एक्सप्लोरर

Vegetables Production In India: देश में सब्जियां अपार, उत्पादन 200 मिलियन टन पार

चालू सीजन में देश में सब्ज्यिों की कमी नहीं होगी. देश में सब्जियों का उत्पादन 104 मिलियन टन हो गया है. गेहूं, दाल, तिलहन का पहले ही बंपर स्टॉक केंद्र सरकार के पास है.

Vegetable Cultivation: धान, गेहूं और दलहन के बाद सब्जियों के उत्पादन के मामले में भारत ने विश्व में झंडा गाड़ा है. चालू सीजन देश में सब्जियों की कोई कमी नहीं होगी. सब्जियों का उत्पादन 204.83 मिलियन टन तक पहुंच गया है. यह खबर किसान और आम आदमी दोनों के लिए अच्छी है. किसानों को अपनी फसलों के भाव बेहतर मिल सकेंगे. वहीं, बंपर उत्पादन से सब्जियां महंगी नहीं होगी और सही मोलभाव में लोगों को सब्जियों मिल जाएंगी.

पिछले महीने 27 अक्टूबर को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने वर्ष 2021-22 के लिए विभिन्न बागवानी फसलों के क्षेत्र और उत्पादन का तीसरा अग्रिम अनुमान जारी किया था. तब 28.08 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र में 342.33 मिलियन टन उत्पादन होने का अनुमान लगाया गया था. भारत सरकार के अनुसार यह एक रिकॉर्ड है. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इसके लिए किसान, वैज्ञानिक और अधिकारियों को सराहा था. 

कृषि जीडीपी में बागवानी का हिस्सा 30 प्रतिशत
बागवानी एग्रीकल्चर फील्ड में बड़ा रोल निभाती है. किसान भी बागवानी करना पसंद करता है. इससे वैश्विक पटल पर बागवानी में भारत का नाम भी चमकता है. अंदाजा लगा सकते हैं कि एग्रीकल्चर की कुल जीडीपी में बागवानी का हिस्सा 30 प्रतिशत है. केंद्र सरकार ने तय किया है कि अर्थव्यवस्था में कृषि का योगदान को बढ़ाने के साथ-साथ कृषि अर्थव्यवस्था में बागवानी का योगदान भी बढ़ाया जाएगा. 

मसालों का उत्पादन 10.81 मिलियन टन
भारतीय मसालें भी विश्व में अपना डंका बजा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार देश में मसालों का उत्पादन 10.81 मिलियन टन पहुंच गया है। मसालों के अलावा आम, केला और अनार जैसे फसलों का भारत में बहुत अधिक उत्पादन होता है.

ये है वर्ष 2021-22 का तीसरा अग्रिम अनुमान
वर्ष 2021-22 में कुल बागवानी उत्पादन 342.33 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो वर्ष 2020-21 (अंतिम) की तुलना में लगभग 7.73 मिलियन टन (2.3ः की वृद्धि) की वृद्धि दर्शाता है. 2020-21 में फलों का उत्पादन 102.48 मिलियन टन की तुलना में 107.24 मिलियन टन होने का अनुमान है. 2020-21 में सब्जियों का उत्पादन 200.45 मिलियन टन की तुलना में 204.84 मिलियन टन होने का अनुमान. वर्ष 2020-21 में प्याज का उत्पादन 26.64 मिलियन टन के मुकाबले 31.27 मिलियन टन होने का अनुमान है. 2020-21 में आलू का उत्पादन 56.17 मिलियन टन की तुलना में 53.39 मिलियन टन होने का अनुमान है. 2020-21 में टमाटर का उत्पादन 21.18 मिलियन टन की तुलना में 20.33 मिलियन टन होने का अनुमान है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें : Palm Oil Market: देश में 28 लाख हेक्टेयर भूमि पर पाम ऑयल इंडस्ट्री खड़ी करने की तैयारी, ये है सरकार का प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंजर जमीन को हरा भरा कर देंगी ये तकनीकें, बेहद आसान है इनका इस्तेमाल
बंजर जमीन को हरा भरा कर देंगी ये तकनीकें, बेहद आसान है इनका इस्तेमाल
पशुपालकों की मौज! हरे चारे के लिए मिलेंगे 4 हजार रुपये, ऐसे उठाएं फायदा
पशुपालकों की मौज! हरे चारे के लिए मिलेंगे 4 हजार रुपये, ऐसे उठाएं फायदा
फसल नुकसान पर राहत का ऐलान, 3 महीने बिजली बिल भरने से भी छुटकारा!
फसल नुकसान पर राहत का ऐलान, 3 महीने बिजली बिल भरने से भी छुटकारा!
अब घर की छत पर ही होगी केसर की खेती, इस तरीके से घर बैठे आएगा मुनाफा
अब घर की छत पर ही होगी केसर की खेती, इस तरीके से घर बैठे आएगा मुनाफा

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget