एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश में 50% सब्सिडी पर मिल रहे गेंहू के अलग-अलग वैरायटी के बीज, पैदावार भी होगी अच्छी

उत्तर प्रदेश गवर्नमेंट किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर गेहूं का बीज दे रही है. किसानों अलग अलग वैरायटी के बीज उपलब्ध कराए गए हैं. इससे किसान बंपर पैदावार पा सकते हैं

Wheat Crop Cultivation: देश में Rabi Crop की बुवाई शुरू हो गई है. किसान बंपर पैदावार पाने के लिए उन्नत किस्म के बीजों का प्रयोग कर रहे हैं. साइंटिस्ट भी अच्छी प्रजाति के गेहूं का नाम सुझा रहे हैं. देश के अलग अलग स्टेट में किसान रबी सीजन की फसल बो रहे हैं. प्रदेश सरकारें भी किसानों की मदद कर रही हैं. किसानों को सब्सिडी पर गेहूं दिया जा रहा है. उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में गेहूं के बीज को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिया जा रहा है. किसान ब्लॉक एवं बीज भंडार केंद्रों पर पहुंचकर बीज ले रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि स्टेट गवर्नमेंट की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे बीज अच्छी किस्म के हैं. किसान इन्हें बोकर बंपर पैदावार ले सकते हैं. 

इV वैरायटी के बीज उपलब्ध
प्रदेश सरकार सभी जिलों के ब्लॉकों में अलग अलग वैरायटी के बीज उपलब्ध करा रही है. इनमें पीडब्ल्यू 752, पीडब्ल्यू 723 और डीबी डब्ल्यू 173 बीज उपलब्ध हैं. अगर बात अकेले उत्तर प्रदेश की करें तो यहां के जिले बंदायू में 2.5 लाख हेक्टेयर में खेती होनी है. एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट किसानों ने 50 प्रतिशत सब्सिडी पर गेहूं का बीज देना शुरू कर दिया है. इस जिले के बीज भंडार केंद्र में 5200 क्विंटल बीज अलग अलग वैरायटियों का पहुंच गया है. किसानों को इस बीज को देना भी शुरू कर दिया गया है. हालांकि बीज देने के लिए प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए कुछ शर्ते तय कर दी हैं. यदि किसान उन शर्ताें का पालन नहीं करता है तो किसान को बीज नहीं मिलेगा. इसके लिए किसानों को सबसे पहले पंजीकरण कराना होगा. यदि किसान का पंजीकरण नहीं है तो उसे बीज नहीं मिलेगा. पंजीकरण के लिए किसान का आधार कार्ड, खतौनी, बैंक पासबुक व मोबाइल नंबर देना हेागा. 

ये तय किया गया बीजों का भाव
प्रदेश सरकार ने बीजों के भाव भी तय कर दिए हैं. प्रमाणिक बीजों के भाव 3820 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है, जबकि आधारीय बीज 4025 रुपये प्रति क्विंटल दिया जाना है. किसान इसी हिसाब से बीजों को दे रहे हैं. किसाना भी ब्लॉकों में बीज खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भी किसान गवर्नमेंट रेट से बीज खरीद रहे हैं. किसान लोकेश चौहान ने बताया कि स्टेट गवर्नमेंट के बीजों के दाम सस्ती दरों पर हैं. इससे किसानों को लाभ होगा. 

अगैती गेहूं भी बो रहे किसान
खरीफ सीजन में बाढ़, बारिश और सूखे ने किसानों केा काफी परेशान किया है. किसानों की करोड़ों रुपये की पफसल बर्बाद हो गई है. हालांकि बारिश अधिक होने से किसानों के लिए एक बात अच्छी हो गई है कि जमीन में नमी काफी हो गई है. इससे रबी फसलों की बुवाई आसान हो गई है. उत्तर प्रदेश में किसान इसी कारण रबी फसलों की बुवाई में दिलचस्पी ले रहे हैं. वहीं, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट, उत्तराखंड समेत अन्य स्टेट में भी फसलों की बुवाई चल रही है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- Crop Cultivation: महाराष्ट्र के इन इलाकों में इतने हजार हेक्टेयर हो गई रबी फसलों की बुवाई, सरकार को इस सीजन बंपर उत्पादन की उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Gardening Tips: बारिश में बचाएं तुलसी-पुदीना और करी पत्ता, देखें किचन गार्डनिंग टिप्स
बारिश में बचाएं तुलसी-पुदीना और करी पत्ता, देखें किचन गार्डनिंग टिप्स
डेयरी बिजनेस के लिए किस नस्ल की भैंस सबसे बेस्ट, जान लीजिए
डेयरी बिजनेस के लिए किस नस्ल की भैंस सबसे बेस्ट, जान लीजिए
बिना मिट्टी खेती करके कमाएं, जानें पूरा तरीका
बिना मिट्टी खेती करके कमाएं, जानें पूरा तरीका
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget