एक्सप्लोरर

Research On Wheat : पानी की No टेंशन, बिना सिंचाई ही गेहूं की नई प्रजाति देगी बंपर पैदावार

अगर फसलों की ऐसी कोई नई प्रजाति विकसित कर दी जाए जिसे पानी की जरूरत ही ना पड़े. वो भी ऐसी फसल जो बिना पानी रह ही ना पाती है तो फिर कैसा रहे?

Wheat Cultivation: कुछ फसलों को छोड़ दें तो बिना पानी के फसलें नहीं सर्वाइव नहीं कर पाती है.  इस साल पड़े सूखा ने खरीफ फसलों को बहुत नुकसान पहुंचाया है. पानी के लिए किसान आसमान की ओर ताकते रहे. बिजली न आने पर सिंचाई का और संकट खड़ा हो गया. अगर फसलों की ऐसी कोई नई प्रजाति विकसित कर दी जाए जिसे पानी की जरूरत ही ना पड़े. वो भी ऐसी फसल जो बिना पानी रह ही ना पाती है तो फिर कैसा रहे? वैज्ञानिकों ने 4 साल तक ट्रायल कर गेहूं की ऐसी ही नई प्रजाति को डेवलप किया है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

दो प्रजातियों को मिलाकर बनी k-1616
कानपुर में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय(CSAV) है. इसी यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक पिछले 4 साल से गेहूं की नई  प्रजाति के ट्रायल में लगे हुए थे. देश भर में इस प्रजाति के ट्रायल किए गए. ट्रायल में साइंटिस्ट को नई प्रजाति डिवेलप करने में बड़ी सफलता हाथ लगी. बताया गया है कि k-1616 प्रजाति, दो प्रजातियों HD-2711 व k-711 को मिलाकर संकर प्रजाति बनाई गई है. 

सिंचाई की जरूरत नहीं
साइंटिस्ट का कहना है कि इस प्रजाति को सिंचाई की जरूरत नहीं है. यह बिना सिंचाई के ही 30 से 35 क्विंटल प्रति हेक्टेयर पैदावार दे सकती है. अगर इसे सिंचाई मिल जाए तो वह सोने पर सुहागा वाली बात होगी, फिर पैदावार बढ़कर 50 से 55 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक हो सकती है. इस फसल को केवल खेत में पलेवा कर बोया जा सकता है. यदि कहीं पानी का संकट है तो वहां भी यह फसल अच्छी पैदावार देगी. अब गेहूं बोने वाले किसानों को पानी को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है.

और भी हैं खासियतें
इस प्रजाति की केवल यही खासियत नहीं है कि बिना सिंचाई के ही इससे पैदावार पाई जा सकती है और भी कई खूबियां इस प्रजाति में है. यह खुद में रोगरोधी है. इसका दाना भी बड़ा और लंबा है. गेहूं की अन्य प्रजातियां 125 से 130 दिन में पकती हैं, जबकि यह प्रजाति 120 से 125 दिन में पककर तैयार हो जाएगी. इसे स्टेट में कहीं भी बचाया जा सकता है और जहां लग रहा है कि बारिश कम होगी. वहां भी बोकर इससे बेहतर उपज ली जा सकती है.

नेक्स्ट ईयर आएगा मार्केट में
साइंटिस्ट का कहना है कि प्रजाति की रिसर्च को लेकर सभी एक्साइटेड थे. जब रिजल्ट देखे तो सभी बेहद खुश हुए. रिजल्ट के आधार पर ही कुछ महीने पहले प्रजाति की डिटेल और उसे मार्केट में उपलब्ध कराने के लिए कवायद शुरू कर दी है. इसे सेंट्रल गवर्नमेंट के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के पास भेज दिया गया है. वहां इसे भारत के राजपत्र में अधिसूचित कर लिया है. अगले साल ये प्रजाति मार्केट में होगी.

ये भी पढ़ें : 

Stubble Burning: केंद्र सरकार ने 600 करोड़ दिए, फिर भी इन 4 राज्यों में पराली जलाते मिले किसान, जानिए क्यों इस साल दम घोट सकता है स्मॉग

Lumpy Disease: अकेले इस स्टेट में 82 लाख पशुओं का टीकाकरण, 52 हजार अभी भी इन्फेक्टेड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खेत में फसल के दुश्मनों का हमला, लगाएं नीले और पीले कार्ड
खेत में फसल के दुश्मनों का हमला, लगाएं नीले और पीले कार्ड
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
ऊपर से हरी दिख रही गेहूं की फसल, फिर क्यों कम हो जाती है पैदावार?
ऊपर से हरी दिख रही गेहूं की फसल, फिर क्यों कम हो जाती है पैदावार?
खेत में ही मिलाएं पराली, अगली फसल की पैदावार बढ़ाने में मिलेगी मदद
खेत में ही मिलाएं पराली, अगली फसल की पैदावार बढ़ाने में मिलेगी मदद

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'

Embed widget