाइट ट्रफल मशरूम को 40.50 लाख रुपए में खरीदा था, जिसे निर्यात करने के लिए भी हवाई जहाज में कई गार्ड सुरक्षा के लिए सवार किए गए थे. आमतौर पर व्हाइट ट्रफल मशरूम का आकार 2 से 8 इंच ही होता है. इसी की तरह ब्लैक ट्रफल मशरूम भी काफी दुर्लभ है. ये बेशकीमती मशरूम भी लाखों के भाव बिकता है.

यह भी पढ़ें:- ये लग्जरी खरबूजा बिकता नहीं,नीलाम होता है... 20 लाख में खरीदकर गिफ्ट कर देते हैं लोग! जानें क्यों है ये खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Krishak Samman Nidhi: कृषक सम्मान निधि की 2 किस्तें जारी, किसानों के खातों में आए 924 करोड़
कृषक सम्मान निधि की 2 किस्तें जारी, किसानों के खातों में आए 924 करोड़
Sugarcane Farmers: कर्नाटक में चीनी की MSP को लेकर विवाद, क्या मांग कर रहे किसान?
कर्नाटक में चीनी की MSP को लेकर विवाद, क्या मांग कर रहे किसान?
Onion Mandi Rate: लाल प्याज को अलवर मंडी में खाली करें किसान भाई, लगातार बढ़ रही डिमांड
लाल प्याज को अलवर मंडी में खाली करें किसान भाई, लगातार बढ़ रही डिमांड
पुलिस और प्रशासन की सख्ती के बाद भी जलाई पराली, लग सकता है मोटा जुर्माना
पुलिस और प्रशासन की सख्ती के बाद भी जलाई पराली, लग सकता है मोटा जुर्माना

वीडियोज

UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत
UP Politics 2027: यूपी की लड़ाई...'श्रीकृष्ण' पर आई! | BJP | SP | BSP | Akhilesh Yadav | Breaking
UP Elections 2027: 22 में श्रीराम, 27 में श्रीकृष्ण बनाएंगे काम? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G-20 समिट में पुतिन को इनवाइट नहीं करेगा यूके, PM बर्नहम ने किया ऐलान
G-20 समिट में पुतिन को इनवाइट नहीं करेगा यूके, PM बर्नहम ने किया ऐलान
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
PM मोदी की पैरा एशियाई पदक विजेताओ से मुलाकात, बोले- 'आपसे से प्रेरणा मिलती है'
PM मोदी की पैरा एशियाई पदक विजेताओ से मुलाकात, बोले- 'आपसे से प्रेरणा मिलती है'
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget