एक्सप्लोरर

इस बार कैसी रहेगी गेहूं की पैदावार, इस बार कितना महंगा होने की है उम्मीद?

Wheat Production: भारत में अगर पिछले साल की बात की जाए तो तकरीबन 110 मिलियन टन गेहूं का उत्पादन हुआ है. क्या है इस साल की पैदावार का हाल. कितना महंगा हो सकता है इस बार गेहूं. चलिए जानते है. 

Wheat Production: भारत गेहूं का दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है. पहले नंबर पर इस मामले में चीन है. वहीं गेहूं की खेती के बारे में बात की जाए तो. इस मामले में पहले स्थान पर रूस, दूसरे स्थान पर अमेरिका तो वहीं तीसरे स्थान पर चीन आता है. गेहूं की खेती के मामले में भारत का नंबर चौथा है. भारत में अगर गेहूं की खेती देखी जाए तो सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश राज्य में की जाती है.

तो वहीं इसके बाद मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान का नंबर आता है. भारत में अगर पिछले साल की बात की जाए तो तकरीबन 110 मिलियन टन गेहूं का उत्पादन हुआ है. क्या है इस साल की पैदावार का हाल. कितना महंगा हो सकता है इस बार गेहूं. चलिए जानते है. 

कितनी हो सकती है इस साल पैदावार ?

भारत में गेहूं की पैदावार को देखा जाए तो पिछले कुछ सालों में इसमें काफी बढ़ोतरी हुई है.  लेकिन इस साल बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल काफी प्रभावित हुई है. लेकिन पंजाब में इस बार भी गेहूं की पैदावार काफी अच्छा होने का अनुमान बताया गया है. पंजाब में साल प्रति एकड़ 20 से 25 क्विंटल गेहूं हो सकती है. इस साल की कुल पैदावार की बात की जाए तो वह  11 करोड़ 21.8 लाख टन होने का अनुमान है.  

इस साल गेहूं की औसत उपज करीब 20 से 24 क्विंटल प्रति एकड़ है. जो पिछले साल के मुकाबले ज्यादा है पिछले साल की बात की जाए तो यह 18 क्विंटल प्रति एकड़ तक ही सीमित थी. भले ही कुछ राज्यों में बारिश और मौसम के प्रभाव के चलते गेहूं की पैदावार प्रभावित हुई है. लेकिन बावजूद उसके पंजाब और उत्तर प्रदेश में इस बार गेहूं की अच्छी पैदावार हो सकती है.  

कितना महंगा हो सकता है गेंहू?

केन्द्र सरकार ने साल 2024-25 के फाइनेंशियल ईयर में गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी 2,275 रुपये प्रति क्विंटल तय की है. अगर पिछले साल की तुलना में इसे देखा जाए तो यह डेढ़ सौ रुपये ज्यादा है. लेकिन सरकारी भाव के अलावा बाहर बाजार में फिलहाल गेहूं का भाव 2,380 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास चल रहा है. 

यह वजह है कि किसान सरकारी गोदाम बजाय ओपन मार्केट में गेहूं बेचना पसंद कर रहे हैं. इसी के चलते सरकार की खरीद भी प्रभावित हो रही है. इसी वजह से सरकार का गेहूं का स्टॉक पूरा नहीं हो पाया है. इस साल 1 अप्रैल के ओपन मार्केट की बात की जाए तो स्टॉक पिछले 16 सालों के सबसे निचले स्तर पर चला गया है.  

अप्रैल के महीने में गेहूं की खुदरा मुद्रास्फीति दर बढ़कर 6.02% हो गई है. जबकि मार्च में बात की जाए तो यह दर 4.74% थी. उपभोक्ता विभाग के आंकड़ों के अनुसार गेहूं की कुदरा कीमत 28 रुपये प्रति किलोग्राम है. जो कि पिछले कई महीनों से इतनी ही बनी हुई है. यानी कहें तो दाम फिलहाल स्थिर हैं. लेकिन इनके बढ़ने के असर जरूर नजर आते हैं 

यह भी पढ़ें: Smallest Cow: ये है दुनिया की सबसे छोटी गाय, साइज पर ना जाना इसके दूध की होती है ये खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सब्जियों के छिलके फेंके नहीं, ऐसे बनाएं ऑर्गेनिक खाद
सब्जियों के छिलके फेंके नहीं, ऐसे बनाएं ऑर्गेनिक खाद
मानसून में किस पौधे की होती है सबसे ज्यादा मांग, नर्सरी का कहलाता है राजा
मानसून में किस पौधे की होती है सबसे ज्यादा मांग, नर्सरी का कहलाता है राजा
एक एकड़ में स्ट्रॉबेरी से कितना कमा सकते हैं किसान?
एक एकड़ में स्ट्रॉबेरी से कितना कमा सकते हैं किसान?
मानसून में मुर्गी फार्मिंग में ये आती है चुनौतियां, इन बातों का रखें ख्याल
मानसून में मुर्गी फार्मिंग में ये आती है चुनौतियां, इन बातों का रखें ख्याल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget